December 2025

Broxyl AP Cough Syrup

Broxyl AP Cough Syrup

Broxyl AP Cough Syrup एक कॉन्बिनेशन कफ सिरप है। जिसका उपयोग बलगम वाली खांसी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा से जुड़ी खांसी और सांस की नालियों में जकड़न के इलाज के लिए किया जाता है। इस कफ सिरप में चार प्रभावशाली दवाइयां (Ambroxol HCL+ Terbutaline Sulphate + Guaiphenesin + Menthol) मौजूद हैं। चारों के संयुक्त प्रभाव से खांसी में तेजी से आराम मिलता है।

यह प्रिसक्रिप्शन दवा है। इसे हमेशा डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए। आमतौर पर इसे खाने के बाद लिया जाता है। अच्छे परिणाम के लिए संतुलित मात्रा और नियत समय पर लेना चाहिए। इस सिरप में मौजूद Ambroxol बलगम को पतला करता है, Guaiphenesin बाहर निकलता है, Terbutaline सांस की नालियों को ढीला करता है और Menthol गले में जलन, ठंडक और ताजकी महसूस कराता है।

Broxyl AP Cough Syrup
Broxyl AP Cough Syrup

Broxyl AP Cough Syrup क्या है?

Broxyl-AP Cough Syrup चार प्रभावशाली दवाइयां (Ambroxol HCL+ Terbutaline Sulphate + Guaiphenesin + Menthol) के संयोजन से बनी है। यह मुख्य रूप से बलगम वाली खांसी, सीने में जकड़न, सांस फूलना, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा से जुड़ी खांसी जैसी समस्याओं को ठीक करती है।

Highlights/Parameter Short Summary
दवा का नामBroxyl AP Cough Syrup
निर्माता/MarketerAustro labs limited
कीमत MRP 135/- 100ml
श्कैटिगरीCough Syrup
मुख्य उपयोगबलगम वाली खांसी, ब्रोंकाइटिस & अस्थमा से जुड़ी खांसी
उपयोग का सही तरीका डॉक्टर सलाह अनुसार
काम करने तरीका बलगम को पतला करके बाहर निकालना और खांसी में राहत
उपयोग कीअवधि 5-7 दिन
साइड इफैक्ट्सउल्टी, मतली, सिर दर्द, दिल की धड़कन तेज होना, एलर्जी
गर्भावस्था में उपयोगडॉक्टर सलाह अनुसार
स्टेरॉयड की मौजूदगीनहीं
अच्छी सलाह लंबे समय तक उपयोग न करें & डॉक्टर की सलाह अनुसार लें

Broxyl AP Cough Syrup Composition | ब्रॉक्सिल एपी सिरप की संरचना

Ambroxol HCL15 mg/5 ml
Terbutaline Sulphate1.25 mg/5 ml
Guaiphenesin50 mg/5 ml
Menthol2.5 mg/5 ml

Broxyl AP Cough Syrup Mechanism of Action In Hindi | ब्रॉक्सिल एपी सिरप कैसे काम करती है?

  • Ambroxol HCL एक Mucolytic agent है। यह गाढ़े बलगम को पतला करता है, जिससे बलगम आसानी से बाहर निकल जाता है। Ambroxol खांसी को Productive बनाता है। जिससे फेफड़ों की सफाई में मदद मिलती है और सांस लेने में भी राहत मिलती है।
  • Terbutaline Sulphate एक Bronchodilator है। यह सांस की नलियों की मांसपेशियों को ढीला करता है। जिससे घरघराहट कम होती है, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में राहत मिलती है।
  • Guaiphenesin एक expectorant है। यह बलगम को पतला करके खांसी के साथ बाहर निकालने में सहायता करता है, सीने की जकड़न कम करता है और खांसी में आराम देता है।
  • Menthol एक cooling और soothing agent है। यह गले की जलन कम करता है, खांसी में राहत देता है, ठंडक और ताजगी का एहसास कराता है।

इन चारों के संयुक्त प्रभाव से खांसी, बलगम और सांस लेने की तकलीफ में तेजी से आराम मिलता है।

Broxyl AP Cough Syrup Uses In Hindi | ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप के उपयोग

इस सिरप का उपयोग निम्नलिखित स्थितियों में किया जाता है।

  • बलगम वाली खांसी
  • ब्रोंकाइटिस
  • अस्थमा से जुड़ी खांसी
  • COPD
  • छाती में जकड़न
  • घरघराहट
  • सर्दी जुकाम में बलगम
  • सांस फूलना

Broxyl AP Cough Syrup Benefits In Hindi | ब्रॉक्सिल एपी सिरप के फायदे

Broxyl AP Cough Syrup सिरप के निम्नलिखित फायदे हैं।

  • बलगम पतला करती है
  • खांसी को प्रोडक्टिव बनाती है
  • फेफड़ों की सफाई में मदद करती है
  • सांस लेने में राहत देती है
  • सांस की नालियों को खोलने में मदद करती है
  • घरघराहट कम करती है
  • अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में राहत प्रदान करती है
  • सीने की जकड़न कम करती है
  • खांसी में आराम मिलता है
  • गले की जलन कम करती है
  • गले में ठंडक और ताजगी महसूस कराती है

Broxyl AP Cough Syrup Dosage In Hindi | ब्रॉक्सिल एपी सिरप की खुराक

अन्य दवाइयां की तरह इस सिरप की खुराक निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती है।

  • मरीज की उम्र
  • वजन
  • रोग की गंभीरता
  • रोग का प्रकार
  • उपचार की प्रतिक्रिया
  • मरीज की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री

आमतौर पर अधिकतर मामलों में इसे दिन में 2-3 बार दिया जाता है। लेकिन डॉक्टर की सलाह से ही इस्तेमाल करना चाहिए।

How to Use Broxyl AP Cough Syrup | ब्रॉक्सिल एपी सिरप इस्तेमाल करने का सही तरीका

Broxyl AP Cough Syrup की खुराक डॉक्टर की सलाह अनुसार लेना चाहिए।

  • इसे भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जा सकता है
  • डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक समय पर लेना चाहिए
  • अगर कोई खुराक भूल जाते हैं तो याद आते ही तुरंत लेना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे अगर दूसरी खुराक का समय नजदीक हो तो दोनों खुराक एक साथ नहीं लेना चाहिए।
  • दवा खाने के बाद पर्याप्त पानी पीना चाहिए।
  • बोतल को हर बार अच्छी तरह हिलाएं।
  • हमेशा मापने वाले कप या चम्मच से ही लें।

Broxyl AP Cough Syrup Side Effects In Hindi | ब्रॉक्सिल एपी सिरप के दुष्प्रभाव

ज्यादातर लोगों में यह सिरप सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ लोगों में कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसे

  • उल्टी
  • मतली
  • सिर दर्द
  • पेट खराब होना
  • हाथ पैर कापना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • एलर्जी (गंभीर)
  • सांस लेने में दिक्कत (गंभीर)
  • सीने में दर्द (गंभीर)

अगर गंभीर लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Broxyl AP Cough Syrup Precautions In Hindi | ब्रॉक्सिल एपी सिरप की सावधानियाँ

निम्नलिखित परिस्थितियों में विशेष सावधानी रखें।

  • यह प्रिस्क्रिप्शन दवा है। डॉक्टर की सलाह से ही लें
  • त्वचा पर चकत्ते, खुजली, सूजन, सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • हृदय रोगियों के लिए सावधानी पूर्वक और डॉक्टर की निगरानी में इस्तेमाल करना चाहिए।
  • हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों में दवा की खुराक कम करनी पड़ सकती है।
  • थायराइड रोगियों के लिए
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए
  • गर्भावस्था और स्तनपान में
  • कम उम्र के बच्चों के लिए
  • बुजुर्ग मरीजों के लिए
  • शराब के साथ ना लें
  • ओवरडोज ना लें
  • इस दवा से एलर्जी वाले व्यक्तियों को

अल्टरनेटिव दवाइयाँ /Substitute Syrup

  • Macbery XT Syrup
  • Roxihel AT Syrup

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

  1. Broxyl AP Cough Syrup के उपयोग क्या है?

    ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप एक कांबिनेशन सिरप है। जिसका इस्तेमाल बलगम वाली खांसी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा से जुड़ी खांसी, COPD, छाती में जकड़न, घरघराहट, सर्दी जुकाम में बलगम, सांस फूलना आदि समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।

  2. Broxyl AP Cough Syrup किसके लिए प्रयोग किया जाता है?

    यह एक कफ सिरप है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से बलगम वाली खांसी के लिए किया जाता है। लेकिन ब्रोंकाइटिस, अस्थमा से जुड़ी खांसी, COPD, छाती में जकड़न, घरघराहट, सर्दी जुकाम में बलगम और सांस फूलना आदि समस्याओं में भी आराम मिलता है।

  3. Broxyl-AP Cough Syrup किसे नहीं लेना चाहिए?

    जिन्हें Broxyl-AP Cough Syrup से ऐलर्जी हो, गंभीर हृदय रोगियों को, हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को, सूखी खांसी में, लिवर या किडनी की गंभीर बीमारी में, इन समस्याओं में इस सिरप का उपयोग नहीं करना चाहिए।

  4. क्या Broxyl AP Cough Syrup गर्भावस्था में सुरक्षित है?

    गर्भावस्था में डॉक्टर की सलाह अनुसार लेना चाहिए। खासतौर पर यह सिरप पहली तिमाही में नहीं लेना चाहिए।

  5. क्या ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप स्तनपान में सुरक्षित है?

    स्तनपान में डॉक्टर की सलाह अनुसार उपयोग करनी चाहिए।

  6. Broxyl AP Cough Syrup सूखी खांसी में क्यों नहीं दिया जाता है?

    क्योंकि यह प्रोडक्टिव कफ के लिए बनाया गया है। सूखी खांसी में बलगम नहीं होता जबकि यह दवा बलगम को पतला कर बाहर निकालने का काम करती है। सूखी खांसी में इसका उपयोग करने से कोई लाभ नहीं मिलता।

  7. ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप कितने दिन तक ले सकते हैं?

    आमतौर पर Broxyl AP Cough Syrup 5 से 7 दिन तक लिया जाता है। यदि एक सप्ताह के बाद भी खांसी या सांस की समस्या बनी रहे, तो डॉक्टर से जांच करना जरूरी है।

  8. ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप खाने से पहले लें या बाद में?

    Broxyl AP Cough Syrup को खाने के बाद लेना ज्यादा सुरक्षित है। क्योंकि इससे पेट से जुड़ी समस्या जैसे मतली, उल्टी, जलन, पेट दर्द आदि समस्याएं कम होगी। इसलिए खाने के बाद ही लेना चाहिए।

  9. ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप बच्चों के लिए सुरक्षित है?

    हां, यह सिरप बच्चों के लिए दिया जा सकता है। लेकिन डॉक्टर की सलाह से, क्योंकि इसकी खुराक मरीज की उम्र, वजन और रोग की गंभीरता के आधार पर दी जाती है। प्रत्येक बच्चे के लिए खुराक अलग-अलग हो सकती है।

  10. क्या Broxyl AP Cough Syrup से नींद आती है?

    नहीं, हालांकि कुछ लोगों में हल्का सिर भारी लगना या थकान हो सकती है।

  11. ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप के साइड इफेक्ट्स क्या है?

    इसके सामान्य साइड इफेक्ट्स में मतली, उल्टी, पेट खराब, सिर दर्द, हाथ का कापना और दिल की धड़कन तेज होना आदि शामिल है। अधिकतर साइड इफेक्ट हल्के और अस्थाई होते हैं। अगर गंभीर साइड इफेक्ट्स दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

  12. ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप कैसे काम करता है?

    यह चार तरीके से काम करता है। Ambroxol HCL बलगम को पतला करता है, Guaiphenesin बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है, Terbutaline Sulphate सांस की नलियों को खोलता है, Menthol गले की जलन कम करता है। इससे खांसी और सांस की समस्या में तेजी से राहत मिलती है।

  13. क्या ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप अस्थमा के मरीज ले सकते हैं?

    हां, इसमें मौजूद Terbutaline Sulphate सांस की नलियों को खोलने में मदद करता है। जिससे घरघराहट और सांस फूलने में राहत मिलती है। लेकिन अस्थमा के मरीज को डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।

  14. क्या ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप दिल के मरीजों के लिए सुरक्षित है?

    दिल के मरीजों को इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद Terbutaline दिल की धड़कन बढ़ा सकता है।

  15. क्या ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप से आदत लग सकती है?

    नहीं, इसमें कोई नशे या आदत डालने वाली दवा नहीं है। इसे जरूरत के अनुसार सीमित समय के लिए लेना चाहिए।

  16. ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप बलगम सुखाता है या निकलता है?

    यह सिरप बलगम को सुखाता नहीं, बल्कि बलगम को पतला करके बाहर निकालने में मदद करता है।

  17. क्या Broxyl AP Cough Syrup के साथ एंटीबायोटिक ले सकते हैं?

    हां, एंटीबायोटिक का काम संक्रमण खत्म करना है जबकि सिरप का काम खांसी को ठीक करना।

  18. Broxyl AP Cough Syrup लेने के बाद आराम कब मिलता है?

    ज्यादातर मरीजों को 1-2 दिन में खांसी में आराम मिल जाता है। पूरी तरह से ठीक होने में 5-7 दिन लग सकते हैं।

  19. क्या Broxyl AP Cough Syrup एलर्जी वाली खांसी में उपयोगी है?

    हा, यदि एलर्जी के कारण बलगम वाली खांसी आ रही है तो यह सिरप लाभदायक होगी।

  20. क्या Broxyl AP Cough Syrup से BP बढ़ सकता है?

    हां, कुछ मरीजों में Terbutaline से BP या हार्ट रेट बढ़ सकती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

  21. क्या Broxyl AP Cough Syrup से वजन बढ़ता है?

    नहीं, इस सिरप से वजन बढ़ने का कोई सीधा संबंध नहीं होता।

  22. क्या Broxyl AP Cough Syrup लंबे समय तक ले सकते हैं?

    नहीं, इसे लंबे समय तक लेना सुरक्षित नहीं है। लगातार खांसी के कारण की जांच जरूरी है।

  23. क्या Broxyl AP Cough Syrup को COPD में क्यों दिया जाता है?

    COPD में बलगम जमा हो जाता है और सांस की नलियाँ सिकुड़ जाती हैं। यह सिरप बलगम को पतला करके बाहर निकालता है और सांस की नलियों को खोलता है। जिससे मरीज को COPD में राहत मिलती है।

  24. क्या Broxyl AP Cough Syrup से उल्टी हो सकती है?

    कुछ लोगों में मतली और उल्टी हो सकती है। खासकर शुरुआती दिनों में।

  25. क्या Broxyl AP Cough Syrup बच्चों में घरघराहट में दिया जाता है?

    हां, डॉक्टर की सलाह से घरघराहट (Wheezing) में बच्चों को दिया जा सकता है।

  26. क्या Broxyl AP Cough Syrup से हाथ कापते हैं?

    Terbutaline के कारण कुछ लोगों में हाथ कापने की समस्या महसूस हो सकती है।

  27. क्या Broxyl AP Cough Syrup एलर्जी रिएक्शन कर सकता है?

    हां, लेकिन दुर्लभ मामलों में त्वचा पर चकत्ते, खुजली या सूजन हो सकती है।

  28. क्या Broxyl AP Cough Syrup बुजुर्गों के लिए सुरक्षित है?

    हां, लेकिन कम खुराक और डॉक्टर की निगरानी जरूरी होती है।

  29. क्या Broxyl AP Cough Syrup का स्वाद कैसा होता है?

    थोड़ा ठंडक देने वाला और मीठा होता है। यह मेंथॉल की वजह से होता है।

  30. क्या Broxyl AP Cough Syrup फेफड़ों को साफ करती है?

    हां, यह फेफड़ों में जमा बलगम को बाहर निकालने में मदद करती है।

  31. Broxyl AP Cough Syrup कितनी जल्दी राहत देता है?

    अधिकतर मरीजों में 24 से 48 घंटे में अच्छा सुधार दिखने लगता है।

  32. क्या Broxyl AP Cough Syrup वायरल खांसी में दिया जाता है?

    यदि वायरल खांसी की वजह से बलगम बन रहा है, तो यह सिरप दिया जा सकता है।

  33. Broxyl AP Cough Syrup को कैसे स्टोर करें?

    इसे सूखी, ठंडी जगह पर रखें और धूप से बचाएं।

  34. क्या Broxyl AP Cough Syrup शराब के साथ ले सकते हैं?

    नहीं, शराब के साथ लेने से साइड इफेक्ट बढ़ सकते हैं।

  35. क्या Broxyl AP Cough Syrup लेने के बाद ड्राइविंग सुरक्षित है?

    आमतौर पर सुरक्षित होती है। लेकिन चक्कर और कमजोरी महसूस हो तो ड्राइविंग ना करें।

  36. Broxyl AP Cough Syrup कब बंद कर देना चाहिए?

    जब खांसी और बलगम बनना बंद हो जाए या जब आपके डॉक्टर बंद करने को कहें।

CONCLUSION (निष्कर्ष)

Broxyl AP Cough Syrup एक कांबिनेशन कफ सिरप है। जो विशेष रूप से बलगम वाली खांसी, सीने में जकड़न, सांस फूलना, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा से जुड़ी खांसी में उपयोग किया जाता है। इसमें मौजूद Ambroxol & Guaiphenesin बलगम को पतला करके बाहर निकलने में मदद करते हैं। जबकि Terbutaline सांस की नलियों को खोलकर सांस लेने में राहत देता है और Menthol गले की जलन को शांत करता है।

Broxyl AP Cough Syrup खांसी को दबाने की बजाय खांसी के कारण पर काम करती है, जिससे मरीज को तेजी से और लंबे समय तक राहत मिलती है। सही खुराक, उचित अवधि और डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपयोग करने पर यह दवा सामान्यत: सुरक्षित और असरदार होती है।

REFERENCE

Written & Reviewed By

Pharmacist Sevpal Kumar (B. Pharma)

8+ वर्षों का अनुभव

Disclaimer

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI

Other Posts

Broxyl AP Cough Syrup Read More »

IBCON Beauty Cream

IBCON Beauty Cream 20g

IBCON Beauty Cream एक कॉन्बिनेशन क्रीम है, जिसका इस्तेमाल पिगमेंटेशन, मेलास्मा, दाग धब्बे, मुहांसों के दाग और त्वचा की रंगत सुधारने के लिए किया जाता है। यह प्रिस्क्रिप्शन क्रीम है। इसलिए डॉक्टर की सलाह अनुसार ही इस्तेमाल करना चाहिए। इस क्रीम में तीन दवाइयां (Hydroquinone+ Tretinoin+ Mometasone furoate) मौजूद हैं। तीनों अलग-अलग तरीके से काम करती हैं। तीनों के संयुक्त प्रभाव से त्वचा की समस्याओं में तेजी से सुधार आता है।

IBCON Beauty Cream

IBCON Beauty Cream क्या है?

IBCON Beauty Cream एक संयोजक क्रीम है। जिसमें तीन दवाइयां (Hydroquinone+ Tretinoin+ Mometasone furoate) मौजूद हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से मेलास्मा, पिगमेंटेशन व दाग धब्बे के इलाज के लिए किया जाता है। यह एक स्टेरॉइड क्रीम है। इसके लंबे समय तक और गलत इस्तेमाल से गंभीर साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इस क्रीम को डॉक्टर की सलाह से ही इस्तेमाल करना चाहिए।

IBCON Beauty Cream की संरचना घटक | Compositions

इस क्रीम में तीन दवाइयां मौजूद हैं।

  • Hydroquinone
  • Tretinoin
  • Mometasone furoate
Highlights/ParametersShort Summary
दवा का नामIBCON Beauty Cream
कीमतMRP 170/- 20gm
निर्माता/Marketer LUCROSE PHARMA PVT. LTD.
श्रेणी/कैटिगरीटॉपिकल
मुख्य उपयोगमेलास्मा, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट, मुंहासे के निशान
उपयोग का स्थानमुख्य रूप से चेहरा और अन्य त्वचा पर
लगाने का तरीकासाफ की हुई त्वचा पर पतली परत लगाएं
लगाने का सही समयरात में
कैसे काम करती हैमुख्य काम मेलानिन बनने की प्रक्रिया को कम करना
उपयोग की अवधिदो से चार हफ्ते (डॉक्टर सलाह अनुसार)
साइड इफैक्ट्सखुजली, जलन, रेडनेस, त्वचा पतली होना
गर्भावस्था में उपयोगनहीं (डॉक्टर सलाह अनुसार)
स्टेरॉयड की मौजूदगीहां (Mometasone furoate)
अच्छी सलाहकेवल रात में लगाएं और लंबे समय तक इस्तेमाल न करें

IBCON Beauty Cream क्रीम के उपयोग | IBCON Beauty Cream Uses In Hindi

IBCON Beauty Cream का प्रयोग निम्नलिखित समस्याओं में किया जाता है।

  • पिगमेंटेशन
  • मेलास्मा
  • काले दाग धब्बे
  • झाइयां
  • मुंहासे के निशान
  • असमान स्किन टोन

IBCON Beauty Cream के फायदे | Benefits

  • त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करती है।
  • दाग धब्बे हल्के होते हैं।
  • चेहरा साफ और चमकदार दिखता है।
  • पिगमेंटेशन नियंत्रित करती है।
  • मुंहाँसों के निशान हटाती है।

IBCON Beauty Cream कैसे काम करती है? | Mechanism of Action

यह क्रीम तीनों दवाओं के संयुक्त प्रभाव से काम करती है।

  • Hydroquinone त्वचा में मेलानिन बनने की प्रक्रिया को कम करती है। जिससे काले दाग धब्बे कम हो जाते हैं, चेहरा साफ व चमकदार दिखने लगता है।
  • Tretinoin एक विटामिन ए का रूप होती है। जो त्वचा की डेड सेल्स को हटाकर नई कोशिकाओं को बनने में मदद करती है। जिससे मुहांसे कम होते हैं और स्किन टेक्सचर सुधरता है।
  • Mometasone furoate एक कॉर्टिकोस्टेरॉइड है, जो सूजन, लालिमा और खुजली को कम करता है।

IBCON Beauty Cream लगाने का सही तरीका | How to Use

  • सबसे पहले चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश से धोएं और फिर सुखाएं।
  • मटर के दाने जितनी मात्रा लेकर प्रभावित जगह पर लगाएं।
  • प्रभावित जगह पर पतली परत लगाएं।
  • आंख, होंठ और नाक के अंदर ना लगाएं।
  • लगाने के बाद हाथ धोलें।
  • सुबह उठकर चेहरे को धोलें।
  • और फिर सनस्क्रीन लगाएं।

IBCON Beauty Cream लगाने का सही समय

  • इसे केवल रात में लगाएं।
  • सोने से पहले लगाएं।
  • दिन में सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • सामान्यतः 2-4 हफ्ते तक लगाई जाती है, लेकिन
  • डॉक्टर द्वारा बताए गए समय तक ही उपयोग करें।

IBCON Beauty Cream के दुष्प्रभाव | IBCON Beauty Cream Side effects in Hindi

  • जलन
  • खुजली
  • लालिमा
  • त्वचा पर सूखापन
  • त्वचा पतली होना
  • रिबाउंड पिगमेंटेशन

किन लोगों को IBCON Beauty Cream नहीं लगानी चाहिए?

  • गर्भवती महिलाओं के लिए
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए
  • छोटे बच्चों के लिए
  • संवेदनशील त्वचा वालों के लिए
  • बिना डॉक्टर की निगरानी के
  • जिन्हें इस क्रीम से एलर्जी हो

क्या IBCON Beauty Cream गर्भावस्था और स्तनपान में लगा सकते हैं?

गर्भावस्था और स्तनपान में यह क्रीम सुरक्षित नहीं होती है, जब तक डॉक्टर विशेष रूप से ना लिखें। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर और हार्मोन में बड़े बदलाव होते हैं। इस समय त्वचा पर लगाई जाने वाली दवाइयां त्वचा के जरिए रक्त में अवशोषित हो सकती है और गर्भ में पल रहे बच्चे तक पहुंच सकती हैं। इस क्रीम में तीन शक्तिशाली दवाएं हैं, जो त्वचा के माध्यम से रक्त में पहुंच सकती हैं और मां के दूध के माध्यम से बच्चे तक पहुंच सकती है। जिसके कारण बच्चों के लिए नुकसानदेह हो सकती है। इसी कारण गर्भावस्था और स्तनपान में सुरक्षित नहीं मानी जाती।

IBCON Beauty Cream से जुड़ी सावधानियां | Precautions

  • जली त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए
  • कट, घाव और डैमेज त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए
  • फंगल इन्फेक्शन पर नहीं लगाना चाहिए जैसे (खुजली, सफेद दाग, दाद)
  • वायरल इंफेक्शन पर नहीं लगाना चाहिए जैसे (हरपीज, चेचक)
  • लंबे समय तक उपयोग न करें
  • धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं
  • अन्य स्टेरॉइड क्रीम के साथ ना लगाएं
  • बिना सलाह अचानक बंद ना करें

Alternate Cream/Products

FAQs

  1. IBCON Beauty Cream किस काम आती है?

    IBCON Beauty Cream का उपयोग मुख्य रूप से चेहरे की पिगमेंटेशन, मेलास्मा, काले धब्बे और मुहांसों के बाद बचे निशानों को हल्का करने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद Hydroquinone त्वचा में बनने वाले अतिरिक्त मेलेनिन को कम करता है। Tretinoin त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं के बनने में मदद करता है। जबकि Mometasone furoate सूजन और जलन को नियंत्रित करता है। यह क्रीम त्वचा की रंगत को समान करने में मदद करती है। लेकिन इसे ब्यूटी या फेयरनेस क्रीम समझकर उपयोग नहीं करना चाहिए। इसका इस्तेमाल केवल डॉक्टर की सलाह पर और सीमित समय के लिए ही करना चाहिए।

  2. IBCON Beauty Cream कितने दिन लगानी चाहिए?

    आमतौर पर इसे 2 से 4 हफ्ते तक ही लगाना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद स्टेरॉयड त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है, खासतौर पर अगर आप लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं तो।

  3. क्या मैं IBCON Beauty Cream लगा सकता हूं?

    अगर आपको पिगमेंटेशन, मेलास्मा, काले दाग धब्बे या मुंहासे के निशान है, तो इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद।

  4. क्या त्वचा के लिए IBCON Beauty Cream अच्छी है?

    हां। अगर निर्धारित समय अवधि तक और डॉक्टर की निगरानी में इस्तेमाल की जाए तो सुरक्षित है।

  5. IBCON Beauty Cream क्या है?

    यह तीन दवाओं (Hydroquinone+ Tretinoin+ Mometasone furoate) की कांबिनेशन क्रीम है। जिसका इस्तेमाल मेलास्मा, पिगमेंटेशन, काले दाग धब्बे और त्वचा की रंगत सुधारने के लिए किया जाता है।

  6. क्या IBCON Beauty Cream चेहरे के लिए अच्छी है?

    इस क्रीम को केवल प्रभावित हिस्से पर लगाया जाए तो अच्छी है। अगर आप इसको फेयरनेस क्रीम की तरह इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके चेहरे के लिए नुकसानदायक हो सकती है। क्योंकि यह एक स्टेरॉइड क्रीम है। इसलिए इस क्रीम को सिर्फ प्रभावित जगह पर लगाएं और सीमित अवधि तक लगाएं। अगर आपकी समस्या ठीक ना हो, तो इस क्रीम का उपयोग बंद कर दें और अपने डॉक्टर को दिखाएं।

  7. IBCON Beauty Cream से क्या होता है?

    इस क्रीम से पिगमेंटेशन, मेलास्मा, काले दाग धब्बे और त्वचा की रंगत जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं अस्थाई रूप से ठीक की जाती हैं।

  8. IBCON Beauty Cream कैसे इस्तेमाल करें?

    सबसे पहले चेहरे को किसी फेशवॉश से साफ करें, सुखाएं और फिर पतली परत बनाते हुए प्रभावित जगह पर लगाएं। इसको केवल रात में ही लगाएं। दिन में ना लगाएं। अगर दिन में बाहर निकलते हैं, तो सन स्क्रीन का प्रयोग जरूर करें।

  9. IBCON Beauty Cream कब लगाना चाहिए?

    इस क्रीम को केवल रात में और प्रभावित जगह पर ही लगाना चाहिए। दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।

  10. IBCON Beauty Cream चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें?

    सबसे पहले चेहरे को किसी अच्छे फेशवॉश से साफ करें। फिर किसी साफ तौलिये से सुखाएं और मटर जितनी मात्रा लेकर चेहरे पर लगाएं।

  11. IBCON Beauty Cream कैसे छोड़े?

    इस अचानक बंद ना करें। धीरे-धीरे मात्रा कम करें, फिर धीरे-धीरे दिन कम करें। कुछ दिनों तक सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। और अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  12. IBCON Beauty Cream क्या काम करती है?

    IBCON Beauty Cream एक कांबिनेशन क्रीम है। इसमें मौजूद तीनों दवाएं अलग-अलग तरीके से काम करती हैं और तीनों के संयुक्त प्रभाव से तेजी से असर होता है।

  13. क्या IBCON Beauty Cream गोरा बनाती है?

    नहीं, IBCON Beauty Cream त्वचा को गोरा बनाने की क्रीम नहीं है। यह केवल त्वचा पर मौजूद पिगमेंटेशन, मेलास्मा, काले दाग धब्बे को कम करती है। गलतफहमी के कारण कई लोग इसे लंबे समय तक लगाते हैं, जिससे त्वचा पतली होना, जलन, रिबाउंड पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए इसे हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही इस्तेमाल करना चाहिए।

  14. IBCON Beauty Cream के साइड इफैक्ट्स क्या है?

    इस क्रीम के आम और गंभीर साइड इफेक्ट दोनों होते हैं, जैसे आम साइड इफैक्ट्स जलन, खुजली, लालिमा, सूखापन आदि। अगर इसे लंबे समय तक या गलत तरीके से लगाया जाए तो त्वचा पतली होना, नसें दिखना, रिबाउंड पिगमेंटेशन जैसे गंभीर साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। अगर तेज जलन, सूजन या एलर्जी हो तो तुरंत क्रीम बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें।

  15. क्या IBCON Beauty Cream क्रीम बच्चों के लिए सुरक्षित है?

    नहीं, यह क्रीम बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं मानी जाती। बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है और स्टेरॉयड युक्त क्रीम से उन्हें गंभीर नुकसान हो सकता है। इसलिए बच्चों में त्वचा संबंधी किसी भी समस्या के लिए अपने बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।

  16. IBCON Beauty Cream लगाने के दौरान सनस्क्रीन जरूरी है?

    हां, बिल्कुल जरूरी है। इस क्रीम से त्वचा धूप के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती है। अगर आप सनस्क्रीन नहीं लगाते हैं तो पिगमेंटेशन और बढ़ सकता है। इसलिए दिन में बाहर निकलते समय SPF 30 या 50 का सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

  17. क्या IBCON Beauty Cream दिन में लगा सकते हैं?

    आमतौर पर इसे रात में लगाने की सलाह दी जाती है। दिन में लगाने पर धूप से जलन, लालिमा, पिगमेंटेशन बढ़ने का खतरा रहता है। अगर आपके डॉक्टर ने किसी कारण से दिन में लगाने की सलाह दी है, तो सनस्क्रीन का उपयोग अनिवार्य है और धूप से बचना भी अनिवार्य है।

  18. IBCON Beauty Cream से कितने समय में असर दिखता है?

    आमतौर पर इसका असर 2-4 हफ्तों में दिखने लगता है। लेकिन असर व्यक्ति की त्वचा, समस्या की गंभीरता और उपयोग के तरीके पर भी निर्भर करता है। कुछ मामलों में पूरा असर दिखने में 6 हफ्ते भी लगा सकते हैं। अगर निर्धारित समय तक अच्छे परिणाम ना मिलें तो अपने डॉक्टर को दिखाएं।

  19. क्या आईबी कौन ब्यूटी क्रीम मुंहासों में काम करती है?

    IBCON Beauty Cream क्रीम मुंहासों के लिए नहीं होती। बल्कि मुंहासों के बाद बचे काले निशानों को कम करने में मदद करती है। मुंहासे के इलाज के लिए अलग से दवाइयां उपयोग की जाती हैं। अगर आपको मुंहासों की समस्या है तो अपने डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं।

  20. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम पूरे चेहरे पर लगाई जा सकती है?

    नहीं, इस क्रीम को पूरे चेहरे पर लगाना सुरक्षित नहीं है। इसे केवल प्रभावित जगह पर पतली परत बनाते हुए लगाना चाहिए। अगर आप पूरे चेहरे पर लगाते हैं, तो त्वचा पतली, लालिमा, पिगमेंटेशन का खतरा बढ़ सकता है।

  21. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती है?

    नहीं, यह क्रीम लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें एस्टेरॉइड मौजूद होता है। जो लंबे उपयोग से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। आमतौर पर इसे 2 से 4 हफ्ते तक ही लगाना चाहिए, इससे ज्यादा लगाने के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  22. आईबीकोन ब्यूटी क्रीम अचानक बंद करने से क्या होगा?

    अगर इस क्रीम को अचानक बंद कर दिया जाए तो कुछ लोगों में रिबाउंड पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है यानी दाग पहले से ज्यादा गहरे हो सकते हैं। इसलिए लगाने की आवृत्ती कम करके और दिनों में अंतराल करके इसे छोड़ जा सकता है।

  23. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम से त्वचा पतली हो जाती है?

    हां, गलत तरीके या लंबे समय तक उपयोग करने से त्वचा पतली हो सकती है। त्वचा पतली होने का कारण इसमें मौजूद स्टेरॉयड है।

  24. क्या IBCON Beauty Cream फंगल इन्फेक्शन में इस्तेमाल की जा सकती है?

    नहीं, स्टेरॉयड युक्त क्रीम फंगल इन्फेक्शन को दबा देती है, जिससे बीमारी अंदर चली जाती है और अंदर बढ़ने लगती है। फंगल इन्फेक्शन में इसका उपयोग नुकसानदायक होता है।

  25. क्या IBCON Beauty Cream पुरुषों के लिए सुरक्षित है?

    हां, IBCON Beauty Cream पुरुष और महिलाएं दोनों उपयोग कर सकते हैं।

  26. क्या लगाने के बाद मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं?

    अगर त्वचा बहुत सूखी हो तो मॉइश्चराइजर लगाया जा सकता है। हालांकि कुछ क्रीम के साथ लगाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए।

  27. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम सन टैनिंग हटाने में मदद करती है?

    हां, यह सन टैनिंग को हल्का करने में मदद करती है। लेकिन यह अस्थाई समाधान है, अगर धूप से बचाव ना किया जाए तो टैनिंग द्वारा आ सकती है।

  28. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम स्किन को जलाती है?

    नहीं, लेकिन हल्की जलन या चुभन महसूस हो सकती है। अगर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा पतली होने लगती है और धूप में जाने से त्वचा जल सकती है।

  29. क्या आईबीकोन ब्यूटी ओटीसी क्रीम है?

    नहीं, यह प्रिस्क्रिप्शन क्रीम है। इसे डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर खरीदना चाहिए।

  30. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम स्किन का रंग बदल देती है?

    नहीं, यह त्वचा का प्राकृतिक रंग नहीं बदलती। यह केवल पिगमेंटेशन, झाइयां, काले दाग धब्बों को अस्थाई रूप से कम करने में सहायक होती है।

  31. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम से चेहरे पर लालिमा आ सकती है?

    हां, खासकर शुरुआत में। यह Tretinoin की वजह से होती है और आमतौर पर कुछ दिनों में अपने आप कम हो जाती है। अगर यह लालिमा लंबे समय तक रहे या ठीक ना हो, तो क्रीम का प्रयोग बंद करें और अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  32. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम के साथ मेकअप कर सकते हैं?

    नहीं, क्योंकि इसमें मौजूद शक्तिशाली दवाइयां और मेकअप में मौजूद केमिकल्स आपस में इंटरेक्शन कर सकते हैं, जिससे या तो त्वचा को नुकसान होगा या क्रीम के असर पर प्रभाव पड़ेगा।

  33. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम चेहरे के अलावा शरीर पर लगा सकते हैं?

    हां, हालांकि मुख्य रूप से चेहरे के लिए दी जाती है। अगर शरीर के किसी हिस्से में दाग धब्बे की समस्या है तो वहां भी लगा सकते हैं, लेकिन नाजुक त्वचा पर ना लगाएं। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।

  34. क्या IBCON Beauty Cream से दाग हमेशा के लिए खत्म हो जाते हैं?

    नहीं, यह दाग धब्बों को हल्का और नियंत्रित करती है। पूरी तरह से और स्थाई रूप से दाग खत्म करना व्यक्ति की त्वचा और कारण पर निर्भर करता है। यह क्रीम केवल अस्थाई रूप से कम कर सकती है।

  35. आईबीकोन ब्यूटी क्रीम का सबसे बड़ा नुकसान क्या है?

    इसका लंबे समय तक उपयोग करने पर स्टेरॉयड डैमेज और रिबाउंड पिगमेंटेशन का खतरा है। इसलिए इस क्रीम का इस्तेमाल डॉक्टर की निगरानी में करना चाहिए।

  36. क्या यह फंगल इन्फेक्शन में काम करती है?

    नहीं, यह फंगल इन्फेक्शन में काम नहीं करती है। यह एक एस्टेरॉइड क्रीम है। फंगल इन्फेक्शन पर केवल एंटीफंगल दवाइयां उपयोग करना चाहिए। यह क्रीम फंगल इन्फेक्शन को और बढ़ा सकती है।

  37. क्या यह सुरक्षित ब्यूटी क्रीम है?

    नहीं, यह क्रीम ब्यूटी या ग्लो क्रीम नहीं है। यह मेडिकेटेड+स्टेरॉइड क्रीम है। इस क्रीम को फेयरनेस क्रीम की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

  38. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम मुंहासे ठीक करती है?

    नहीं, यह क्रीम मुहांसों को ठीक नहीं करती है। हालांकि मुहांसों के निशान को कम करती है। मुहांसों को ठीक करने के लिए दूसरी क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि Igcon Gold Cream, IT Clean Beauty Cream, Fineface Cream, Shineface Cream। उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Conclusion (निष्कर्ष)

Ibcon beauty cream कांबिनेशन क्रीम है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से मेलास्मा, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट और त्वचा के दाग धब्बों को हल्का करने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद तीनों दवाएं (Hydroquinone + Tretinoin + Mometasone furoate) त्वचा की ऊपरी परत पर प्रभाव डालकर दाग धब्बों को कम करने में मदद करती हैं। हालांकि यह क्रीम सभी के लिए सुरक्षित नहीं है। गलत तरीके से या लंबे समय तक उपयोग करने पर त्वचा पतली होना, जलन, लालिमा, दाग धब्बे और ज्यादा होना जैसे साइड इफैक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए Ibcon beauty cream का उपयोग हमेशा डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह से ही करना चाहिए।

REFERENCE

Written & Reviewed By

  • Pharmacist Sevpal Kumar (B. Pharma)
  • 8+ वर्षों का अनुभव

Disclaimer

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI

IBCON Beauty Cream 20g Read More »

Igcon Gold Cream

Igcon Gold Cream

Igcon Gold Cream एक कांबिनेशन क्रीम है। जिसका इस्तेमाल मुहाँसे, बैक्टीरियल संक्रमण, सूजन, लालिमा, हल्के दाग धब्बे और त्वचा की रंगत सुधारने के लिए किया जाता है। यह एक संयोजित क्रीम है, जिसमें (Betamethasone + Clindamycin + Vitamin E acetate + Niacinamide) मौजूद है। यह चारों दवाइयां मिलकर तेजी से काम करती हैं और त्वचा की समस्याओं को दूर करती है।

Igcon Gold Cream

इस लेख में आगे हम Igcon Gold Cream के फायदे, सही इस्तेमाल का तरीका, साइड इफैक्ट्स, सावधानियाँ और अन्य जानकारी को विस्तार से समझेंगे।

Igcon-Gold Cream क्या है?

Igcon Gold Cream एक संयोजित क्रीम है। जिसका इस्तेमाल बैक्टीरियल एक्ने, इनफेक्टेड पिंपल्स, खुजली, सूजन, लालिमा व त्वचा की रंगत सुधारने के लिए किया जाता है। Igcon Gold Cream में स्टेरॉयड+ एंटीबायोटिक+ स्किन रिपेयर विटामिन का संयोजित संयोजन है। जिसके कारण इसका तेजी से असर दिखाई देता है, लेकिन गलत या लंबे समय तक प्रयोग त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इस क्रीम का प्रयोग हमेशा डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

Highlights/ParameterShort Summary
दवा का नामIgcon Gold Cream
कीमत MRP Rs 195/15gm
निर्माता/MarketerLifeCom Prima (India) Pvt. Ltd.
श्रेणी टॉपिकल
मुख्य उपयोगपिंपल्स, बैक्टीरियल स्किन इन्फेक्शन, एलर्जिक कंडीशंस व अन्य स्किन संबंधी समस्याओं के लिए
उपयोग का स्थानमुख्य रूप से चेहरा व अन्य त्वचा पर
प्रमुख घटकBetamethasone + Clindamycin + Vitamin E acetate + Niacinamide
लगाने का तरीकासाफ की हुई त्वचा पर पतली परत
काम करने का तरीकाबैक्टीरिया को मार कर सूजन कम करती है+स्किन को हील करती है
लगाने का सही समयदिन में 1 से 2 बार (डॉक्टर की सलाह अनुसार)
उपयोग की अवधि1-2 हफ्ते (डॉक्टर सलाह अनुसार)
साइड इफैक्ट्सहल्की जलन, खुजली, रेडनेस, त्वचा पतली होना
गर्भावस्था में उपयोगनहीं (डॉक्टर सलाह अनुसार)
स्टेरॉयड की मौजूदगीहां (Betamethasone)
अच्छी सलाहडॉक्टर की सलाह अनुसार लगाएं और लंबे समय तक इस्तेमाल न करें

Igcon Gold Cream uses in hindi | आईजीकोन गोल्ड क्रीम के उपयोग

Igcon Gold Cream का प्रयोग निम्नलिखित समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।

  • पिंपल्स/एक्ने/मुहाँसे
  • बैक्टीरियल संक्रमण
  • त्वचा की खुजली
  • लालिमा
  • सूजन/इन्फ्लेमेशन
  • त्वचा की मरम्मत में सहायक
  • सांवलापन
  • झाइयां
  • काले घेरे
  • झुर्रियां
  • हल्के दाग धब्बे
  • शुष्क त्वचा
  • सूर्य की गर्मी से झुलसापन

Igcon Gold Cream के फायदे | Igcon Gold Cream benefits

Igcon Gold Cream के मुख्य फायदे निम्नलिखित हैं।

  • जब मुहांसों में पस, सूजन या दर्द हो तब यह क्रीम बैक्टीरिया को खत्म करके पिंपल्स को ठीक करने में मदद करती है।
  • एलर्जी या इन्फेक्शन के कारण होने वाली तेज खुजली में भी राहत देती है।
  • त्वचा पर लाल दाने, जलन, सूजन को जल्दी कम करने में मदद करती है।
  • इसमें मौजूद Vitamin E acetate + Niacinamide त्वचा को रिपेयर करने में मदद करती है।

Igcon Gold Cream लगाने का सही तरीका | How to Use

  • सबसे पहले त्वचा को किसी फेसवॉश से साफ करें
  • फिर त्वचा को सुखाएं
  • मामूली सी मात्रा लेकर प्रभावित जगह पर लगाएं
  • दिन में 1-2 बार लगाएं या (जैसे आपके डॉक्टर ने बताया हो)
  • दिन में हमेशा सनस्क्रीन लगाएं

Igcon Gold Cream कैसे काम करती है? | Mechanism of Action

इसमें मौजूद चारों दवाइयां (Betamethasone + Clindamycin + Vitamin E acetate + Niacinamide) अलग-अलग तरीके से काम करती हैं।

  • Betamethasone- यह एक कॉर्टिकोस्टेरॉइड है, जो यह इम्यून रिस्पांस को शांत करता है, खुजली और सूजन को कम करता है।
  • Clindamycin- यह एक एंटीबायोटिक दवा है, जो बैक्टीरिया को नष्ट करती है। खासकर यह बैक्टीरिया से उत्पन्न एक्ने को कम करती है।
  • Vitamin E acetate- यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो UV क्षति और फ्री रेडिकल से त्वचा की रक्षा करता है। इसके अलावा इसका कार्य त्वचा को मॉइश्चराइज करना और पोषण देना भी है।
  • Niacinamide (B3)- यह त्वचा के बैरियर को मजबूत करती है, तेल नियंत्रित करती है और स्किनटोन को भी सुधारती है।

Igcon Gold Cream को कितने समय तक उपयोग करें?

यह एक स्टेरॉयड+एंटीबायोटिक कॉन्बिनेशन क्रीम है। इसलिए इसे लंबे समय तक लगाना सुरक्षित नहीं होता है। उपयोग की अवधि समस्या के आधार पर और डॉक्टर की सलाह के आधार पर निर्भर करती है। आमतौर पर इसे 1-2 हफ्ते तक ही लगाना चाहिए।

  • 2 हफ्ते से ज्यादा लगातार नहीं लगाना चाहिए
  • चेहरे पर रोजाना लंबे समय तक नहीं लगाना चाहिए
  • बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार नहीं दोहराना चाहिए
  • दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए
  • अगर 1 से 2 हफ्ते में सुधार ना हो या जलन, खुजली, सूजन बढ़ जाए तो इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए और तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Igcon Gold Cream के साइड इफैक्ट्स क्या है? | Igcon Gold Cream Side effects

सभी दवाइयों की तरह Igcon Gold Cream के भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जो निम्नलिखित हैं।

  • त्वचा में जलन
  • खुजली
  • सूखापन
  • लालिमा
  • त्वचा पतली होना
  • धूप में त्वचा जलना

Igcon Gold Cream की सावधानियां | Precautions

  • लंबे समय तक ना लगाएं।
  • आंख, होंठ, नाक के आसपास ना लगाएं।
  • खुले घाव या कट पर ना लगाएं।
  • जली त्वचा पर ना लगाएं।
  • कम उम्र के बच्चों के लिए ना लगाएं।
  • गर्भावस्था और स्तनपान में ना लगाएं।
  • फेयरनेस क्रीम समझ कर उपयोग न करें।
  • दिन में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • लगाने के बाद जलन, खुजली, सूजन या दाने बढ़ जाए तो क्रीम को तुरंत बंद कर दें।

किन लोगों को Igcon Gold Cream नहीं लगानी चाहिए?

  • फंगल इन्फेक्शन (दाद, खुजली, सफेद दाग) पर कभी नहीं लगानी चाहिए।
  • वायरल इनफेक्शन (हरपीज, चेचक) पर भी बिल्कुल नहीं लगानी चाहिए।
  • बिना कारण त्वचा पर रोजाना इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।
  • स्टेरॉयड से एलर्जी वाले मरीजों को कभी नहीं लगानी चाहिए।
  • जली त्वचा, कट और घाव पर कभी नहीं लगानी चाहिए।

Igcon Gold Cream का अन्य दवाइयां के साथ प्रतिक्रिया | Drug Interactions

कुछ अन्य दवाइयां के साथ आईजीकोन गोल्ड क्रीम का इंटरेक्शन हो सकता है। जैसे कि

  • एक साथ अन्य स्टेरॉइड क्रीम ना लगाएं जैसे betnovate, skinshine, lobate gm आदि।
  • अन्य एंटीबायोटिक क्रीम/जेल के साथ लगाएं, जैसे fusidic acid, mupirocin, nadifloxacin
  • अन्य एंटीफंगल क्रीम (दाद, खुजली की दवा) एक साथ बिल्कुल ना लगाएं।
  • अन्य कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट्स एक साथ ना लगाएं। इससे त्वचा में जलन बढ़ सकती है।

अल्टरनेटिव क्रीम/Substitute Cream

  1. Igcon Gold Cream क्या है?

    यह एक कांबिनेशन क्रीम है, जिसमें Betamethasone, Clindamycin, Vitamin E acetate, Niacinamide होता है। यह बैक्टीरियल इनफेक्शन, मुहाँसे, लालिमा, सूजन, हल्के दाग धब्बे कम के लिए उपयोग की जाती है।

  2. Igcon Gold Cream किस लिए इस्तेमाल करते हैं?

    मुहाँसे, लालिमा, सूजन, बैक्टीरियल स्किन इन्फेक्शन आदि को कम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

  3. Igcon Gold Cream दिन में कितनी बार लगाएं?

    आमतौर पर दिन में 1-2 बार लगा सकते हैं या डॉक्टर के निर्देशानुसार

  4. क्या Igcon Gold Cream चेहरे पर लगा सकते हैं?

    हां। इसे चेहरे पर लगाया जा सकता है। लेकिन लंबे समय तक ना लगाएं।

  5. Igcon Gold Cream के साइड इफैक्ट्स क्या है?

    त्वचा में जलन, खुजली, लालिमा, स्किन पतली होना आदि साइड इफैक्ट्स हो सकते हैं।

  6. क्या गर्भवती महिलाएं Igcon Gold Cream लगा सकती हैं?

    नहीं। डॉक्टर सलाह अनुसार

  7. Igcon Gold Cream कितने दिनों तक लगा सकते हैं?

    आमतौर पर इसे 1-2 हफ्ते लगाना बेहतर रहता है।

  8. क्या यह दाग कम करती है?

    हां। यह दाग कम करने में मदद कर सकती है। Vitamin E acetate, Niacinamide हल्के पिगमेंटेशन में मदद कर सकती है।

  9. क्या बच्चों में उपयोग कर सकते हैं?

    कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल न करें। डॉक्टर की सलाह अनुसार

  10. क्या यह ऑयली स्किन वालों के लिए अच्छी है?

    Igcon Gold Cream ऑयली स्किन वाले भी लगा सकते हैं।

  11. क्या इसे बिना डॉक्टर की सलाह के ले सकते हैं?

    नहीं। डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि यह स्टेरॉइड क्रीम है। इसके गलत और लंबे समय तक उपयोग से कई तरह के साइड इफैक्ट्स हो सकते हैं।

  12. यह त्वचा पर कब असर दिखाती है?

    आमतौर पर 2 से 7 दिन में असर दिखना शुरू हो जाता है।

  13. क्या इसे रात में लगाना बेहतर है?

    हां। रात में पतली परत लगाना और ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

  14. क्या आईजीकोन गोल्ड क्रीम ड्राई स्किन वालों के लिए ठीक है?

    हां। ड्राई स्किन वाले भी लगा सकते हैं। इसमें मौजूद Vitamin E नमी प्रदान करता है। पर ज्यादा ड्राई स्किन में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।

  15. क्या आईजीकोन गोल्ड क्रीम सनस्क्रीन के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं?

    पहले इस क्रीम को लगाएं। फिर 20 से 30 मिनट बाद सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों एक साथ ना लगाएं।

  16. क्या आईजीकोन गोल्ड क्रीम से त्वचा पतली हो सकती है?

    हां। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से त्वचा पतली हो सकती है। इसका कारण इसमें मौजूद स्टेरॉयड है।

  17. क्या Igcon Gold Cream दाग बिल्कुल मिटा सकती है?

    नहीं। यह दाग को सिर्फ कम कर सकती है, लेकिन पूरी तरह मिटाने के लिए अलग ट्रीटमेंट दिया जाता है।

  18. क्या आईजीकोन गोल्ड क्रीम स्किन ब्लीच या ग्लो क्रीम है?

    नहीं। यह एक उपचारक क्रीम है ना कि ब्लीच या ग्लो।

  19. किन स्थितियों में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

    अगर त्वचा पर तेज जलन, सूजन या किसी एलर्जी के संकेत हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

निष्कर्ष (Conclusion)

Igcon Gold Cream एक प्रभावी कांबिनेशन क्रीम है, जो मुहांसे, बैक्टीरियल इनफेक्शन, लालिमा, स्किन इरिटेशन और सूजन में राहत देने में मदद करती है। इसमें मौजूद Clindamycin बैक्टीरिया को खत्म करती है, Betamethasone सूजन और खुजली को तेजी से कम करता है, Vitamin E acetate त्वचा को पोषण देता है और Niacinamide स्किन बैरियर को मजबूत करके दाग धब्बों को हल्का करने में सहायक होता है।

हालांकि यह एक स्टेरॉइड क्रीम है, इसलिए इसका लंबे समय तक प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि लंबे समय तक और गलत इस्तेमाल से त्वचा का पतला होना या रिबाउंड एक्ने की समस्या हो सकती है। बेहतर परिणाम और सुरक्षा के लिए इसे सीमित अवधि तक और चिकित्सक की सलाह अनुसार ही इस्तेमाल करना चाहिए। यह क्रीम कॉस्मेटिक या फेयरनेस क्रीम नहीं है, बल्कि एक मेडिकेटेड क्रीम है।

Reference

Written & Reviewed By

  • Pharmacist Sevpal Kumar (B. Pharma)
  • 8+ वर्षों का अनुभव

Disclaimer

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI

Igcon Gold Cream Read More »

Nice Glow Cream

Nice Glow Cream 20gm uses in hindi

Nice Glow Cream एक कांबिनेशन क्रीम है, जिसका इस्तेमाल मेलास्मा, पिगमेंटेशन व दाग धब्बे के इलाज के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस क्रीम का इस्तेमाल झाइयां, मुहासे के दाग, त्वचा की रंगत सुधारने और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए भी किया जाता है।

Nice Glow Cream का उपयोग आमतौर पर डॉक्टर की सलाह से किया जाता है। इस क्रीम में कुछ ऐसे एक्टिव इनग्रेडिएंट होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसे साधारण फेयरनेस क्रीम की तरह नहीं बल्कि एक ट्रीटमेंट क्रीम की तरह इस्तेमाल करना चाहिए।

Nice Glow Cream

Nice Glow Cream क्या है?

Nice Glow Cream एक ट्रीटमेंट बेस्ड क्रीम है। जिसका इस्तेमाल मेलास्मा और पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें तीन दवाओं (Hydroquinone+ Tretinoin+ Mometasone furoate) का कंपोजीशन है। तीनों अलग-अलग तरीके से काम करती हैं और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करती है।

Highlights/ParameterShort Summary
दवा का नामNice Glow Cream
कीमत MRP Rs 130/15gm
निर्माता/MarketerNIX Pharma Pvt. Ltd.
श्रेणी टॉपिकल
मुख्य उपयोगपिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट, मेलास्मा, मुंहासे के निशान
उपयोग का स्थानमुख्य रूप से चेहरा व अन्य त्वचा पर
प्रमुख घटकHydroquinone+ Tretinoin+ Mometasone furoate
लगाने का तरीकासाफ की हुई त्वचा पर पतली परत
काम करने का तरीकामेलानिन बनने की प्रक्रिया को कम करना
लगाने का सही समयरात में
उपयोग की अवधि2-4 हफ्ते (डॉक्टर सलाह अनुसार)
साइड इफैक्ट्सहल्की जलन, खुजली, रेडनेस, त्वचा पतली होना
गर्भावस्था में उपयोगनहीं (डॉक्टर सलाह अनुसार)
स्टेरॉयड की मौजूदगीहां (Mometasone furoate)
अच्छी सलाहकेवल रात में लगाएं और लंबे समय तक इस्तेमाल न करें

Nice Glow Cream के उपयोग | Nice Glow Cream Uses in Hindi

Nice Glow Cream का इस्तेमाल निम्नलिखित समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।

  • पिगमेंटेशन
  • मेलास्मा
  • मुंहासे के निशान
  • चेहरे के दाग धब्बे
  • झाइयां
  • असमान स्किन टोन

Nice Glow Cream के फायदे | Nice Glow Cream benefits in Hindi

  • पुराने पिंपल्स के निशान और काले दाग धब्बों को धीरे-धीरे हल्का करने में मदद करती है।
  • त्वचा पर होने वाली असमान रंगत को सुधारती है।
  • हार्मोनल बदलाव से होने वाले भूरे पैंच को कम करती है।
  • मुहाँसे के निशान घटाती है।
  • अस्थाई त्वचा साफ और चमकदार बनाती है।
  • मेलानिन बनने की प्रक्रिया को नियंत्रित करती है।

Nice Glow Cream कैसे काम करती है? | Mechanism of Action

यह एक कॉन्बिनेशन डीपिगमेंटिंग क्रीम है, जो मेलास्मा, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट के इलाज के लिए उपयोग की जाती है।

  • Hydroquinone मेलानिन के उत्पादन को कम करती है, जिससे दाग धब्बे हल्के दिखाई देने लगते हैं या अस्थाई रूप से हट जाते हैं।
  • Tretinoin त्वचा की पुरानी ऊपरी परत को हटाने में मदद करती है। जिससे त्वचा साफ नजर आने लगती है।
  • Mometasone furoate सूजन, लालिमा और जलन को कम करने वाली स्टेरॉयड दवा है। जो Tretinoin से होने वाली जलन, लालिमा और सूजन को कम करती है।

तीनों मिलकर तेजी से पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करती हैं।

Nice Glow Cream लगाने का सही तरीका | How to Use

  • किसी फेसवॉश से चेहरा धोएं
  • साफ तौलिएं से सुखाएं
  • मटर के दाने जितनी मात्रा लगाएं
  • केवल दाग धब्बों, पिगमेंटेशन वाली जगह पर ही लगाएं
  • पतली परत बनाते हुए हल्के हाथों से फैलाएं
  • आंखों के आसपास, होठों, कट, घाव व जली त्वचा पर ना लगाएं
  • इसे केवल रात में लगाएं
  • सुबह फेसवॉश से चेहरा धो लें
  • दिन में SPF 30-50 सनस्क्रीन जरूर लगाएं
  • सामान्यत: 2 से 4 हफ्ते तक ही लगाएं

Nice Glow Cream लगाने का सही समय

  • सिर्फ रात में
  • सोने से 30 मिनट पहले
  • लगाकर सीधे सो जाएं

Nice Glow Cream किन लोगों को नहीं लगानी चाहिए?

  • गर्भवती महिलाओं को
  • स्तनपान करने वाली महिलाओं को
  • 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए
  • जिनकी त्वचा बहुत संवेदनशील हो
  • जिनको स्किन इन्फेक्शन हो
  • खुले घाव व जली त्वचा पर
  • लंबे समय से स्टेरॉयड इस्तेमाल करने वालों को
  • जिन्हें क्रीम से एलर्जी हो

Nice Glow Cream गर्भावस्था और स्तनपान में सुरक्षित है या नहीं

  • गर्भावस्था में यह सुरक्षित नहीं है।
  • Tretinoin गर्भ में बच्चे पर बुरा असर डाल सकती है।
  • Hydroquinone त्वचा से शरीर में ज्यादा मात्रा में अवशोषित हो सकती है।
  • Mometasone furoate के लंबे या गलत उपयोग से गर्भ में पल रहे बच्चे में जोखिम हो सकता है।

इसलिए गर्भावस्था में इसका इस्तेमाल न करें, जब तक आपके डॉक्टर विशेष रूप से ना कहें।

Nice Glow Cream साइड इफैक्ट्स

  • जलन
  • लालिमा
  • त्वचा पतली होना
  • त्वचा में सूखापन
  • हल्की सूजन
  • त्वचा छिलना
  • मुंहासे निकलना
  • सनलाइट से जल्दी जलना
  • चेहरे की नसें दिखने लगना
  • चेहरे पर बाल उगना
  • स्किन का रंग असमान होना
  • जलन के साथ काले या नीले धब्बे होना

Nice Glow Cream लगाने से पहले सावधानियाँ | Precautions

  • फेयरनेस क्रीम समझ कर ना लगाएं
  • बिना डॉक्टर की सलाह लंबे समय तक ना लगाएं
  • गर्भावस्था में उपयोग न करें
  • बच्चों में ना लगाएं
  • आंखों, होंठों और नाक के अंदर ना लगाएं
  • दिन में ना लगाएं। अगर दिन में लगाते हैं तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं
  • कट, घाव या जली त्वचा पर ना लगाएं
  • अन्य स्टेरॉइड क्रीम के साथ मिलाकर ना लगाएं
  • तेज जलन, लालिमा या सूजन हो तो तुरंत बंद कर दें और अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।

Nice Glow Cream की अन्य दवाइयां के साथ प्रतिक्रिया | Drug Interactions

Nice Glow Cream की आमतौर पर अन्य दवाइयां के साथ प्रतिक्रिया कम होती है, क्योंकि यह टॉपिकल क्रीम है। लेकिन अन्य क्रीम/दवाइयों के साथ लगाने पर कुछ रिस्क बढ़ सकते हैं।

  • क्लोबेटासोल
  • मोमेटासोन
  • हाइड्रोकॉर्टिसोन
  • क्लोट्रिमाजोल
  • केटोकोनाजोल
  • लुलिकॉनाजोले
  • टर्बिनाफाइन
  • सैलिसिलिक एसिड
  • ग्लाइकोलिक एसिड
  • लैक्टिक एसिड
  • ओरल इरिथ्रोमाइसिन
  • मैथोट्रेक्जेट
  • हर्बल/कॉस्मेटिक प्रोडक्ट

Nice Glow Cream के साथ कोई अन्य क्रीम डॉक्टर को बिना बताए एक ही जगह पर उपयोग न करें।

अल्टरनेटिव क्रीम/Substitute Cream

IGCON Beauty Cream

Nice Glow Cream के साइड इफैक्ट्स क्या है?

त्वचा पतली होना, जलन, लालपन, खुजली, नसें दिखना आदि साइड इफैक्ट्स देखने को मिलते हैं।

क्या मैं Nice Glow Cream इस्तेमाल कर सकता हूं?

हां। लेकिन अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

क्या Nice Glow Cream काम करती है?

हां। अस्थाई रूप मेलास्मा व पिगमेंटेशन को कम करती है।

क्या Nice Glow Cream इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

कम समय के लिए और डॉक्टर की निगरानी में इस्तेमाल करना सुरक्षित है।

NiceGlow Cream कितने दिनों तक इस्तेमाल करें?

आमतौर पर 2-4 हफ्ते ही इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद (Mometasone) स्टेरॉयड त्वचा को नुकसान कर सकती है।

NiceGlow Cream क्या है?

यह एक मेडिकेटेड क्रीम है। जिसमें (Hydroquinone+ Tretinoin+ Mometasone furoate) है। यह त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करती है।

क्या Nice Glow Cream चेहरे के लिए अच्छी है?

सीमित समय के लिए इस्तेमाल की जाए तो सुरक्षित है। रोजाना या लंबे समय तक इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है।

क्या Nice Glow Cream पिगमेंटेशन के लिए अच्छी है?

हां। लेकिन थोड़े समय के लिए अच्छी है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से पिगमेंटेशन और अधिक बढ़ा सकती है।

Nice Glow Cream बिना साइड इफेक्ट कैसे इस्तेमाल करें?

इस क्रीम को सिर्फ रात में लगाना चाहिए। मटर के दाने जितनी मात्रा लेकर केवल दाग धब्बे वाली जगह पर ही लगाएं और दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

NiceGlow Cream कैसे इस्तेमाल करें?

चेहरे को किसी फेसवॉश से अच्छी तरह धोंएं। फिर किसी साफ तौलिए से सुखाएं और मटर के दाने जितनी मात्रा लेकर दाग धब्बों पर लगाएं।

NiceGlow Cream कैसे बंद करें?

अचानक बंद ना करें। धीरे-धीरे मात्रा कम करें, फिर धीरे-धीरे दिन कम करें और मॉइश्चराइजर व सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

क्या प्रेगनेंसी में NiceGlow Cream लगा सकते हैं?

नहीं गर्भावस्था में सुरक्षित नहीं है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

क्या Nice Glow Cream हानिकारक है?

नहीं। सही तरीके से और कम समय के लिए इस्तेमाल की जाए तो यह फायदेमंद भी होती है। गलत या लंबे समय तक इस्तेमाल करने से हानिकारक हो सकती है।

नाइस ग्लो क्रीम क्या करती है?

यह डार्क स्पॉट, मेलास्मा, पिगमेंटेशन आदि समस्याओं को अस्थाई रूप से ठीक करती है।

क्या NiceGlow Cream में एस्टेरॉइड होता है?

हां। इसमें मौजूद Mometasone एक एस्टेरॉइड (Steroids) है।

क्या नाइस ग्लो क्रीम त्वचा गोरी करती है?

नहीं। यह स्किन व्हाइटनिंग क्रीम नहीं है। यह सिर्फ अस्थाई रूप से दाग धब्बों, मेलास्मा और पिगमेंटेशन को ठीक करती है।

नाइस ग्लो क्रीम असर दिखाने में कितना समय लेती है?

नाइस ग्लो क्रीम अपना असर दिखाने में लगभग 7 से 14 दिन ले सकती है।

नाइस ग्लो क्रीम के उपयोग क्या है?

नाइस ग्लो क्रीम मेलास्मा, डार्क स्पॉट, एक्ने के दाग, पिगमेंटेशन आदि समस्याओं को अस्थाई रूप से दूर करती है।

नाइस ग्लो क्रीम कैसे अप्लाई करें?

सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश साफ करें। फिर साफ तौलिए से सुखाएं और मटर के दाने जितनी मात्रा लेकर दाग धब्बों वाली जगह पर लगाएं।

नाइस ग्लो क्रीम चेहरे पर कैसे लगाएं?

सबसे पहले किसी फेसवॉश से चेहरे को साफ करें। फिर सुखाएं, मटर के दाने जितनी मात्रा लेकर प्रभावित जगह पर लगाना चाहिए ।

क्या नाइस ग्लो क्रीम स्टेरॉइड क्रीम है?

हां। लेकिन पूरी तरह से स्टेरॉयड नहीं है। इसमें कुछ अन्य दवाइयां भी मौजूद है, जैसे Hydroquinone जो मेलानिन के उत्पादन को कम करती है, जिससे दाग धब्बे हल्के दिखाई देने लगते हैं या अस्थाई रूप से हट जाते हैं। Tretinoin त्वचा की पुरानी ऊपरी परत को हटाने में मदद करती है। जिससे त्वचा साफ नजर आने लगती है। Mometasone यह एक स्टेरॉइड है।

क्या नाइस ग्लो क्रीम त्वचा के लिए सुरक्षित है?

अगर कम समय के लिए इस्तेमाल की जाए तो सुरक्षित है। गलत और लंबे समय इस्तेमाल करने से साइड इफैक्ट्स हो सकते हैं।

क्या नाइस ग्लो क्रीम अच्छी है?

सीमित समय के लिए इस्तेमाल की जाए और डॉक्टर की निगरानी में इस्तेमाल की जाए तो सुरक्षित है।

नाइस ग्लो क्रीम किस काम आती है?

दाग धब्बे, मेलास्मा और पिगमेंटेशन के इलाज के लिए उपयोग की जाती है।

नाइस ग्लो क्रीम के फायदे क्या हैं?

यह डार्क स्पॉट, मेलास्मा व पिगमेंटेशन को हल्का करने के लिए उपयोग की जाती है।

नाइस ग्लो क्रीम कब लगानी चाहिए?

इसे रात में ही इस्तेमाल करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह से इस्तेमाल करना चाहिए।

नाइस ग्लो क्रीम क्यों इस्तेमाल की जाती है?

यह क्रीम मेलास्मा, पिगमेंटेशन व डार्क स्पॉट को कम करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। कुछ लोग इसका गलत उपयोग भी करते हैं, जैसे चेहरा गोरा करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। यह स्किन व्हाइटनिंग या ब्राइटनिंग क्रीम नहीं है। इसके गलत इस्तेमाल से त्वचा पर गंभीर साइड इफैक्ट्स भी देखे गए हैं।

Conclusion (निष्कर्ष)

Nice Glow Cream कांबिनेशन क्रीम है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से मेलास्मा, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट और त्वचा के दाग धब्बों को हल्का करने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद तीनों दवाएं (Hydroquinone + Tretinoin + Mometasone furoate) त्वचा की ऊपरी परत पर प्रभाव डालकर दाग धब्बों को कम करने में मदद करती हैं। हालांकि यह क्रीम सभी के लिए सुरक्षित नहीं है। गलत तरीके से या लंबे समय तक उपयोग करने पर त्वचा पतली होना, जलन, लालिमा, दाग धब्बे और ज्यादा होना जैसे साइड इफैक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए Nice Glow Cream का उपयोग हमेशा डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह से ही इस्तेमाल करना चाहिए।

REFERENCE

Written & Reviewed By

  • Pharmacist Sevpal Kumar (B. Pharma)
  • 8+ वर्षों का अनुभव

Disclaimer

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI

Related Articles

Nice Glow Cream 20gm uses in hindi Read More »

IT Clean Beauty Cream

IT Clean Beauty Cream 20g

IT Clean Beauty Cream एक संयोजन क्रीम है। यह क्रीम मुख्य रूप से मुहांसे, बैक्टीरियल संक्रमण, सूजन, लालिमा और त्वचा की रंगत से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए उपयोग की जाती है। इसमें तीन दवाओं (बेटामेथासोन, क्लिंडामाइसिन और निकोटिनामाइड) का कंपोजीशन है। तीनों अलग-अलग तरीके से काम करती है। यह क्रीम प्रिसक्रिप्शन दवा है। इसलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह अनुसार ही इस्तेमाल करना चाहिए।

इस आर्टिकल में हम इस क्रीम के उपयोग, फायदे, कार्य करने का तरीका, साइड इफेक्ट, सावधानियां, इस्तेमाल करने का सही तरीका, कीमत, विकल्प और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न आदि सभी बिंदुओं को विस्तार से समझेंगे।

IT Clean Beauty Cream

IT Clean Beauty Cream क्या है?

यह एक संयोजन क्रीम है। जो तीन दवाओं (Betamethasone + Clindamycin + Nicotinamide) से मिलकर बनी है।

  • Betamethasone- यह एक कॉर्टिकोस्टेरॉइड है। जो सूजन, लालिमा और खुजली को कम करने की दवा है।
  • Clindamycin- यह एक एंटीबायोटिक है। जो बैक्टीरिया को मारने की दवा है
  • Nicotinamide- यह एक विटामिन है। यह त्वचा की सूजन कम करने और त्वचा की रंगत सुधारने में सहायक है।

यह तीनों दवाएं मिलकर त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करती हैं।

Highlight Short Summary
दवा का नामIT Clean Beauty Cream
कंपोजिशनबेटामेथासोन, क्लिंडामाइसिन और निकोटिनामाइड
कीमतMRP Rs 135/20gm
निर्माता/Marketed byUltracare Pharma Pvt Ltd
दवा का प्रकार/कैटिगरीटॉपिकल (बाहरी त्वचा पर लगाने के लिए)
उपयोगमुहांसे, सूजन व बैक्टीरियल संक्रमण
लगाने की विधिबाहरी त्वचा पर, पतली परत बनाते हुए लगाना चाहिए
सामान्य अवधि1-2 हफ्ते या समस्या अनुसार
सामान्य साइड इफैक्ट्सजलन, खुजली, त्वचा पतली होना
गर्भावस्था मेंडॉक्टर की सलाह अनुसार
सावधानियांलंबे समय तक चेहरे पर ना लगाएं

IT Clean Beauty Cream Uses In Hindi | आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम के उपयोग

IT Clean Beauty Cream का उपयोग निम्नलिखित समस्याओं में किया जाता है।

  • मुहाँसे, पिंपल्स, ऐक्ने
  • त्वचा पर बैक्टीरियल इन्फेक्शन
  • लालिमा
  • सूजन
  • त्वचा पर खुजली
  • एलर्जी
  • दाग धब्बों के साथ सूजन

यह क्रीम प्रिस्क्रिप्शन दवा है। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही उपयोग करनी चाहिए।

IT Clean Beauty Cream के फायदे

  • मुहांसों में राहत देती है।
  • खुजली और जलन में आराम मिलता है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार आता है।
  • बैक्टीरिया को खत्म करके संक्रमण को नियंत्रित करती है।
  • त्वचा की सूजन कम करती है।

IT Clean Beauty Cream उपयोग की सही विधि (How to Use)

  • प्रभावित जगह को किसी फेसवॉश से साफ करें।
  • किसी तोलिए से त्वचा को सुखाएं।
  • प्रभावित जगह पर क्रीम लगाएं।
  • क्रीम मटर के दाने जितनी मात्रा लें।
  • प्रभावित जगह पर पतली परत बनाते हुए लगाना चाहिए।
  • इस क्रीम को दिन में दो बार लगाना चाहिए।
  • और बेहतर परिणाम के लिए अपने डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

IT Clean Beauty Cream कैसे काम करती है? | Mechanism of Action

IT Clean Beauty Cream में मौजूद तीनों एक्टिव इनग्रेडिएंट्स अलग-अलग तरीके से काम करते हैं, लेकिन तीनों मिलकर त्वचा की समस्या को जड़ से ठीक करते हैं।

बेटामेथासोन का कार्य

बेटामेथासोन एक शक्तिशाली कॉर्टिकोस्टेरॉइड है। यह त्वचा की कोशिकाओं में सूजन पैदा करने वाले रसायनों (जैसे प्रोस्टाग्लैंडइन और साइटोकाइन) के निर्माण को बंद करता है। इससे लालिमा, सूजन, खुजली और जलन में राहत मिलती है।

क्लिंडामाइसिन का कार्य

क्लिंडामाइसिन एक एंटीबायोटिक दवा है, जो बैक्टीरिया के प्रोटीन निर्माण को रोकती है। इससे बैक्टीरिया बढ़ नहीं पाते और धीरे-धीरे नष्ट हो जाते हैं। यह खास तौर पर एक्ने, पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया पर प्रभावी होती है।

निकोटिनामाइड का कार्य

निकोटिनामाइड एक विटामिन बी3 का सक्रिय रूप है। यह त्वचा की सूजन कम करता है, सीबम (oil ) को नियंत्रित करता है, त्वचा की सुरक्षा परत को मजबूत करता है। जिससे त्वचा जल्दी ठीक हो जाती है।

IT Clean Beauty Cream को कितने समय तक उपयोग करें?

आमतौर पर इसे 1 से 2 सप्ताह लगाया जाता है, लेकिन अलग-अलग स्थिति में उपयोग की अवधि कम या ज्यादा हो सकती है।

  • अगर हल्की एलर्जी है तो 5 से 7 दिन तक
  • पिंपल्स के लिए 7 से 10 दिन
  • लालिमा, सूजन, खुजली के लिए 7 से 14 दिन

बेहतर परिणाम के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर त्वचा पर जलन या ज्यादा खुजली, काली त्वचा या पतली त्वचा होना, नए पिंपल्स निकालना, चेहरे पर सूजन आना, अगर ऐसे लक्षण दिखें, तो क्रीम का उपयोग बंद कर दें और अपने डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं।

IT Clean Beauty Cream के साइड इफैक्ट्स क्या है?

IT Clean Beauty Cream के साइड इफैक्ट्स आमतौर पर हल्के होते हैं। अगर क्रीम को लंबे समय तक या गलत तरीके से उपयोग किया जाए, तो इसके गंभीर साइड इफैक्ट्स भी हो सकते हैं।

आम साइड इफैक्ट्स

  • त्वचा पर जलन
  • खुजली
  • ड्राइनेस
  • रेडनेस

गंभीर साइड इफैक्ट्स

  • त्वचा पतली होना
  • चेहरे पर अचानक ज्यादा पिंपल्स निकालना
  • त्वचा का रंग बदलना
  • बाल ज्यादा उगना चेहरे पर बाल उगना
  • नसें दिखने लगना
  • क्रीम बंद करने पर समस्या और ज्यादा बढ़ाना
  • कभी-कभी फंगल इंफेक्शन बढ़ जाना
  • इंफेक्शन पूरी तरह से ठीक ना होना
  • लंबे समय तक लगाने से बैक्टीरिया में रेजिस्टेंस

यह क्रीम लंबे समय तक उपयोग न करें। क्योंकि इसमें मौजूद बेटामेथासोन गंभीर साइड इफैक्ट्स उत्पन्न कर सकता है। अगर किसी भी व्यक्ति को तेज जलन, सूजन, त्वचा का रंग तेजी से बदलना या चेहरे पर पिंपल पहले से ज्यादा बढ़ जाना आदि, इनमें कोई भी लक्षण दिखें तो इस क्रीम का उपयोग बंद करें और तुरंत अपने डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं।

IT Clean Beauty Cream की सावधानियां

IT Clean Beauty Cream उपयोग करने से पहले आपको निम्नलिखित सावधानियां ध्यान में जरूर रखना चाहिए।

  • डॉक्टर की सलाह के बिना उपयोग न करें।
  • यदि पहले से फंगल इंफेक्शन हो तो ना लगाएं।
  • यह लंबे समय तक इस्तेमाल न करें। क्योंकि इसमें मौजूद बेटामेथासोन ज्यादा साइड इफैक्ट्स पैदा कर सकता है।
  • चेहरे पर सीमित समय के लिए ही इस्तेमाल करें।
  • लगातार 2 हफ्ते से ज्यादा ना लगाएं।
  • आंखों के आसपास, होठों या मुंह के अंदर, नाक के अंदर, खुले घाव या कट पर ना लगाएं।
  • बच्चों के लिए सावधानी पूर्वक का उपयोग करें।
  • हर्पीज और चिकनपॉक्स पर नहीं लगाएं।
  • यह एक स्टेरॉयड व एंटीबायोटिक क्रीम है। इसे फेयरनेस क्रीम के तौर पर कभी ना लगाएं।

किन लोगों को यह क्रीम नहीं लगानी चाहिए?

  • वायरल स्किन इन्फेक्शन वाले मरीजों को
  • फंगल इन्फेक्शन वाले मरीजों को
  • टीवी या सिफलिस की त्वचा पर
  • स्टेरॉयड से एलर्जी वाले व्यक्तियों को
  • 12 साल से कम उम्र वाले बच्चों के लिए
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए
  • खुले घाव, कट पर या जली हुई त्वचा पर

अन्य दवाइयां के साथ प्रतिक्रिया | Drug Interactions

आमतौर पर अन्य दवाइयां के साथ प्रतिक्रिया कम होती है, क्योंकि यह टॉपिकल क्रीम है। लेकिन अन्य क्रीम/दवाइयों के साथ लगाने पर कुछ रिस्क बढ़ सकते हैं।

  • क्लोबेटासोल
  • मोमेटासोन
  • हाइड्रोकॉर्टिसोन
  • क्लोट्रिमाजोल
  • केटोकोनाजोल
  • लुलिकॉनाजोले
  • टर्बिनाफाइन
  • सैलिसिलिक एसिड
  • ग्लाइकोलिक एसिड
  • लैक्टिक एसिड
  • ओरल इरिथ्रोमाइसिन
  • मैथोट्रेक्जेट
  • हर्बल/कॉस्मेटिक प्रोडक्ट

IT Clean Beauty Cream के साथ कोई अन्य क्रीम डॉक्टर को बिना बताए एक ही जगह पर उपयोग न करें।

अल्टरनेटिव क्रीम/Substitute Cream

आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम किस रोग के लिए उपयोगी है?

यह क्रीम मुख्य रूप से मुंहासे, बैक्टीरियल संक्रमण, त्वचा की सूजन व लालिमा के उपचार में उपयोग की जाती है। इसमें मौजूद बेटामेथासोन सूजन, व लालिमा कम करता है। क्लिंडामाइसिन बैक्टिरीयल संक्रमण को नष्ट करती है।

IT Clean Beauty Cream किस काम आती है?

यह क्रीम त्वचा पर होने वाले बैक्टीरियल संक्रमण, पिंपल्स, मुहांसे, सूजन, लालिमा व त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए उपयोग की जाती है।

IT Clean Beauty Cream में कौन-कौन सी दवाएं होती हैं?

इस क्रीम में मुख्य रूप से तीन दवाएं होती हैं, बेटामेथासोन, क्लिंडामाइसिन और निकोटिनामाइड। ये तीनों मिलकर त्वचा की समस्याओं को ठीक करती है।

IT Clean Beauty Cream मुंहासे के लिए सही है?

हां। लेकिन मुंहासे के स्थाई इलाज के लिए सही नहीं मानी जाती। शुरू में तो मुंहासे कम हो जाते हैं। कुछ समय बाद दाने फिर से आ जाते हैं। लंबे समय तक उपयोग करने से समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि इसमें एस्टेरॉइड मौजूद है। इसे केवल डॉक्टर की सलाह पर और सीमित समय के लिए ही लगाना चाहिए।

क्या IT Clean Beauty Cream चेहरे पर लगाना सुरक्षित है?

हाँ। इस क्रीम को सीमत समय तक ही इस्तेमाल करना चाहिए। इस क्रीम के अधिक या लंबे समय तक प्रयोग से त्वचा पतली हो सकती है, त्वचा का रंग बदल सकता है और चेहरे पर बाल उगने की समस्या भी हो सकती है।

IT Clean Beauty Cream कितने दिनों तक लगानी चाहिए?

आमतौर पर इस क्रीम को 1 से 2 हफ्ते लगाया जाता है। समस्या अनुसार इसका उपयोग कम या ज्यादा दिनों तक भी हो सकता है। ध्यान रखें यदि कुछ दिनों में सुधार न हो, तो क्रीम का प्रयोग बंद करके डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

IT Clean Beauty Cream के दुष्प्रभाव क्या है?

इस क्रीम से जलन, खुजली, त्वचा का पतला होना, त्वचा का रंग बदलना, फंगल संक्रमण होना, चेहरे पर बाल उगना आदि दुष्प्रभाव हो सकते हैं। लंबे समय तक उपयोग करने से साइड इफैक्ट्स और ज्यादा गंभीर भी हो सकते हैं।

क्या IT Clean Beauty Cream फंगल संकमण में लगाई जा सकती है?

नहीं। यह क्रीम फंगल संक्रमण पर नहीं लगानी चाहिए। इसमें मौजूद स्टेरॉयड फंगल संक्रमण को और बढ़ा सकता है। इससे खुजली, दाद और ज्यादा फैल सकती है। फंगल इन्फेक्शन में केवल एंटीफंगल दवाओं का ही उपयोग करना चाहिए।

क्या IT Clean Beauty Cream स्टेरॉइड क्रीम है?

हां। यह एक स्टेरॉइड क्रीम है। इसमें बेटामेथासोन नामक स्टेरॉयड होता है। यह एस्टेरॉइड त्वचा की सूजन और लालिमा को कम करता है। इसके गलत उपयोग से गंभीर साइड इफैक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की अनुमति के बिना इसे नहीं लगाना चाहिए।

गर्भावस्था में IT Clean Beauty Cream सुरक्षित है?

गर्भावस्था के दौरान इस क्रीम का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद स्टेरॉयड त्वचा के माध्यम से शरीर में जा सकता है, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु पर असर पड़ सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

क्या IT Clean Beauty Cream बच्चों के लिए सुरक्षित है?

बच्चों में इस क्रीम का उपयोग बहुत सावधानी से किया जाता है। बच्चों की त्वचा पतली होती है। इसमें मौजूद स्टेरॉयड जल्दी असर करता है, इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह से बच्चों को नहीं लगानी चाहिए।

IT Clean Beauty Cream दिन में कितनी बार लगानी चाहिए?

आमतौर पर इसे दिन में दो बार लगाया जाता है। इसे केवल प्रभावित स्थान पर ही लगाना चाहिए। अधिक मात्रा में लगाने से फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो सकता है।

IT Clean Beauty Cream खुजली में राहत देती है?

यह क्रीम खुजली और जलन में अस्थाई राहत दे सकती है। लेकिन खुजली की असली वजह का इलाज जरूरी होता है। अगर फंगल इन्फेक्शन द्वारा खुजली होती है, तो ऐसी स्थिति में इस दवा का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

क्या IT Clean Beauty Cream त्वचा का रंग बदल सकती है?

हां। लंबे समय तक उपयोग करने से त्वचा का रंग हल्का या गहरा हो सकता है। इसे रंजकता की समस्या भी कह सकते हैं। इसमें मौजूद स्टेरॉयड त्वचा को पतला करता है, जिसके कारण त्वचा का रंग बदल सकता है।

IT Clean Beauty Cream बंद करने पर समस्या वापस आ सकती है?

हां। अचानक बंद करने पर पिंपल्स, लालिमा वापस आ सकती है। इसे डॉक्टर की सलाह से बंद करना चाहिए।

क्या IT Clean Beauty Cream रोज लगाई जा सकती है?

हां। इसे रोज लगाया जा सकता है। इसे आमतौर पर दिन में 2 बार लगाया जा सकता है। लेकिन सिर्फ सीमित समय के लिए। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

क्या IT Clean Beauty Cream खुले घाव के ऊपर लगाए जा सकती है?

नहीं। खुले घाव पर यह क्रीम नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद स्टेरॉयड शरीर में जमा हो सकता है।

क्या IT Clean Beauty Cream से जलन होना सामान्य है?

हल्की जलन हो सकती है। लेकिन ज्यादा जलन होने पर इसका उपयोग बंद कर दें और अपने डॉक्टर को दिखाएं।

क्या IT Clean Beauty Cream धूप में लगाने से नुकसान होता है?

कुछ हद तक। धूप में त्वचा संवेदनशील हो सकती है, जिससे त्वचा धूप से झुलस सकती है।

IT Clean Beauty Cream लंबे समय तक सुरक्षित है?

नहीं। यह केवल थोड़े दिनों के लिए सुरक्षित मानी जाती है। अगर इसका लंबे समय तक उपयोग किया जाए, तो त्वचा पतली होना, त्वचा पर बाल उगना, त्वचा का रंग बदलना इस प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं।

क्या IT Clean Beauty Cream बिना पर्ची के ले सकते हैं?

कई जगह पर मिल जाती है। लेकिन यह प्रिस्क्रिप्शन दवा है। हमेशा डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन पर ही लेना चाहिए।

क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम से त्वचा पतली हो जाती है?

अगर इसका लंबे समय तक या बार-बार उपयोग किया जाए, तो त्वचा पतली हो सकती है। इसे त्वचा क्षीणता कहा जाता है। इससे नसें दिखाई देने लगती हैं और त्वचा कमजोर हो जाती है। यह असर खासकर चेहरे पर जल्दी दिखता है। इसलिए इस क्रीम का लंबे समय तक उपयोग नहीं करना चाहिए।

क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम से चेहरे पर बाल उग सकते हैं?

हां। इस क्रीम में मौजूद स्टेरॉयड के कारण चेहरे पर अनचाहे बाल उग सकते हैं। यह समस्या खासतौर पर महिलाओं में देखी जाती है। लंबे समय तक चेहरे पर लगाने से बाल मोटे व गहरे हो सकते हैं, बाद में परेशानी का कारण बनते हैं।

क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम लगाने के बाद धूप में जा सकते हैं?

हां जा सकते हैं, अगर आपकी त्वचा धूप के प्रति संवेदनशील ना हो। अगर आपकी त्वचा धूप से संवेदनशील है, तो आपको सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए या दिन में इस क्रीम इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम को मॉइश्चराइजर के साथ लगा सकते हैं?

हां। लेकिन सही तरीका अपनाना जरूरी है। पहले क्रीम की पतली परत लगाए। उसके बाद कम से कम 20 से 30 मिनट बाद मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। दोनों को एक साथ मिलकर ना लगाएं, क्योंकि दवा का असर कम हो सकता है।

क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम अचानक बंद करनी चाहिए?

नहीं। अचानक बंद करने से समस्या वापस आ सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह अनुसार धीरे-धीरे कम करके बंद किया जा सकता है। अचानक बंद करने पर लालिमा और पिंपल्स बढ़ सकते हैं।

क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम से दाने बढ़ जाते हैं?

शुरुआत में दाने कम दिखते हैं, अगर इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए तो इसका उल्टा असर दिखने लगता है। कभी कभी त्वचा पर मुंहासे पहले से भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम से त्वचा का रंग काला पड़ सकता है?

हां। गलत और लंबे उपयोग से त्वचा का रंग काला पड़ सकता है या दाग धब्बे बन सकते हैं। यह समस्या विशेष रूप से चेहरे पर ज्यादा देखी जाती है। लेकिन यह समस्या सिर्फ कुछ ही लोगों को हो सकती है।

क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम त्वचा को गोरा करती है?

नहीं। यह कोई फेयरनेस क्रीम नहीं है। यह एक एंटीबायोटिक और स्टेरॉइड क्रीम है। जो त्वचा की अस्थाई समस्याएं दूर करती है। लंबे समय और लगातार उपयोग से नुकसान हो सकता है।

क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम रात में लगाना बेहतर है?

आमतौर पर इसे दिन में दो बार लगाया जाता है। यदि डॉक्टर ने सलाह दी है, तो आप रात में लगा सकते हैं। क्योंकि इससे धूप का असर नहीं पड़ता और त्वचा को आराम मिलता है। इसलिए रात में लगाना बेहतर होगा।

क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम के साथ अन्य क्रीम लगा सकते हैं?

नहीं। इस क्रीम के साथ कोई भी अन्य क्रीम नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि कुछ क्रीम आपस में इंटरेक्शन कर सकती हैं और गंभीर दुष्प्रभाव बढ़ा सकती है।

क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम से एलर्जी हो सकती है?

हां। कुछ लोगों को इस क्रीम से एलर्जी हो सकती है। जैसे तेज खुजली, सूजन, त्वचा पर लाल चकत्ते आदि। ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं।

क्या आईटी क्लीन ब्यूटी क्रीम बुजुर्गों के लिए सुरक्षित है?

बुजुर्गों की त्वचा पहले से पतली होती है, इसलिए इस क्रीम का उपयोग बहुत सावधानी से और डॉक्टर की निगरानी में करना चाहिए।

IT Clean Beauty Cream का सही उपयोग कैसे करें?

प्रभावित स्थान को किसी फेसवॉश से साफ करें और सुखाएं। फिर क्रीम की बहुत पतली परत बनाते हुए लगाएं। निर्धारित समय से अधिक उपयोग न करें। डॉक्टर की सलाह के बिना बार-बार ना लगाएं।

References

Written & Reviewed By/Experience

Pharmacist Sevpal Kumar (B. Pharma) 8+ वर्षों का अनुभव

Disclaimer

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI

IT Clean Beauty Cream 20g Read More »

Clavam 625 Tablet

Clavam 625 Tablet : पूरी जानकारी

Clavam 625 Tablet एक कांबिनेशन एंटीबायोटिक दवा है, जो बैक्टीरियल इनफेक्शन को खत्म करती हैI यह दवा श्वसन पथ, यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन, स्किन इन्फेक्शन, दांतों के संक्रमण, हड्डी व जोड़ों के संक्रमण के इलाज के लिए उपयोग की जाती हैI इस दवा में मौजूद Amoxycillin एक पेनिसिलिन ग्रुप की एंटीबायोटिक दवा है, जो बैक्टीरिया की cell wall सिंथेसिस को रोककर बैक्टीरिया को मारती हैI और clavulanic acid एक beta lactamase inhibitor है, जो बैक्टीरिया के beta lactamase एंजाइम को रोककर Amoxycillin का प्रभाव बढ़ाती हैI

Clavam 625 Tablet को आमतौर पर दिन में दो बार प्रिसक्राइब किया जाता है, लेकिन मरीज की रोग की गंभीरता के आधार पर कभी-कभी डॉक्टर Clavam 625 Tablet दिन में तीन बार भी प्रिसक्राइब करते हैंI Clavam 625 Tablet एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है, इसलिए इसे हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिएI

Clavam 625 Tablet के कुछ साइड इफैक्ट्स होते हैं। जैसे कि उल्टी, मतली, दस्त लगना, अपच, पेट में दर्द, मुंह का स्वाद बदलना आदिI

Highlights Short Summary
Marketed/Manufacturer by Alkem health science
केटेगरी पेनिसिलिन ग्रुप एंटीबायोटिक
एक्टिव इनग्रेडिएंट्स/साल्टAmoxycillin 500mg+Clavulanic acid 125 mg
Price Rs 195/10 टैबलेट
Clavam 625 Tablet का उपयोगबैक्टीरियल इनफेक्शन खत्म करने के लिए
कैसे काम करती हैबैक्टीरिया की Cell Wall तोड़ती है और रेजिस्टेंस को रोकते है
सही खुराकआमतौर पर वयस्कों में 625mg हर 8 घंटे पर डॉक्टर की सलाह से
खाली पेट या खाने के साथहमेशा खाने के साथ लेना चाहिए
साइड इफैक्ट्सदस्त, उल्टी, पेट दर्द, एलर्जी, मतली
किसे नहीं लेनी चाहिएपेनिसिलिन ग्रुप की एंटीबायोटिक से एलर्जी व गंभीर लिवर समस्या में
वायरल इन्फेक्शन मेंवायरल फीवर कोल्ड और फ्लू में यह दवा काम नहीं करती है
प्रेगनेंसी मेंडॉक्टर की सलाह अनुसार
अल्कोहल के साथपेट और लीवर पर असर पड़ सकता हैI अल्कोहल के साथ नहीं लेना चाहिए
ओटीसी या प्रिसक्रिप्शनप्रिसक्रिप्शन
सबसे अच्छी सलाहबिना डॉक्टर की सलाह से कोई भी एंटीबायोटिक ना लें और कोर्स पूरा करें

Clavam 625 Tablet के उपयोग | Clavam 625 Tablet Uses in Hindi

Clavam 625 Tablet का उपयोग निम्नलिखित संक्रमणों में किया जाता हैI

  • ऊपरी और निचला स्वतंत्र श्वसन तंत्र के संक्रमण जैसे- साइनस, ब्रोंकाइटिस, टॉन्सिलाइटिस/फैरिंजाइटिस व निमोनिया (यदि बैक्टीरियल संक्रमण हो)
  • त्वचा व मुलायम ऊतकों का संक्रमण जैसे – सेल्यूलाइटिस, इनफेक्टेड घाव, कट और animal/human bite इन्फेक्शन
  • मूत्र पथ का संक्रमण जैसे – पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना व बदबूदार पेशाब आदिI
  • हड्डी व जोड़ों का संक्रमण जैसे -Osteomyelitis & Septic arthritis
  • Gynecological & Pelvic संक्रमण जैसे- पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज (PID), Post delivery या Post Surgical Infections
  • GI & biliary संक्रमण जैसे Gall bladder इन्फेक्शन & Appendicitis
  • ENT Infections (कान, नाक, गला)
  • Dental/Oral infections (दांत व मुंह के संक्रमण)

Clavam 625 Tablet कैसे काम करती है? | Mechanism of Action in Hindi

Clavam 625 Tablet में मौजूद दोनों दवाइयां (Amoxycillin 500mg+Clavulanic acid 125mg) मिलकर काम करती हैंI

Amoxycillin का काम

Amoxycillin बैक्टीरिया की कोशिका दीवार बनने से रोकती हैI कोशिका दीवार कमजोर होते ही बैक्टीरिया टूट जाता है और मर जाता हैI इसे Bactericidal एक्शन कहा जाता हैI

Clavulanic acid का काम

कुछ बैक्टीरिया beta lactamase एंजाइम बनाते हैंI यह दवा beta lactamase एंजाइम को ब्लॉक करती हैI Beta lactamase एंजाइम Amoxycillin के प्रभाव को कम करता हैI जिससे Amoxycillin का प्रभाव बढ़ जाता हैI

Clavulanic acid, Amoxycillin को बचाता हैI Amoxycillin फिर आसानी से बैक्टीरिया को मार देती है। इसलिए Clavam 625 Tablet resistant बैक्टीरिया पर भी असरदार होती है।

Clavam 625 Tablet Dosage & Administration in Hindi

सामान्यत: Clavam 625 Tablet एक वयस्क व्यक्ति के लिए 24 घंटे में 2-3 बार दी जाती है। लेकिन दवा की खुराक कई कारकों पर भी निर्भर करती है, जैसे मरीज की उम्र, वजन, लिंग, रोग की गंभीरता, रोग का प्रकार, उपचार की प्रितिक्रिया, मेडिकल कंडिशन्स व मरीज की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री आदिI यह दवा हमेशा डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए। छोटे बच्चों के लिए ओरल ड्रॉप या सिरप का उपयोग कराना चाहिए।

खुराक के नियम/दिशानिर्देश

  • इसे खाने के साथ लेना चाहिए, पेट मे अप्सेट की समस्या कम होगी।
  • डॉक्टर द्वारा निर्धारित कोर्स पूरा लें व लक्षण ठीक होने के बाद भी दवा का सेवन बीच में बंद न करें।
  • दवा का सेवन तभी बंद करें जब कोई गंभीर साइड इफेक्ट नजर आ रहा हो या डॉक्टर ने बंद करने को कहा हो।
  • अगर आप कोई खुराक भूल जाते हैं, तो जब याद आए तुरंत लें, लेकिन दूसरी खुराक का समय नजदीक हो तो न लें।

Clavam 625 Tablet Side effects in Hindi

आम साइड इफैक्ट्स (Normal Side effects)

  • मतली
  • उल्टी
  • दस्त
  • अपच
  • पेट दर्द/ऐंठन
  • मुंह का स्वाद बदलना

गंभीर साइड इफैक्ट्स (Serious side effects)

  • त्वचा पर रैश
  • खुजली
  • सूजन
  • सांस लेने में कठिनाई
  • गंभीर दस्त और बुखार
  • सिर दर्द व चक्कर
  • seizure

अगर आपको या किसी मरीज में ये गंभीर साइड इफैक्ट्स दिखाई देते हैं, तो दवा का सेवन बंद करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Contraindications & Precautions in Hindi

Clavam 625 Tablet के निषेध

इन स्थितियों में दवा नहीं लेनी चाहिए। जैसे –

  • यदि मरीज को पेनिसिलिन वर्ग की दवा से एलर्जी हो या Amoxicillin और Clavulanic acid एसिड से एलर्जी हो।
  • गंभीर लिवर फैल्यर की समस्या हो।

Clavam 625 Tablet की सावधानियाँ

  • लीवर की बीमारी वाले मरीज इस दवा का उपयोग सावधानी से करें।
  • गंभीर किडनी की बीमारी में।
  • गर्भावस्था और स्तनपान में आमतौर पर सुरक्षित होती है, लेकिन हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • अधिक दिनों तक लेने से दस्त या फंगल संक्रमण हो सकता है।
  • यदि पहले से पाचन तंत्र की बीमारी है, तो गंभीर दस्त की समस्या हो सकती है।
  • बुजुर्ग रोगियों के लिए विशेष निगरानी से इस दवा का उपयोग कराना चाहिए, क्योंकि उनके सभी अंग कमजोर होते हैं।

Drug Interactions

  • कुछ एंटीबायोटिक के साथ Warfarin का प्रभाव बदल सकता है।
  • Methotrexate प्लाज्मा स्तर बढ़ सकता है।
  • Oral contraceptives की efficacy कम हो सकती है।
  • Allopurinol से rash का रिस्क बढ़ सकता है ।

Clavam 625 Tablet के Alternative Brands (Substitute Medicines)

  • Augmentin 625
  • Moxikind cv 625
  • Sensiclav 625
  • Blumox CA
  1. क्या Clavam 625 Tablet वायरल इन्फेक्शन में काम करेगा?

    नहीं। यह केवल बैक्टीरियल संक्रमण के लिए है। कोल्ड व फ्लू में भी काम नहीं करती है।

  2. क्या मैं Clavam 625 Tablet बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के ले सकता हूं?

    नहीं। यह हमेशा डॉक्टर की सलाह/प्रिस्क्रिप्शन पर ही लेना चाहिए। गलत उपयोग से रेजिस्टेंस बढ़ सकता है।

  3. क्या Clavam 625 Tablet लेने से वजन बढ़ता है?

    नहीं। यह सीधे वजन बढ़ाने की दवा है। पर कुछ लोगों में भूख में बदलाव हो सकता है।

  4. क्या मैं शराब पी सकता हूं Clavam 625 Tablet लेते समय?

    शराब से उल्टी, दस्त या लीवर पर असर पड़ सकता है। इसलिए शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

  5. Clavam 625 Tablet किस काम आती है?

    Clavam 625 Tablet एक शक्तिशाली एंटीबायोटिक दवा है, जो बैक्टीरिया इन्फेक्शन को खत्म करती है। जैसे गले का इन्फेक्शन, साइनस, फेफड़े का संक्रमण, UTI, त्वचा व जोड़ों का इन्फेक्शन, दांतों का इन्फेक्शन आदि। यह वायरल फीवर, सर्दी व फ्लू में असर नहीं करती है।

  6. Clavam 625 Tablet दिन में कितनी बार लेनी चाहिए?

    आमतौर पर एक वयस्क व्यक्ति को दिन में 2 से 3 बार (हर 8 से 12 घंटे में) दी जाती है। लेकिन सही खुराक मरीज की उम्र, वजन, बीमारी की गंभीरता और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करती है।

  7. Clavam 625 Tablet खाने से पहले या बाद में लें?

    Clavam 625 Tablet को खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद लेना सबसे अच्छा होता है। इससे पेट दर्द, उल्टी और एसिडिटी की समस्या कम होती है।

  8. Clavam 625 Tablet के साइड इफेक्ट कितने दिनों तक रहते हैं?

    हल्के साइड इफेक्ट जैसे मतली, दस्त या पेट खराब होना 2 से 3 दिनों में अपने आप ठीक हो जाते हैं। अगर गंभीर दस्त, एलर्जी या पीलिया के लक्षण देखे तो तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

  9. क्या Clavam 625 Tablet से दस्त होना सामान्य है?

    हां। यह एंटीबायोटिक होने के कारण हल्का दस्त होना सामान्य है। लेकिन अगर खून के साथ दस्त, तेज बुखार या पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो तो यह गंभीर साइड इफेक्ट का संकेत हो सकता है।

  10. क्या Clavam 625 Tablet गर्भावस्था में सुरक्षित है?

    गर्भावस्था में Clavam 625 Tablet आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है। लेकिन सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही लेनी चाहिए, क्योंकि हर प्रेगनेंसी के मामले अलग-अलग हो सकते हैं।

  11. क्या Clavam 625 Tablet बच्चों को दी जा सकती है?

    Clavam 625 Tablet नहीं दी जाती है। बच्चों के लिए ओरल ड्रॉप्स और सिरप दी जाती है। जो कि वजन के अनुसार तय की जाती है।

  12. Clavam 625 Tablet वायरल बुखार में क्यों नहीं लेनी चाहिए?

    क्योंकि यह दवा केवल बैक्टीरिया को मारती है। वायरस पर इसका कोई असर नहीं होता। वायरल बुखार में लेने से एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस बढ़ सकता है। इसलिए वायरल बुखार में यह दवा नहीं लेनी चाहिए।

  13. Clavam 625 Tablet और Augmentin में क्या फर्क है?

    दोनों में same कंपोजिशन/साल्ट (Amoxycillin 500mg+Clavulanic acid 125 mg) है। फर्क सिर्फ ब्रांड और कीमत का होता है। असर भी लगभग समान रहता है।

  14. Clavam 625 Tablet खाली पेट लेने से क्या होगा?

    खाली पेट लेने से पेट दर्द, एसिडिटी, उल्टी और मतली की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए इसे हमेशा खाने के बाद ही लेना चाहिए।

  15. क्या Clavam 625 Tablet एलर्जी कर सकती है?

    हां। जिन लोगों को पेनिसिलिन ग्रुप की एंटीबायोटिक से एलर्जी होती है। उन्हें स्किन पर चकत्ते, खुजली, सूजन और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। ऐसी स्थिति में दवा को बंद करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

  16. Clavam 625 Tablet कितने दिन लेनी चाहिए?

    जब तक आपकी समस्या ठीक ना हो तब तक आपको पूरा कोर्स करना चाहिए, लेकिन डॉक्टर की सलाह अनुसार ही लेना चाहिए।

Conclusion

Clavam 625 Tablet (Amoxycillin 500mg+Clavulanic acid 125mg) एक व्यापक उपयोगी एंटीबायोटिक है। जिसे बैक्टीरिया संक्रमणों के इलाज के लिए डॉक्टर की निगरानी में इस्तेमाल किया जाता है। सही खुराक, दवा इंटरेक्शन की जानकारी और मरीज को दिए जाने वाले काउंसलिंग पॉइंट इस दवा की सफल और सुरक्षित उपयोग के अहम हिस्से हैं।

References

Written & Reviewed By/Experience

Pharmacist Sevpal Kumar (B. Pharma) 8+ वर्षों का अनुभव

Disclaimer

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI

अन्य पोस्ट

Clavam 625 Tablet : पूरी जानकारी Read More »

IGCON Beauty Cream

IGCON Beauty Cream 20g Uses In Hindi

IGCON Beauty Cream एक कांबिनेशन क्रीम है, जिसका उपयोग मेलास्मा और हाइपरपिगमेंटेशन के इलाज के लिए किया जाता हैI इसके अलावा इसे त्वचा की रंगत सुधारने, दाग धब्बे कम करने और चेहरे को साफ चमकदार बनाने के उद्देश्य से भी इस्तेमाल किया जाता हैI

IGCON Beauty Cream को आमतौर पर डॉक्टर की सलाह से उपयोग किया जाता है, क्योंकि इसमें कुछ ऐसे इनग्रेडिएंट होते हैं जो त्वचा पर नुकसान भी कर सकते हैंI यह क्रीम डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से भी इस्तेमाल किया जाता हैI इसे साधारण फेयरनेस क्रीम की तरह नहीं बल्कि एक ट्रीटमेंट क्रीम की तरह इस्तेमाल किया जाना चाहिएI

IGCON Beauty Cream स्किन की ऊपरी परत में जाकर इसके एक्टिव तत्व मेलानिन के अधिक उत्पादन को रोकती हैI जिससे डार्क स्पॉट हल्के पड़ने लगते हैं, नई स्किन सेल्स बनने की प्रक्रिया अच्छी हो जाती है और पुराने डैमेज स्किन सेल्स धीरे-धीरे हटने लगते हैंI

IGCON Beauty Cream से कुछ साइड इफैक्ट्स होते हैंI खासकर जब गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए, जैसे कि त्वचा में जलन, खुजली, लालिमा, ड्राइनेस, धूप में जाने पर त्वचा जलना या काली पड़ जाना आदिI

Highlight Short Summary
एक्टिव इनग्रेडिएंट्स/साल्टHydroquinone +Tretinoin+ Mometasone furoate
कंपनी/मैन्युफैक्चररLifeCom pharmaceuticals (India) Pvt ltd
Price MRP Rs. 195
कैटिगरी/प्रिसस्क्रिप्शन या OTCटॉपिकल/प्रिसस्क्रिप्शन
उपयोग दाग धब्बे, पिगमेंटेशन, मेलास्मा, झाइयां व मुहाँसों के निशान
किसके लिए उपयोगी हैपुरुष और महिलाओं दोनों के लिए
फायदेकाले दाग धब्बे कम करना, स्किन टोन सुधारना, त्वचा को साफ और चमकदार बनाना
लगाने का सही समयरात में सोने से पहले
लगाने की मात्रामटर के दाने जितनी मात्रा
असर दिखने का समय4 से 8 हफ्ते (व्यक्ति की त्वचा पर भी निर्भर करता है)
सनस्क्रीन की जरूरत है या नहींहां
साइड इफैक्ट्सजलन, खुजली, लालिमा, ड्राइनेस व धूप से जलना
सावधानियांसंवेदनशील त्वचा गर्भावस्था में डॉक्टर की सलाह
फेयरनेस क्रीम हैनहींI यह एक ट्रीटमेंट क्रीम है
क्या लंबे समय तक उपयोग कर सकते हैंनहीं (केवल डॉक्टर की सलाह से)

IGCON Beauty Cream क्या है?

IGCON Beauty Cream को मल्टी पर्पस से इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे कि

  • पिगमेंटेशन
  • मेलास्मा
  • मुहाँसे के निशान
  • चेहरे के काले दाग धब्बे
  • झाइयां
  • असमान स्किन टोन

इन सारी समस्याओं को कम करने के लिए किया जाता हैI यह क्रीम त्वचा की ऊपरी परत पर काम करके त्वचा की कोशिकाओं के रिनूअल को सपोर्ट करती हैI जिससे चेहरा धीरे-धीरे साफ और ब्राइट होने लगता हैI

IGCON Beauty Cream Uses In Hindi

  • पिगमेंटेशन– त्वचा पर अधिक मैलानिन बनने के कारण हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या पैदा होती हैI तब IGCON Beauty Cream इस्तेमाल किया जा सकता हैI जिससे पिगमेंटेशन की समस्या कम हो जाती हैI
  • मेलास्मा– मेलास्मा की कंडीशन में चेहरे पर भूरे या काले रंग के दाग या पैच बन जाते हैंI तो इस कंडीशन को ठीक करने के लिए IGCON Beauty Cream का इस्तेमाल किया जा सकता हैI इसके नियमित इस्तेमाल से यह पैच धीरे-धीरे कम हो जाते हैंI
  • मुहाँसे के निशान-कभी-कभी मुहाँसे वाली जगह पर हल्के दाग धब्बे या गड्ढे बन जाते हैंI IGCON Beauty Cream के इस्तेमाल से यह धीरे-धीरे कम होने लगते हैंI
  • चेहरे के काले दाग धब्बे- IGCON Beauty Cream के लगातार इस्तेमाल से चेहरे के काले दाग धब्बे कम हो जाते हैंI
  • झाइयां (फ्रैंकल्स)-अनुवांशिक कारणों या धूप की वजह से होने वाली झाइयां इस क्रीम के उपयोग से कम हो जाती हैI
  • असमान्य स्किनटोन- IGCON Beauty Cream त्वचा की टोन को एक सा करने और चेहरे को फ्रेश लुक देने में मदद करती हैI

IGCON Beauty Cream कैसे काम करती है?

IGCON Beauty Cream त्वचा में मौजूद मेलानिन के उत्पादन को कम करके काम करती हैI मेलानिन का उत्पादन कम होने से डार्क स्पॉट हल्के पड़ने लगते हैं, नई कोशिकाओं का बनना शुरू हो जाता है और पुरानी डैमेज कोशिकाएं धीरे-धीरे हटने लगती हैंI इसका असर तुरंत नहीं दिखता बल्कि नियमित और सही तरीके से उपयोग करने पर 4 से 6 हफ्तों में फर्क नजर आ जाता हैI

IGCON Beauty Cream का सही उपयोग | How to Use IGCON Beauty Cream In Hindi

  • सबसे पहले अपने हाथों को और चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश से धो लेंI
  • चेहरे को साफ तोलिए से सुखाएंI
  • रात में सोने से पहले इस क्रीम को लगाएंI मटर के दाने के बराबर क्रीम की मात्रा लें और पतली परत बनाते हुए लगाना चाहिएI
  • केवल प्रभावित जगह पर ही लगाना चाहिएI
  • क्रीम आंखों, होठों पर और नाक के अंदर ना जाए इसका ध्यान रखेंI

और बेहतर परिणाम के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेंI

IGCON Beauty Cream के साइड इफैक्ट्स | IGCON Beauty Cream Side Effects In Hindi

IGCON Beauty Cream के कुछ संभावित साइड इफैक्ट्स हो सकते हैं, खासकर गलत और ज्यादा उपयोग से

  • त्वचा में जलन
  • खुजली
  • लालिमा
  • ड्राइनेस
  • धूप से जलना
  • चेहरे पर बाल उगना
  • सूजन

अगर क्रीम को लगाने के बाद सूजन, जलन या रैश हो तो तुरंत बंद कर दें और अपने डॉक्टर को दिखाएंI

किन-किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए? IGCON Beauty Cream Related precautions in Hindi

  • गर्भवती महिलाओं के लिए
  • स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए
  • बहुत संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए
  • जिनकी त्वचा पहले से बहुत ड्राई या डैमेज है

ऐसे लोगों को उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिएI

IGCON Beauty Cream के साथ क्या नहीं करना चाहिए?

  • दिन में धूप में निकलने से पहले ना लगाएंI केवल सोने से पहले इस्तेमाल करना चाहिएI
  • बिना सनस्क्रीन के बाहर न जाएंI
  • ज्यादा मात्रा में उपयोग न करेंI
  • लंबे समय तक भी इस्तेमाल न करेंI
  • बिना से डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह के इस्तेमाल न करेंI

IGCON Beauty Cream कितने दिन में असर दिखाती है?

प्रत्येक व्यक्ति की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए असर दिखने का समय भी अलग-अलग हो सकता हैI सामान्यतः

  • 1 से 2 हफ्ते में हल्का सुधार देखने को मिल जाता हैI
  • 4 से 6 हफ्ते में दाग धब्बे गायब होने लगते हैं और स्पष्ट फर्क दिखाई देने लगता हैI

अच्छे असर के लिए डॉक्टर की सलाह, धैर्य और नियमितता बनाए रखना चाहिएI

Other Brand Medicine Information-

  1. IGCON Beauty Cream रोज लगा सकते हैं?

    हांI लेकिन आमतौर पर IGCON Beauty Cream रात में ही लगायी जाती हैI

  2. क्या यह फेयरनेस क्रीम है?

    नहींI यह एक ट्रीटमेंट क्रीम है, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करती हैI

  3. क्या पुरुष इसका उपयोग कर सकते हैं?

    हांI पुरुष व महिलाएं दोनों इसका इस्तेमाल कर सकते हैंI

  4. क्या इसे लंबे समय तक लगाया जा सकता है?

    यह व्यक्ति की त्वचा पर और समस्या पर निर्भर करता हैI IGCON Beauty Cream लगाने के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेंI

  5. IGCON Beauty Cream किस काम आती है?

    IGCON Beauty Cream का इस्तेमाल चेहरे के दाग धब्बे, पिगमेंटेशन, मेलास्मा और एक्ने मार्क्स को कम करने के लिए किया जाता हैI

  6. IGCON Beauty Cream कैसे लगाते हैं?

    सबसे पहले चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश से धोना चाहिएI किसी साफ तौलिए से सुखाना चाहिएI फिर एक मटर के दाने जितनी मात्रा चेहरे पर लगाना चाहिएI प्रभावित जगह पर पतली परत बनाते हुए लगाना चाहिएI और बेहतर परिणाम के लिए अपने डॉक्टर की सलाह लेंI

  7. IGCON Beauty Cream दिन में लगा सकते हैं क्या?

    नहींI इसे केवल एक बार रात में ही लगाना चाहिएI

  8. IGCON Beauty Cream के साइड इफैक्ट्स होते हैं क्या?

    हांI त्वचा में जलन, खुजली, लालिमा, ड्राइनेस, धूप से जलना, चेहरे पर बाल उगना व सूजन आदिI

  9. IGCON Beauty Cream कितने दिन में रिजल्ट दिखाती है?

    आमतौर पर 4 से 6 हफ्तों में इसका रिजल्ट दिखना शुरू हो जाता है, लेकिन व्यक्ति की स्किन पर डिपेंड करता हैI

  10. IGCON Beauty Cream प्रेगनेंसी में सुरक्षित है?

    गर्भावस्था में व स्तनपान के दौरान डॉक्टर की सलाह अनुसार ही इस्तेमाल करना चाहिए

  11. IGCON Beauty Cream के साथ सनस्क्रीन लगाना जरूरी है?

    हांI दिन में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, क्योंकि सनस्क्रीन ना लगने पर धूप से स्किन झुलस सकती हैI

  12. क्या IGCON Beauty Cream स्टेरॉइड क्रीम है?

    हांI इसमें मौजूद Mometasone furoate एक स्टेरॉयड हैI

REFERENCE

निष्कर्ष

यह क्रीम उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो चेहरे के दाग धब्बे, पिगमेंटेशन, मेलास्मा और असमान स्किन टोन की समस्या से परेशान हैंI यह कोई फेयरनेस क्रीम नहीं है, बल्कि एक ट्रीटमेंट बेस्ड स्किन क्रीम हैI जिसे सही तरीके और सीमित समय तक इस्तेमाल करना जरूरी हैI नियमित उपयोग, धैर्य और दिन में सनस्क्रीन लगाने से इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैंI

हालांकि हर व्यक्ति की त्वचा अलग-अलग होती है, इसलिए इसका असर प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता हैI गलत तरीके से, ज्यादा मात्रा से और लंबे समय तक इस्तेमाल करने से इसके साइड इफैक्ट्स भी हो सकते हैंI इसलिए IGCON Beauty Cream का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लेना चाहिएI

Written & Reviewed By/Experience

Sevpal Kumar (B. Pharma) 8+ वर्षों का अनुभव)

Disclaimer

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI

IGCON Beauty Cream 20g Uses In Hindi Read More »

Shineface Cream

Shineface Cream 20g : Uses, Benefits, Side Effects In Hindi

Shineface cream एक कांबिनेशन क्रीम है, जो कील मुहाँसे, सांवलापन, झाइयां, काले घेरे, झुर्रियां, दाग धब्बे, शुष्क त्वचा, सूर्य की गर्मी से झुलसापन, सूजन व जलन के इलाज के लिए उपयोग की जाती हैI यह दवा बैक्टीरियल संक्रमण को भी खत्म करती है व अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को भी दूर करती हैI इस क्रीम में चार एक्टिव इनग्रेडिएंट (Betamethasone + Clindamycin + Vitamin E acetate + Niacinamide) हैंI जो अलग-अलग तरीके से काम करते हैंI

Betamethasone सूजन, खुजली और रेडनेस को कम करती हैI Clindamycin बैक्टीरिया को खत्म करती हैI Vitamin E acetate स्किन को पोषण देती है व रिपेयर करती हैI Niacinamide स्किन टोन सुधारती व बैरियर मजबूत करती हैI इस क्रीम को डॉक्टर के निर्देश अनुसार लगाना चाहिएI

Shineface Cream से कुछ लोगों में साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जैसे की हल्की जलन, खुजली, रेडनेस, ड्राई स्किन, स्किन पतली होना, पिगमेंटेशन बढ़ना, चेहरे पर बाल उगना आदिI

Highlight Short Summary
मैन्युफैक्चरर/Marketed by LifeCom Pharmaceuticals (India) Pvt. Ltd
PriceMRP Rs. 195/20g
दवा का प्रकारटॉपिकल क्रीम
मुख्य घटकBetamethasone + Clindamycin + Vitamin E acetate + Niacinamide
उपयोगपिंपल्स, बैक्टीरिया स्किन इन्फेक्शन, एलर्जिक कंडीशंस व अन्य स्किन संबंधी समस्याओं के लिए
मुख्य फायदेबैक्टीरिया को मारकर स्किन संबंधित समस्याओं को ठीक करना
Betamethasone का कामलालिमा, खुजली व सूजन कम करना
Clindamycin का कामबैक्टीरियल संक्रमण को खत्म करना
Vitamin E का कामस्किन को मॉइश्चराइज करना और पोषण देना
Niacinamide का कामस्किनटोन को सुधारना व डार्क स्पॉट को कम करना
कैसे काम करती हैबैक्टीरिया को मार कर सूजन कम करती है+स्किन को हील करती है
लगाने का तरीकापतली परत बनाते हुए प्रभावित जगह पर लगाना चाहिए
दिन में कितनी बार लगाना चाहिए1 से 2 बार (डॉक्टर की सलाह अनुसार)
साइड इफैक्ट्सजलन, खुजली, सूखापन, स्किन पतली होना, पिगमेंटेशन बढ़ना, चेहरे पर बाल उगना
क्या चेहरे के लिए सुरक्षित हैसीमित समय के लिए इस्तेमाल की जाए तो सुरक्षित है
गर्भावस्था में उपयोगकेवल डॉक्टर की सलाह अनुसार
बच्चों के लिए उपयोगहांI लेकिन समस्या अनुसार+डॉक्टर की सलाह अनुसार
सनस्क्रीन जरूरी है या नहींहाँ
ओटीसी या प्रिसक्रिप्शनप्रिसक्रिप्शन
क्या यह फेयरनेस क्रीम हैनहीं
स्टोरेजठंडी व सुखी जगह पर रखें

Shineface Cream किस काम आती है?

Shineface cream का उपयोग उन समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है, जहां त्वचा पर काले दाग धब्बे, कील मुंहासे, सांवलापन, झाइयां, काले घेरे, झुर्रियां, शुष्क त्वचा, सूर्य की गर्मी से झुलसापन आदि होती हैंI यह क्रीम बैक्टीरियल इन्फेक्शन को खत्म करके और त्वचा को पोषण करके स्किन हील करती हैI

Shineface Cream चेहरे पर लगाना सुरक्षित है क्या?

हांI Shineface Cream चेहरे पर लगाई जाती है, लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें Betamethasone है जो कि एक स्टेरॉयड हैI जिसका लंबे समय तक उपयोग करने से चेहरे पर समस्या हो सकती हैं, जैसे स्किन पतली होना, जलन, खुजली, सूजन व त्वचा पर बाल उगनाI इसलिए इस क्रीम का इस्तेमाल लंबे समय तक करना सुरक्षित नहीं हैI आमतौर पर इसे चेहरे पर ही लगाया जाता है केवल प्रभावित जगह परI

Shineface Cream कैसे लगानी चाहिए?

Shineface Cream को लगाने से पहले त्वचा को किसी क्लीनर या फेस वॉश से साफ करना चाहिएI इसके बाद मटर के दाने जितनी मात्रा लेकर पतली परत बनाते हुए प्रभावित जगह पर लगाना चाहिएI इसे जोर से नहीं रगड़ना चाहिएI Shineface Cream दिन में एक से दो बार ही लगाना चाहिएI हो सके तो दिन में सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिएI

Shineface Cream दिन में लगा सकते हैं क्या?

हाँ I Shineface cream दिन में लगाई जा सकती है, लेकिन धूप से बचना चाहिए या सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिएI Shineface cream में मौजूद बेटामेथासोन और नियासिनेमाइड इरिटेशन पैदा कर सकते हैंI कभी-कभी स्किन सेंसिटिविटी के कारण इसे रात में भी लगाने की सलाह दी जाती हैI

Shineface Cream कितने दिन तक लगानी चाहिए?

Shineface cream आमतौर पर शॉर्ट ड्यूरेशन के लिए प्रिसक्राइब की जाती हैI जैसे 5 से 15 दिन I यह क्रीम लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिएI जरूरत से ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल करने से स्किन पतली, स्टेरॉयड डिपेंडेंसी और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैंI

Shineface Cream के साइड इफैक्ट्स क्या हो सकते हैं?

Shineface cream के कुछ सामान्य साइड इफैक्ट्स से हल्की जलन, खुजली, ड्राइनेस व रेडनेस हो सकते हैंI अगर लंबे समय तक या बिना डॉक्टर/फार्मासिस्ट की सलाह के इस्तेमाल से स्किन पतली, पिंपल्स बढ़ाना, पिगमेंटेशन, स्टेरॉयड डिपेंडेंसी जैसे गंभीर साइड इफैक्ट्स हो सकते हैंI

Other post- Clindamycin: उपयोग, खुराक, साइड इफेक्ट्स, सावधानियां

क्या Shineface cream से स्किन गोरी होती है?

नहींI Shineface cream कोई फेयरनेस या व्हाइटनिंग क्रीम नहीं हैI यह स्किन के बैक्टीरियल संक्रमण और एक्ने पिंपल्स को खत्म करने की क्रीम हैI

Shineface cream लगाने के बाद सनस्क्रीन जरूरी है क्या?

हांI Shineface cream लगाने के बाद सनस्क्रीन का उपयोग बहुत जरूरी हैI यह क्रीम त्वचा को धूप के प्रति संवेदनशील बना सकती है, जिससे पिगमेंटेशन का खतरा बढ़ सकता हैI इसलिए बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करेंI

Shineface cream लंबे समय तक लगाने से क्या होता है?

Shineface cream को लंबे समय तक लगाने से त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैI क्योंकि इसमें मौजूद बेटामेथासोन एक स्टेरॉयड हैI जो लगातार प्रयोग करने से त्वचा को पतला बनता हैI इसके अलावा त्वचा इस पर निर्भर हो जाती हैI बंद करने पर समस्या पहले से और ज्यादा बढ़ जाती हैI इसलिए इस क्रीम को सीमित समय तक इस्तेमाल करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिएI

Shineface cream को फंगल इन्फेक्शन (दाद -खुजली) में लगा सकते हैं क्या?

नहींI Shineface cream का इस्तेमाल फंगल इन्फेक्शन पर नहीं करना चाहिएI क्योंकि स्टेरॉयड की मौजूदगी के कारण फंगल इन्फेक्शन दब तो सकता है लेकिन त्वचा के अंदर और ज्यादा फैल जाता है, जिससे बीमारी गंभीर होती जाती हैI ऐसे मामलों में हमेशा एंटी फंगल दवाइयों का उपयोग करना चाहिएI

Shineface cream पूरे चेहरे पर लगाई जा सकती है क्या?

हांI Shineface cream तब लगाई जा सकती है जब पूरे चेहरे पर पिंपल्स होI किसी अन्य जगहों पर या चेहरे पर पिंपल्स कहीं कहीं है या बहुत कम है तो ऐसी स्थिति में जो प्रभावित जगह पर ही लगाना चाहिएI

Other post- Fineface Cream: उपयोग, फायदे, खुराक, साइड इफेक्ट्स

Written & Reviewed By/Experience

Pharmacist Sevpal Kumar (B. Pharma) 8+ वर्षों का अनुभव

Disclaimer

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI

Shineface Cream 20g : Uses, Benefits, Side Effects In Hindi Read More »

Dolo 650 vs calpol 650

Dolo 650 vs Calpol 650 कौन बेहतर है? पूरा अंतर समझिए I

Dolo 650 vs Calpol 650 अंतर समझते हैंI जब भी शरीर में दर्द या बुखार होता है, तो सबसे पहले dolo 650 या calpol 650 लेते हैंI दोनों में पेरासिटामोल है, लेकिन क्या दोनों एक जैसी होती है? क्या इनमें कोई अंतर है या कोई ज्यादा असरदार हैI तो चलिए आसान भाषा में समझते हैंI

Dolo 650 vs Calpol 650 में अंतर क्या है?

दोनों में एक ही सॉल्ट होता है, जिसे पेरासिटामोल कहा जाता हैI दोनों में पेरासिटामोल 650 मिलीग्राम होता हैI इसका काम है बुखार को कम करना, सिर दर्द, बदन दर्द व हल्का सर्दी जुकाम कम करना आदिI वैसे तो यह दोनों दवाइयां लगभग समान काम करती हैं, क्योंकि समान मात्रा में हैI लेकिन हल्का सा डिफरेंस है जो आपको नीचे बताया गया हैI

Dolo 650 vs Calpol 650 के कंपोजीशन में अंतर क्या है?

कंपोजीशन में कोई अंतर नहीं है, दोनों में पेरासिटामोल 650 मिलीग्राम ही हैI Dolo 650 मिलीग्राम टैबलेट का इस्तेमाल स्ट्रांग फीवर को कम करने के लिए किया जाता हैI जबकि कालपोल 650 टैबलेट का इस्तेमाल mild to moderate फीवर को कंट्रोल करने के लिए किया जाता हैI साथ ही quality standard और रिलीज टाइम में फर्क हो सकता हैI

Effectiveness के आधार पर अंतर क्या है?

  • Dolo 650 tablet वयस्क मरीजों के लिए ज्यादा प्रिसक्राइब की जाती हैI
  • यह बुखार को जल्दी कंट्रोल करती हैI
  • और इसका लंबे समय तक असर रहता हैI
  • calpol 650 थोड़ा धीमी काम करती हैI
  • यह सेंसेटिव स्टमक वाले मरीजों के लिए बेहतर हैI
  • डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट कालपोल ग्रुप को बच्चों के लिए ज्यादा सजेस्ट करते हैंI क्योंकि पीडियाट्रिक ब्रांड से ज्यादा फेमस हैI लेकिन कालपोल 650 बच्चों के लिए नहीं दी जातीI इसकी जगह कालपोल सिरप या oral ड्रॉप दिए जाते हैंI

Dolo 650 बुखार को तेजी से कंट्रोल करता है, इसलिए ज्यादातर डॉक्टर फीवर में Dolo 650 ही प्रिसक्राइब करते हैंI जबकि कालपोल ग्रुप की दवाइयां अधिकतर बच्चों के लिए प्रिसक्राइब करते हैंI लेकिन ऐसा भी नहीं है कि कालपोल 650 बुखार में प्रिसक्राइब्ड नहीं की जाती हैI कुछ डॉक्टर senstive stomach के मरीजों के लिए कालपोल 650 को भी फीवर और बॉडी पेन में प्रिसक्राइब करते हैंI

Dolo 650 vs Calpol 650 का Side effects के आधार पर अंतर

साइड इफैक्ट्स दोनों के लगभग समान हैI जैसे कि

  • मतली
  • उल्टी आना
  • थकान
  • पेट दर्द
  • सूजन आना
  • लीवर पर असर
  • हल्का सिर दर्द

लेकिन अंतर यह है कि Dolo 650 हाई स्ट्रैंथ है इसलिए ओवरडोज का रिस्क बढ़ सकता है,जबकि कालपोल 650 सेंसिटिव स्टमक वाले मरीजों के लिए अच्छा हैI

किस समस्या में कौन सी दवा दी जाएगी / Dose difference

  • अगर हाई फीवर है तो डॉक्टर dolo 650 पेशेंट को प्रिसक्राइब करना ज्यादा पसंद करते हैंI Adults के लिए एक टैबलेट हर 6 से 8 घंटे में (अधिकतम 24 घंटे में तीन टैबलेट)
  • doctor बच्चों के लिए कालपोल ग्रुप की दवाइयां ज्यादा प्रिसक्राइब करते हैंI
  • सेंसिटिव स्टम एक मरीज के लिए calpol 650 ज्यादा प्रेफर करते हैI

Dolo 650 vs Calpol 650 Difference Table

Feature Dolo 560 Calpol 650
साल्ट (एक्टिव इनग्रेडिएंट)पेरासिटामोल 650 मिलीग्राम पेरासिटामोल 650 मिलीग्राम
ब्रांड / मैन्युफैक्चररmicro labsGSK
उपयोगदर्द, बुखार व वायरल फीवरफीवर, सिर दर्द व बदन दर्द
असर कब शुरू होता है?30 से 45 मिनट में 30 से 45 मिनट में
आराम का समय4 से 6 घंटा4 से 6 घंटा
डॉक्टर की पसंदवयस्क में ज्यादा पसंद बच्चों और वयस्को के लिए
पापुलैरिटीकॉविड के समय सबसे ज्यादा लोकप्रियपुराना ब्रांड
साइड इफेक्टsame पेरासिटामोल की तरह दोनों मेंsame
अधिकतम डेली खुराकतीन से चार टैबलेट प्रतिदिनsame
टैबलेट क्वालिटी, कलर,पैकिंगहल्की कठोर और स्मूथ, नीला रंग 15 टैबलेट पर स्ट्रिपसॉफ्ट & निगलने में आसान, पर्पल व 15 टैबलेट प्रति स्ट्रिप
प्राइस थोड़ी सी महंगीथोड़ी सस्ती
लीवर पर असरओवरडोज लेने पर लीवर पर असरsame
किसके लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित हैमुख्यतः वयस्कों के लिएबच्चों तथा वयस्कों दोनों के लिए

Dolo 650 vs Calpol 650 टेबल के कंपैरिजन से पता चलता है, कि दोनों का इफेक्टिवेनेस लगभग समान हैI

कंपोजीशन में अंतर

दोनों दवाइयां में एक्टिव साल्ट पेरासिटामोल 650 मिलीग्राम है, लेकिन कुछ डिफरेंस आ सकता है इन कंडीशन में जैसे कि

  • excipients
  • binders and binding
  • coating
  • manufacturing process
  • tablet hardness

इससे क्वालिटी और घुलने की क्षमता पर असर पढ़ सकता है, लेकिन इफेक्टिवेनेस के मामले में नहींI

क्या दोनों दवाइयां एक दूसरे की जगह उपयोग की जा सकती है?

हांI

दोनों का असर समान है, इसलिए दोनों ली जा सकती हैI किसी कारण बस अगर dolo ना मिले तो calpol ली जा सकती हैI

कालपोल 650 और डोलो 650 में कौन सा ज्यादा फास्ट रिलीफ देता है?

दोनों का असर लगभग समान हैI 30 से 45 मिनट में काम शुरू कर देती हैI

वायरल फीवर में कौन सी लेना चाहिए?

कॉमनली dolo 650 सबसे ज्यादा प्रिसक्राइब की जाती है, लेकिन इफेक्ट दोनों का समान हैI

बच्चों को कौन सा दिया जाता है?

kids फॉर्मूलेशन की वजह से डॉक्टर सबसे ज्यादा calpol ग्रुप को फॉलो करते हैंI

क्या इन्हें प्रतिदिन ले सकते हैं?

हांI लेकिन 3-4 दिन से ज्यादा ना लें I डॉक्टर की सलाह अनुसार ही लेना चाहिएI

क्या Calpol 650 ज्यादा सुरक्षित है?

दोनों सुरक्षित हैI

क्या कालपोल और dolo को एक साथ मिक्स करके ले सकते हैं?

नहींI क्योंकि ओवरडोज हो जाएगा और लीवर पर असर पड़ सकता हैI

Conclusion

Dolo 650 vs Calpol 650 में पेरासिटामोल ही है और इनका असर बुखार और बदन दर्द में लगभग समान होता हैI इफेक्टिवेनेस, सेफ्टी, ऑनसेट का एक्शन और साइड इफेक्ट्स चारों में कोई अंतर नहीं हैI केवल अंतर ब्रांड, कीमत, पापुलैरिटी और डॉक्टर की चॉइस का होता हैI

Mild to moderate बुखार में कालपोल 650 उपयोग किया जाता है, जबकि हाई फीवर और वायरल इन्फेक्शन में Dolo 650 को अधिक पसंद किया जाता हैI फिर भी दोनों पूरी तरह से इंटरचेंजेबल है और जो टैबलेट आसानी से उपलब्ध हो उसे डॉक्टर रिकमेंड करते हैंI सिंपल शब्दों में कहा जाए तो दोनों दवाइयां सुरक्षित और प्रभावी हैं, फर्क सिर्फ ब्रांड का है, असर का नहींI

Written & Reviewed By/Experience

Pharmacist Sevpal kumar (B. Pharma) 8+ वर्षों का अनुभव

Disclaimer

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI

अन्य पॉपुलर दवाइयां Zerodol sp, amlokind 5

Dolo 650 vs Calpol 650 कौन बेहतर है? पूरा अंतर समझिए I Read More »

Scroll to Top