IT Clean Beauty Cream एक संयोजन क्रीम है। यह क्रीम मुख्य रूप से मुहांसे, बैक्टीरियल संक्रमण, सूजन, लालिमा और त्वचा की रंगत से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए उपयोग की जाती है। इसमें तीन दवाओं (बेटामेथासोन, क्लिंडामाइसिन और निकोटिनामाइड) का कंपोजीशन है। तीनों अलग-अलग तरीके से काम करती है। यह क्रीम प्रिसक्रिप्शन दवा है। इसलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह अनुसार ही इस्तेमाल करना चाहिए।
इस आर्टिकल में हम इस क्रीम के उपयोग, फायदे, कार्य करने का तरीका, साइड इफेक्ट, सावधानियां, इस्तेमाल करने का सही तरीका, कीमत, विकल्प और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न आदि सभी बिंदुओं को विस्तार से समझेंगे।

IT Clean Beauty Cream क्या है?
यह एक संयोजन क्रीम है। जो तीन दवाओं (Betamethasone + Clindamycin + Nicotinamide) से मिलकर बनी है।
- Betamethasone- यह एक कॉर्टिकोस्टेरॉइड है। जो सूजन, लालिमा और खुजली को कम करने की दवा है।
- Clindamycin- यह एक एंटीबायोटिक है। जो बैक्टीरिया को मारने की दवा है
- Nicotinamide- यह एक विटामिन है। यह त्वचा की सूजन कम करने और त्वचा की रंगत सुधारने में सहायक है।
यह तीनों दवाएं मिलकर त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करती हैं।
| Highlight | Short Summary |
| दवा का नाम | IT Clean Beauty Cream |
| कंपोजिशन | बेटामेथासोन, क्लिंडामाइसिन और निकोटिनामाइड |
| कीमत | MRP Rs 135/20gm |
| निर्माता/Marketed by | Ultracare Pharma Pvt Ltd |
| दवा का प्रकार/कैटिगरी | टॉपिकल (बाहरी त्वचा पर लगाने के लिए) |
| उपयोग | मुहांसे, सूजन व बैक्टीरियल संक्रमण |
| लगाने की विधि | बाहरी त्वचा पर, पतली परत बनाते हुए लगाना चाहिए |
| सामान्य अवधि | 1-2 हफ्ते या समस्या अनुसार |
| सामान्य साइड इफैक्ट्स | जलन, खुजली, त्वचा पतली होना |
| गर्भावस्था में | डॉक्टर की सलाह अनुसार |
| सावधानियां | लंबे समय तक चेहरे पर ना लगाएं |
IT Clean Beauty Cream Uses In Hindi | आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम के उपयोग
IT Clean Beauty Cream का उपयोग निम्नलिखित समस्याओं में किया जाता है।
- मुहाँसे, पिंपल्स, ऐक्ने
- त्वचा पर बैक्टीरियल इन्फेक्शन
- लालिमा
- सूजन
- त्वचा पर खुजली
- एलर्जी
- दाग धब्बों के साथ सूजन
यह क्रीम प्रिस्क्रिप्शन दवा है। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही उपयोग करनी चाहिए।
IT Clean Beauty Cream के फायदे
- मुहांसों में राहत देती है।
- खुजली और जलन में आराम मिलता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार आता है।
- बैक्टीरिया को खत्म करके संक्रमण को नियंत्रित करती है।
- त्वचा की सूजन कम करती है।
IT Clean Beauty Cream उपयोग की सही विधि (How to Use)
- प्रभावित जगह को किसी फेसवॉश से साफ करें।
- किसी तोलिए से त्वचा को सुखाएं।
- प्रभावित जगह पर क्रीम लगाएं।
- क्रीम मटर के दाने जितनी मात्रा लें।
- प्रभावित जगह पर पतली परत बनाते हुए लगाना चाहिए।
- इस क्रीम को दिन में दो बार लगाना चाहिए।
- और बेहतर परिणाम के लिए अपने डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
IT Clean Beauty Cream कैसे काम करती है? | Mechanism of Action
IT Clean Beauty Cream में मौजूद तीनों एक्टिव इनग्रेडिएंट्स अलग-अलग तरीके से काम करते हैं, लेकिन तीनों मिलकर त्वचा की समस्या को जड़ से ठीक करते हैं।
बेटामेथासोन का कार्य
बेटामेथासोन एक शक्तिशाली कॉर्टिकोस्टेरॉइड है। यह त्वचा की कोशिकाओं में सूजन पैदा करने वाले रसायनों (जैसे प्रोस्टाग्लैंडइन और साइटोकाइन) के निर्माण को बंद करता है। इससे लालिमा, सूजन, खुजली और जलन में राहत मिलती है।
क्लिंडामाइसिन का कार्य
क्लिंडामाइसिन एक एंटीबायोटिक दवा है, जो बैक्टीरिया के प्रोटीन निर्माण को रोकती है। इससे बैक्टीरिया बढ़ नहीं पाते और धीरे-धीरे नष्ट हो जाते हैं। यह खास तौर पर एक्ने, पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया पर प्रभावी होती है।
निकोटिनामाइड का कार्य
निकोटिनामाइड एक विटामिन बी3 का सक्रिय रूप है। यह त्वचा की सूजन कम करता है, सीबम (oil ) को नियंत्रित करता है, त्वचा की सुरक्षा परत को मजबूत करता है। जिससे त्वचा जल्दी ठीक हो जाती है।
IT Clean Beauty Cream को कितने समय तक उपयोग करें?
आमतौर पर इसे 1 से 2 सप्ताह लगाया जाता है, लेकिन अलग-अलग स्थिति में उपयोग की अवधि कम या ज्यादा हो सकती है।
- अगर हल्की एलर्जी है तो 5 से 7 दिन तक
- पिंपल्स के लिए 7 से 10 दिन
- लालिमा, सूजन, खुजली के लिए 7 से 14 दिन
बेहतर परिणाम के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर त्वचा पर जलन या ज्यादा खुजली, काली त्वचा या पतली त्वचा होना, नए पिंपल्स निकालना, चेहरे पर सूजन आना, अगर ऐसे लक्षण दिखें, तो क्रीम का उपयोग बंद कर दें और अपने डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं।
IT Clean Beauty Cream के साइड इफैक्ट्स क्या है?
IT Clean Beauty Cream के साइड इफैक्ट्स आमतौर पर हल्के होते हैं। अगर क्रीम को लंबे समय तक या गलत तरीके से उपयोग किया जाए, तो इसके गंभीर साइड इफैक्ट्स भी हो सकते हैं।
आम साइड इफैक्ट्स
- त्वचा पर जलन
- खुजली
- ड्राइनेस
- रेडनेस
गंभीर साइड इफैक्ट्स
- त्वचा पतली होना
- चेहरे पर अचानक ज्यादा पिंपल्स निकालना
- त्वचा का रंग बदलना
- बाल ज्यादा उगना चेहरे पर बाल उगना
- नसें दिखने लगना
- क्रीम बंद करने पर समस्या और ज्यादा बढ़ाना
- कभी-कभी फंगल इंफेक्शन बढ़ जाना
- इंफेक्शन पूरी तरह से ठीक ना होना
- लंबे समय तक लगाने से बैक्टीरिया में रेजिस्टेंस
यह क्रीम लंबे समय तक उपयोग न करें। क्योंकि इसमें मौजूद बेटामेथासोन गंभीर साइड इफैक्ट्स उत्पन्न कर सकता है। अगर किसी भी व्यक्ति को तेज जलन, सूजन, त्वचा का रंग तेजी से बदलना या चेहरे पर पिंपल पहले से ज्यादा बढ़ जाना आदि, इनमें कोई भी लक्षण दिखें तो इस क्रीम का उपयोग बंद करें और तुरंत अपने डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं।
IT Clean Beauty Cream की सावधानियां
IT Clean Beauty Cream उपयोग करने से पहले आपको निम्नलिखित सावधानियां ध्यान में जरूर रखना चाहिए।
- डॉक्टर की सलाह के बिना उपयोग न करें।
- यदि पहले से फंगल इंफेक्शन हो तो ना लगाएं।
- यह लंबे समय तक इस्तेमाल न करें। क्योंकि इसमें मौजूद बेटामेथासोन ज्यादा साइड इफैक्ट्स पैदा कर सकता है।
- चेहरे पर सीमित समय के लिए ही इस्तेमाल करें।
- लगातार 2 हफ्ते से ज्यादा ना लगाएं।
- आंखों के आसपास, होठों या मुंह के अंदर, नाक के अंदर, खुले घाव या कट पर ना लगाएं।
- बच्चों के लिए सावधानी पूर्वक का उपयोग करें।
- हर्पीज और चिकनपॉक्स पर नहीं लगाएं।
- यह एक स्टेरॉयड व एंटीबायोटिक क्रीम है। इसे फेयरनेस क्रीम के तौर पर कभी ना लगाएं।
किन लोगों को यह क्रीम नहीं लगानी चाहिए?
- वायरल स्किन इन्फेक्शन वाले मरीजों को
- फंगल इन्फेक्शन वाले मरीजों को
- टीवी या सिफलिस की त्वचा पर
- स्टेरॉयड से एलर्जी वाले व्यक्तियों को
- 12 साल से कम उम्र वाले बच्चों के लिए
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए
- खुले घाव, कट पर या जली हुई त्वचा पर
अन्य दवाइयां के साथ प्रतिक्रिया | Drug Interactions
आमतौर पर अन्य दवाइयां के साथ प्रतिक्रिया कम होती है, क्योंकि यह टॉपिकल क्रीम है। लेकिन अन्य क्रीम/दवाइयों के साथ लगाने पर कुछ रिस्क बढ़ सकते हैं।
- क्लोबेटासोल
- मोमेटासोन
- हाइड्रोकॉर्टिसोन
- क्लोट्रिमाजोल
- केटोकोनाजोल
- लुलिकॉनाजोले
- टर्बिनाफाइन
- सैलिसिलिक एसिड
- ग्लाइकोलिक एसिड
- लैक्टिक एसिड
- ओरल इरिथ्रोमाइसिन
- मैथोट्रेक्जेट
- हर्बल/कॉस्मेटिक प्रोडक्ट
IT Clean Beauty Cream के साथ कोई अन्य क्रीम डॉक्टर को बिना बताए एक ही जगह पर उपयोग न करें।
अल्टरनेटिव क्रीम/Substitute Cream
आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम किस रोग के लिए उपयोगी है?
यह क्रीम मुख्य रूप से मुंहासे, बैक्टीरियल संक्रमण, त्वचा की सूजन व लालिमा के उपचार में उपयोग की जाती है। इसमें मौजूद बेटामेथासोन सूजन, व लालिमा कम करता है। क्लिंडामाइसिन बैक्टिरीयल संक्रमण को नष्ट करती है।
IT Clean Beauty Cream किस काम आती है?
यह क्रीम त्वचा पर होने वाले बैक्टीरियल संक्रमण, पिंपल्स, मुहांसे, सूजन, लालिमा व त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए उपयोग की जाती है।
IT Clean Beauty Cream में कौन-कौन सी दवाएं होती हैं?
इस क्रीम में मुख्य रूप से तीन दवाएं होती हैं, बेटामेथासोन, क्लिंडामाइसिन और निकोटिनामाइड। ये तीनों मिलकर त्वचा की समस्याओं को ठीक करती है।
IT Clean Beauty Cream मुंहासे के लिए सही है?
हां। लेकिन मुंहासे के स्थाई इलाज के लिए सही नहीं मानी जाती। शुरू में तो मुंहासे कम हो जाते हैं। कुछ समय बाद दाने फिर से आ जाते हैं। लंबे समय तक उपयोग करने से समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि इसमें एस्टेरॉइड मौजूद है। इसे केवल डॉक्टर की सलाह पर और सीमित समय के लिए ही लगाना चाहिए।
क्या IT Clean Beauty Cream चेहरे पर लगाना सुरक्षित है?
हाँ। इस क्रीम को सीमत समय तक ही इस्तेमाल करना चाहिए। इस क्रीम के अधिक या लंबे समय तक प्रयोग से त्वचा पतली हो सकती है, त्वचा का रंग बदल सकता है और चेहरे पर बाल उगने की समस्या भी हो सकती है।
IT Clean Beauty Cream कितने दिनों तक लगानी चाहिए?
आमतौर पर इस क्रीम को 1 से 2 हफ्ते लगाया जाता है। समस्या अनुसार इसका उपयोग कम या ज्यादा दिनों तक भी हो सकता है। ध्यान रखें यदि कुछ दिनों में सुधार न हो, तो क्रीम का प्रयोग बंद करके डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
IT Clean Beauty Cream के दुष्प्रभाव क्या है?
इस क्रीम से जलन, खुजली, त्वचा का पतला होना, त्वचा का रंग बदलना, फंगल संक्रमण होना, चेहरे पर बाल उगना आदि दुष्प्रभाव हो सकते हैं। लंबे समय तक उपयोग करने से साइड इफैक्ट्स और ज्यादा गंभीर भी हो सकते हैं।
क्या IT Clean Beauty Cream फंगल संकमण में लगाई जा सकती है?
नहीं। यह क्रीम फंगल संक्रमण पर नहीं लगानी चाहिए। इसमें मौजूद स्टेरॉयड फंगल संक्रमण को और बढ़ा सकता है। इससे खुजली, दाद और ज्यादा फैल सकती है। फंगल इन्फेक्शन में केवल एंटीफंगल दवाओं का ही उपयोग करना चाहिए।
क्या IT Clean Beauty Cream स्टेरॉइड क्रीम है?
हां। यह एक स्टेरॉइड क्रीम है। इसमें बेटामेथासोन नामक स्टेरॉयड होता है। यह एस्टेरॉइड त्वचा की सूजन और लालिमा को कम करता है। इसके गलत उपयोग से गंभीर साइड इफैक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की अनुमति के बिना इसे नहीं लगाना चाहिए।
गर्भावस्था में IT Clean Beauty Cream सुरक्षित है?
गर्भावस्था के दौरान इस क्रीम का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद स्टेरॉयड त्वचा के माध्यम से शरीर में जा सकता है, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु पर असर पड़ सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
क्या IT Clean Beauty Cream बच्चों के लिए सुरक्षित है?
बच्चों में इस क्रीम का उपयोग बहुत सावधानी से किया जाता है। बच्चों की त्वचा पतली होती है। इसमें मौजूद स्टेरॉयड जल्दी असर करता है, इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह से बच्चों को नहीं लगानी चाहिए।
IT Clean Beauty Cream दिन में कितनी बार लगानी चाहिए?
आमतौर पर इसे दिन में दो बार लगाया जाता है। इसे केवल प्रभावित स्थान पर ही लगाना चाहिए। अधिक मात्रा में लगाने से फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो सकता है।
IT Clean Beauty Cream खुजली में राहत देती है?
यह क्रीम खुजली और जलन में अस्थाई राहत दे सकती है। लेकिन खुजली की असली वजह का इलाज जरूरी होता है। अगर फंगल इन्फेक्शन द्वारा खुजली होती है, तो ऐसी स्थिति में इस दवा का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
क्या IT Clean Beauty Cream त्वचा का रंग बदल सकती है?
हां। लंबे समय तक उपयोग करने से त्वचा का रंग हल्का या गहरा हो सकता है। इसे रंजकता की समस्या भी कह सकते हैं। इसमें मौजूद स्टेरॉयड त्वचा को पतला करता है, जिसके कारण त्वचा का रंग बदल सकता है।
IT Clean Beauty Cream बंद करने पर समस्या वापस आ सकती है?
हां। अचानक बंद करने पर पिंपल्स, लालिमा वापस आ सकती है। इसे डॉक्टर की सलाह से बंद करना चाहिए।
क्या IT Clean Beauty Cream रोज लगाई जा सकती है?
हां। इसे रोज लगाया जा सकता है। इसे आमतौर पर दिन में 2 बार लगाया जा सकता है। लेकिन सिर्फ सीमित समय के लिए। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
क्या IT Clean Beauty Cream खुले घाव के ऊपर लगाए जा सकती है?
नहीं। खुले घाव पर यह क्रीम नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद स्टेरॉयड शरीर में जमा हो सकता है।
क्या IT Clean Beauty Cream से जलन होना सामान्य है?
हल्की जलन हो सकती है। लेकिन ज्यादा जलन होने पर इसका उपयोग बंद कर दें और अपने डॉक्टर को दिखाएं।
क्या IT Clean Beauty Cream धूप में लगाने से नुकसान होता है?
कुछ हद तक। धूप में त्वचा संवेदनशील हो सकती है, जिससे त्वचा धूप से झुलस सकती है।
IT Clean Beauty Cream लंबे समय तक सुरक्षित है?
नहीं। यह केवल थोड़े दिनों के लिए सुरक्षित मानी जाती है। अगर इसका लंबे समय तक उपयोग किया जाए, तो त्वचा पतली होना, त्वचा पर बाल उगना, त्वचा का रंग बदलना इस प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं।
क्या IT Clean Beauty Cream बिना पर्ची के ले सकते हैं?
कई जगह पर मिल जाती है। लेकिन यह प्रिस्क्रिप्शन दवा है। हमेशा डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन पर ही लेना चाहिए।
क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम से त्वचा पतली हो जाती है?
अगर इसका लंबे समय तक या बार-बार उपयोग किया जाए, तो त्वचा पतली हो सकती है। इसे त्वचा क्षीणता कहा जाता है। इससे नसें दिखाई देने लगती हैं और त्वचा कमजोर हो जाती है। यह असर खासकर चेहरे पर जल्दी दिखता है। इसलिए इस क्रीम का लंबे समय तक उपयोग नहीं करना चाहिए।
क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम से चेहरे पर बाल उग सकते हैं?
हां। इस क्रीम में मौजूद स्टेरॉयड के कारण चेहरे पर अनचाहे बाल उग सकते हैं। यह समस्या खासतौर पर महिलाओं में देखी जाती है। लंबे समय तक चेहरे पर लगाने से बाल मोटे व गहरे हो सकते हैं, बाद में परेशानी का कारण बनते हैं।
क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम लगाने के बाद धूप में जा सकते हैं?
हां जा सकते हैं, अगर आपकी त्वचा धूप के प्रति संवेदनशील ना हो। अगर आपकी त्वचा धूप से संवेदनशील है, तो आपको सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए या दिन में इस क्रीम इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम को मॉइश्चराइजर के साथ लगा सकते हैं?
हां। लेकिन सही तरीका अपनाना जरूरी है। पहले क्रीम की पतली परत लगाए। उसके बाद कम से कम 20 से 30 मिनट बाद मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। दोनों को एक साथ मिलकर ना लगाएं, क्योंकि दवा का असर कम हो सकता है।
क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम अचानक बंद करनी चाहिए?
नहीं। अचानक बंद करने से समस्या वापस आ सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह अनुसार धीरे-धीरे कम करके बंद किया जा सकता है। अचानक बंद करने पर लालिमा और पिंपल्स बढ़ सकते हैं।
क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम से दाने बढ़ जाते हैं?
शुरुआत में दाने कम दिखते हैं, अगर इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए तो इसका उल्टा असर दिखने लगता है। कभी कभी त्वचा पर मुंहासे पहले से भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम से त्वचा का रंग काला पड़ सकता है?
हां। गलत और लंबे उपयोग से त्वचा का रंग काला पड़ सकता है या दाग धब्बे बन सकते हैं। यह समस्या विशेष रूप से चेहरे पर ज्यादा देखी जाती है। लेकिन यह समस्या सिर्फ कुछ ही लोगों को हो सकती है।
क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम त्वचा को गोरा करती है?
नहीं। यह कोई फेयरनेस क्रीम नहीं है। यह एक एंटीबायोटिक और स्टेरॉइड क्रीम है। जो त्वचा की अस्थाई समस्याएं दूर करती है। लंबे समय और लगातार उपयोग से नुकसान हो सकता है।
क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम रात में लगाना बेहतर है?
आमतौर पर इसे दिन में दो बार लगाया जाता है। यदि डॉक्टर ने सलाह दी है, तो आप रात में लगा सकते हैं। क्योंकि इससे धूप का असर नहीं पड़ता और त्वचा को आराम मिलता है। इसलिए रात में लगाना बेहतर होगा।
क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम के साथ अन्य क्रीम लगा सकते हैं?
नहीं। इस क्रीम के साथ कोई भी अन्य क्रीम नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि कुछ क्रीम आपस में इंटरेक्शन कर सकती हैं और गंभीर दुष्प्रभाव बढ़ा सकती है।
क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम से एलर्जी हो सकती है?
हां। कुछ लोगों को इस क्रीम से एलर्जी हो सकती है। जैसे तेज खुजली, सूजन, त्वचा पर लाल चकत्ते आदि। ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं।
क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम बुजुर्गों के लिए सुरक्षित है?
बुजुर्गों की त्वचा पहले से पतली होती है, इसलिए इस क्रीम का उपयोग बहुत सावधानी से और डॉक्टर की निगरानी में करना चाहिए।
IT Clean Beauty Cream का सही उपयोग कैसे करें?
प्रभावित स्थान को किसी फेसवॉश से साफ करें और सुखाएं। फिर क्रीम की बहुत पतली परत बनाते हुए लगाएं। निर्धारित समय से अधिक उपयोग न करें। डॉक्टर की सलाह के बिना बार-बार ना लगाएं।
References
- https://www.truemeds.in/drug
- https://www.1mg.com/generics/betamethasone-209445?
- https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682399.html
- https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Nicotinamide
Written & Reviewed By/Experience
Pharmacist Sevpal Kumar (B. Pharma) 8+ वर्षों का अनुभव
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI










