IBCON Beauty Cream 20g

IBCON Beauty Cream एक कॉन्बिनेशन क्रीम है, जिसका इस्तेमाल पिगमेंटेशन, मेलास्मा, दाग धब्बे, मुहांसों के दाग और त्वचा की रंगत सुधारने के लिए किया जाता है। यह प्रिस्क्रिप्शन क्रीम है। इसलिए डॉक्टर की सलाह अनुसार ही इस्तेमाल करना चाहिए। इस क्रीम में तीन दवाइयां (Hydroquinone+ Tretinoin+ Mometasone furoate) मौजूद हैं। तीनों अलग-अलग तरीके से काम करती हैं। तीनों के संयुक्त प्रभाव से त्वचा की समस्याओं में तेजी से सुधार आता है।

IBCON Beauty Cream

Table of Contents

IBCON Beauty Cream क्या है?

IBCON Beauty Cream एक संयोजक क्रीम है। जिसमें तीन दवाइयां (Hydroquinone+ Tretinoin+ Mometasone furoate) मौजूद हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से मेलास्मा, पिगमेंटेशन व दाग धब्बे के इलाज के लिए किया जाता है। यह एक स्टेरॉइड क्रीम है। इसके लंबे समय तक और गलत इस्तेमाल से गंभीर साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इस क्रीम को डॉक्टर की सलाह से ही इस्तेमाल करना चाहिए।

IBCON Beauty Cream की संरचना घटक | Compositions

इस क्रीम में तीन दवाइयां मौजूद हैं।

  • Hydroquinone
  • Tretinoin
  • Mometasone furoate
Highlights/ParametersShort Summary
दवा का नामIBCON Beauty Cream
कीमतMRP 170/- 20gm
निर्माता/Marketer LUCROSE PHARMA PVT. LTD.
श्रेणी/कैटिगरीटॉपिकल
मुख्य उपयोगमेलास्मा, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट, मुंहासे के निशान
उपयोग का स्थानमुख्य रूप से चेहरा और अन्य त्वचा पर
लगाने का तरीकासाफ की हुई त्वचा पर पतली परत लगाएं
लगाने का सही समयरात में
कैसे काम करती हैमुख्य काम मेलानिन बनने की प्रक्रिया को कम करना
उपयोग की अवधिदो से चार हफ्ते (डॉक्टर सलाह अनुसार)
साइड इफैक्ट्सखुजली, जलन, रेडनेस, त्वचा पतली होना
गर्भावस्था में उपयोगनहीं (डॉक्टर सलाह अनुसार)
स्टेरॉयड की मौजूदगीहां (Mometasone furoate)
अच्छी सलाहकेवल रात में लगाएं और लंबे समय तक इस्तेमाल न करें

IBCON Beauty Cream क्रीम के उपयोग | IBCON Beauty Cream Uses In Hindi

IBCON Beauty Cream का प्रयोग निम्नलिखित समस्याओं में किया जाता है।

  • पिगमेंटेशन
  • मेलास्मा
  • काले दाग धब्बे
  • झाइयां
  • मुंहासे के निशान
  • असमान स्किन टोन

IBCON Beauty Cream के फायदे | Benefits

  • त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करती है।
  • दाग धब्बे हल्के होते हैं।
  • चेहरा साफ और चमकदार दिखता है।
  • पिगमेंटेशन नियंत्रित करती है।
  • मुंहाँसों के निशान हटाती है।

IBCON Beauty Cream कैसे काम करती है? | Mechanism of Action

यह क्रीम तीनों दवाओं के संयुक्त प्रभाव से काम करती है।

  • Hydroquinone त्वचा में मेलानिन बनने की प्रक्रिया को कम करती है। जिससे काले दाग धब्बे कम हो जाते हैं, चेहरा साफ व चमकदार दिखने लगता है।
  • Tretinoin एक विटामिन ए का रूप होती है। जो त्वचा की डेड सेल्स को हटाकर नई कोशिकाओं को बनने में मदद करती है। जिससे मुहांसे कम होते हैं और स्किन टेक्सचर सुधरता है।
  • Mometasone furoate एक कॉर्टिकोस्टेरॉइड है, जो सूजन, लालिमा और खुजली को कम करता है।

IBCON Beauty Cream लगाने का सही तरीका | How to Use

  • सबसे पहले चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश से धोएं और फिर सुखाएं।
  • मटर के दाने जितनी मात्रा लेकर प्रभावित जगह पर लगाएं।
  • प्रभावित जगह पर पतली परत लगाएं।
  • आंख, होंठ और नाक के अंदर ना लगाएं।
  • लगाने के बाद हाथ धोलें।
  • सुबह उठकर चेहरे को धोलें।
  • और फिर सनस्क्रीन लगाएं।

IBCON Beauty Cream लगाने का सही समय

  • इसे केवल रात में लगाएं।
  • सोने से पहले लगाएं।
  • दिन में सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • सामान्यतः 2-4 हफ्ते तक लगाई जाती है, लेकिन
  • डॉक्टर द्वारा बताए गए समय तक ही उपयोग करें।

IBCON Beauty Cream के दुष्प्रभाव | IBCON Beauty Cream Side effects in Hindi

  • जलन
  • खुजली
  • लालिमा
  • त्वचा पर सूखापन
  • त्वचा पतली होना
  • रिबाउंड पिगमेंटेशन

किन लोगों को IBCON Beauty Cream नहीं लगानी चाहिए?

  • गर्भवती महिलाओं के लिए
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए
  • छोटे बच्चों के लिए
  • संवेदनशील त्वचा वालों के लिए
  • बिना डॉक्टर की निगरानी के
  • जिन्हें इस क्रीम से एलर्जी हो

क्या IBCON Beauty Cream गर्भावस्था और स्तनपान में लगा सकते हैं?

गर्भावस्था और स्तनपान में यह क्रीम सुरक्षित नहीं होती है, जब तक डॉक्टर विशेष रूप से ना लिखें। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर और हार्मोन में बड़े बदलाव होते हैं। इस समय त्वचा पर लगाई जाने वाली दवाइयां त्वचा के जरिए रक्त में अवशोषित हो सकती है और गर्भ में पल रहे बच्चे तक पहुंच सकती हैं। इस क्रीम में तीन शक्तिशाली दवाएं हैं, जो त्वचा के माध्यम से रक्त में पहुंच सकती हैं और मां के दूध के माध्यम से बच्चे तक पहुंच सकती है। जिसके कारण बच्चों के लिए नुकसानदेह हो सकती है। इसी कारण गर्भावस्था और स्तनपान में सुरक्षित नहीं मानी जाती।

IBCON Beauty Cream से जुड़ी सावधानियां | Precautions

  • जली त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए
  • कट, घाव और डैमेज त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए
  • फंगल इन्फेक्शन पर नहीं लगाना चाहिए जैसे (खुजली, सफेद दाग, दाद)
  • वायरल इंफेक्शन पर नहीं लगाना चाहिए जैसे (हरपीज, चेचक)
  • लंबे समय तक उपयोग न करें
  • धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं
  • अन्य स्टेरॉइड क्रीम के साथ ना लगाएं
  • बिना सलाह अचानक बंद ना करें

Alternate Cream/Products

FAQs

  1. IBCON Beauty Cream किस काम आती है?

    IBCON Beauty Cream का उपयोग मुख्य रूप से चेहरे की पिगमेंटेशन, मेलास्मा, काले धब्बे और मुहांसों के बाद बचे निशानों को हल्का करने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद Hydroquinone त्वचा में बनने वाले अतिरिक्त मेलेनिन को कम करता है। Tretinoin त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं के बनने में मदद करता है। जबकि Mometasone furoate सूजन और जलन को नियंत्रित करता है। यह क्रीम त्वचा की रंगत को समान करने में मदद करती है। लेकिन इसे ब्यूटी या फेयरनेस क्रीम समझकर उपयोग नहीं करना चाहिए। इसका इस्तेमाल केवल डॉक्टर की सलाह पर और सीमित समय के लिए ही करना चाहिए।

  2. IBCON Beauty Cream कितने दिन लगानी चाहिए?

    आमतौर पर इसे 2 से 4 हफ्ते तक ही लगाना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद स्टेरॉयड त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है, खासतौर पर अगर आप लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं तो।

  3. क्या मैं IBCON Beauty Cream लगा सकता हूं?

    अगर आपको पिगमेंटेशन, मेलास्मा, काले दाग धब्बे या मुंहासे के निशान है, तो इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद।

  4. क्या त्वचा के लिए IBCON Beauty Cream अच्छी है?

    हां। अगर निर्धारित समय अवधि तक और डॉक्टर की निगरानी में इस्तेमाल की जाए तो सुरक्षित है।

  5. IBCON Beauty Cream क्या है?

    यह तीन दवाओं (Hydroquinone+ Tretinoin+ Mometasone furoate) की कांबिनेशन क्रीम है। जिसका इस्तेमाल मेलास्मा, पिगमेंटेशन, काले दाग धब्बे और त्वचा की रंगत सुधारने के लिए किया जाता है।

  6. क्या IBCON Beauty Cream चेहरे के लिए अच्छी है?

    इस क्रीम को केवल प्रभावित हिस्से पर लगाया जाए तो अच्छी है। अगर आप इसको फेयरनेस क्रीम की तरह इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके चेहरे के लिए नुकसानदायक हो सकती है। क्योंकि यह एक स्टेरॉइड क्रीम है। इसलिए इस क्रीम को सिर्फ प्रभावित जगह पर लगाएं और सीमित अवधि तक लगाएं। अगर आपकी समस्या ठीक ना हो, तो इस क्रीम का उपयोग बंद कर दें और अपने डॉक्टर को दिखाएं।

  7. IBCON Beauty Cream से क्या होता है?

    इस क्रीम से पिगमेंटेशन, मेलास्मा, काले दाग धब्बे और त्वचा की रंगत जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं अस्थाई रूप से ठीक की जाती हैं।

  8. IBCON Beauty Cream कैसे इस्तेमाल करें?

    सबसे पहले चेहरे को किसी फेशवॉश से साफ करें, सुखाएं और फिर पतली परत बनाते हुए प्रभावित जगह पर लगाएं। इसको केवल रात में ही लगाएं। दिन में ना लगाएं। अगर दिन में बाहर निकलते हैं, तो सन स्क्रीन का प्रयोग जरूर करें।

  9. IBCON Beauty Cream कब लगाना चाहिए?

    इस क्रीम को केवल रात में और प्रभावित जगह पर ही लगाना चाहिए। दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।

  10. IBCON Beauty Cream चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें?

    सबसे पहले चेहरे को किसी अच्छे फेशवॉश से साफ करें। फिर किसी साफ तौलिये से सुखाएं और मटर जितनी मात्रा लेकर चेहरे पर लगाएं।

  11. IBCON Beauty Cream कैसे छोड़े?

    इस अचानक बंद ना करें। धीरे-धीरे मात्रा कम करें, फिर धीरे-धीरे दिन कम करें। कुछ दिनों तक सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। और अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  12. IBCON Beauty Cream क्या काम करती है?

    IBCON Beauty Cream एक कांबिनेशन क्रीम है। इसमें मौजूद तीनों दवाएं अलग-अलग तरीके से काम करती हैं और तीनों के संयुक्त प्रभाव से तेजी से असर होता है।

  13. क्या IBCON Beauty Cream गोरा बनाती है?

    नहीं, IBCON Beauty Cream त्वचा को गोरा बनाने की क्रीम नहीं है। यह केवल त्वचा पर मौजूद पिगमेंटेशन, मेलास्मा, काले दाग धब्बे को कम करती है। गलतफहमी के कारण कई लोग इसे लंबे समय तक लगाते हैं, जिससे त्वचा पतली होना, जलन, रिबाउंड पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए इसे हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही इस्तेमाल करना चाहिए।

  14. IBCON Beauty Cream के साइड इफैक्ट्स क्या है?

    इस क्रीम के आम और गंभीर साइड इफेक्ट दोनों होते हैं, जैसे आम साइड इफैक्ट्स जलन, खुजली, लालिमा, सूखापन आदि। अगर इसे लंबे समय तक या गलत तरीके से लगाया जाए तो त्वचा पतली होना, नसें दिखना, रिबाउंड पिगमेंटेशन जैसे गंभीर साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। अगर तेज जलन, सूजन या एलर्जी हो तो तुरंत क्रीम बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें।

  15. क्या IBCON Beauty Cream क्रीम बच्चों के लिए सुरक्षित है?

    नहीं, यह क्रीम बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं मानी जाती। बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है और स्टेरॉयड युक्त क्रीम से उन्हें गंभीर नुकसान हो सकता है। इसलिए बच्चों में त्वचा संबंधी किसी भी समस्या के लिए अपने बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।

  16. IBCON Beauty Cream लगाने के दौरान सनस्क्रीन जरूरी है?

    हां, बिल्कुल जरूरी है। इस क्रीम से त्वचा धूप के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती है। अगर आप सनस्क्रीन नहीं लगाते हैं तो पिगमेंटेशन और बढ़ सकता है। इसलिए दिन में बाहर निकलते समय SPF 30 या 50 का सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

  17. क्या IBCON Beauty Cream दिन में लगा सकते हैं?

    आमतौर पर इसे रात में लगाने की सलाह दी जाती है। दिन में लगाने पर धूप से जलन, लालिमा, पिगमेंटेशन बढ़ने का खतरा रहता है। अगर आपके डॉक्टर ने किसी कारण से दिन में लगाने की सलाह दी है, तो सनस्क्रीन का उपयोग अनिवार्य है और धूप से बचना भी अनिवार्य है।

  18. IBCON Beauty Cream से कितने समय में असर दिखता है?

    आमतौर पर इसका असर 2-4 हफ्तों में दिखने लगता है। लेकिन असर व्यक्ति की त्वचा, समस्या की गंभीरता और उपयोग के तरीके पर भी निर्भर करता है। कुछ मामलों में पूरा असर दिखने में 6 हफ्ते भी लगा सकते हैं। अगर निर्धारित समय तक अच्छे परिणाम ना मिलें तो अपने डॉक्टर को दिखाएं।

  19. क्या आईबी कौन ब्यूटी क्रीम मुंहासों में काम करती है?

    IBCON Beauty Cream क्रीम मुंहासों के लिए नहीं होती। बल्कि मुंहासों के बाद बचे काले निशानों को कम करने में मदद करती है। मुंहासे के इलाज के लिए अलग से दवाइयां उपयोग की जाती हैं। अगर आपको मुंहासों की समस्या है तो अपने डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं।

  20. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम पूरे चेहरे पर लगाई जा सकती है?

    नहीं, इस क्रीम को पूरे चेहरे पर लगाना सुरक्षित नहीं है। इसे केवल प्रभावित जगह पर पतली परत बनाते हुए लगाना चाहिए। अगर आप पूरे चेहरे पर लगाते हैं, तो त्वचा पतली, लालिमा, पिगमेंटेशन का खतरा बढ़ सकता है।

  21. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती है?

    नहीं, यह क्रीम लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें एस्टेरॉइड मौजूद होता है। जो लंबे उपयोग से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। आमतौर पर इसे 2 से 4 हफ्ते तक ही लगाना चाहिए, इससे ज्यादा लगाने के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  22. आईबीकोन ब्यूटी क्रीम अचानक बंद करने से क्या होगा?

    अगर इस क्रीम को अचानक बंद कर दिया जाए तो कुछ लोगों में रिबाउंड पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है यानी दाग पहले से ज्यादा गहरे हो सकते हैं। इसलिए लगाने की आवृत्ती कम करके और दिनों में अंतराल करके इसे छोड़ जा सकता है।

  23. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम से त्वचा पतली हो जाती है?

    हां, गलत तरीके या लंबे समय तक उपयोग करने से त्वचा पतली हो सकती है। त्वचा पतली होने का कारण इसमें मौजूद स्टेरॉयड है।

  24. क्या IBCON Beauty Cream फंगल इन्फेक्शन में इस्तेमाल की जा सकती है?

    नहीं, स्टेरॉयड युक्त क्रीम फंगल इन्फेक्शन को दबा देती है, जिससे बीमारी अंदर चली जाती है और अंदर बढ़ने लगती है। फंगल इन्फेक्शन में इसका उपयोग नुकसानदायक होता है।

  25. क्या IBCON Beauty Cream पुरुषों के लिए सुरक्षित है?

    हां, IBCON Beauty Cream पुरुष और महिलाएं दोनों उपयोग कर सकते हैं।

  26. क्या लगाने के बाद मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं?

    अगर त्वचा बहुत सूखी हो तो मॉइश्चराइजर लगाया जा सकता है। हालांकि कुछ क्रीम के साथ लगाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए।

  27. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम सन टैनिंग हटाने में मदद करती है?

    हां, यह सन टैनिंग को हल्का करने में मदद करती है। लेकिन यह अस्थाई समाधान है, अगर धूप से बचाव ना किया जाए तो टैनिंग द्वारा आ सकती है।

  28. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम स्किन को जलाती है?

    नहीं, लेकिन हल्की जलन या चुभन महसूस हो सकती है। अगर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा पतली होने लगती है और धूप में जाने से त्वचा जल सकती है।

  29. क्या आईबीकोन ब्यूटी ओटीसी क्रीम है?

    नहीं, यह प्रिस्क्रिप्शन क्रीम है। इसे डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर खरीदना चाहिए।

  30. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम स्किन का रंग बदल देती है?

    नहीं, यह त्वचा का प्राकृतिक रंग नहीं बदलती। यह केवल पिगमेंटेशन, झाइयां, काले दाग धब्बों को अस्थाई रूप से कम करने में सहायक होती है।

  31. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम से चेहरे पर लालिमा आ सकती है?

    हां, खासकर शुरुआत में। यह Tretinoin की वजह से होती है और आमतौर पर कुछ दिनों में अपने आप कम हो जाती है। अगर यह लालिमा लंबे समय तक रहे या ठीक ना हो, तो क्रीम का प्रयोग बंद करें और अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  32. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम के साथ मेकअप कर सकते हैं?

    नहीं, क्योंकि इसमें मौजूद शक्तिशाली दवाइयां और मेकअप में मौजूद केमिकल्स आपस में इंटरेक्शन कर सकते हैं, जिससे या तो त्वचा को नुकसान होगा या क्रीम के असर पर प्रभाव पड़ेगा।

  33. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम चेहरे के अलावा शरीर पर लगा सकते हैं?

    हां, हालांकि मुख्य रूप से चेहरे के लिए दी जाती है। अगर शरीर के किसी हिस्से में दाग धब्बे की समस्या है तो वहां भी लगा सकते हैं, लेकिन नाजुक त्वचा पर ना लगाएं। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।

  34. क्या IBCON Beauty Cream से दाग हमेशा के लिए खत्म हो जाते हैं?

    नहीं, यह दाग धब्बों को हल्का और नियंत्रित करती है। पूरी तरह से और स्थाई रूप से दाग खत्म करना व्यक्ति की त्वचा और कारण पर निर्भर करता है। यह क्रीम केवल अस्थाई रूप से कम कर सकती है।

  35. आईबीकोन ब्यूटी क्रीम का सबसे बड़ा नुकसान क्या है?

    इसका लंबे समय तक उपयोग करने पर स्टेरॉयड डैमेज और रिबाउंड पिगमेंटेशन का खतरा है। इसलिए इस क्रीम का इस्तेमाल डॉक्टर की निगरानी में करना चाहिए।

  36. क्या यह फंगल इन्फेक्शन में काम करती है?

    नहीं, यह फंगल इन्फेक्शन में काम नहीं करती है। यह एक एस्टेरॉइड क्रीम है। फंगल इन्फेक्शन पर केवल एंटीफंगल दवाइयां उपयोग करना चाहिए। यह क्रीम फंगल इन्फेक्शन को और बढ़ा सकती है।

  37. क्या यह सुरक्षित ब्यूटी क्रीम है?

    नहीं, यह क्रीम ब्यूटी या ग्लो क्रीम नहीं है। यह मेडिकेटेड+स्टेरॉइड क्रीम है। इस क्रीम को फेयरनेस क्रीम की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

  38. क्या आईबीकोन ब्यूटी क्रीम मुंहासे ठीक करती है?

    नहीं, यह क्रीम मुहांसों को ठीक नहीं करती है। हालांकि मुहांसों के निशान को कम करती है। मुहांसों को ठीक करने के लिए दूसरी क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि Igcon Gold Cream, IT Clean Beauty Cream, Fineface Cream, Shineface Cream। उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Conclusion (निष्कर्ष)

Ibcon beauty cream कांबिनेशन क्रीम है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से मेलास्मा, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट और त्वचा के दाग धब्बों को हल्का करने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद तीनों दवाएं (Hydroquinone + Tretinoin + Mometasone furoate) त्वचा की ऊपरी परत पर प्रभाव डालकर दाग धब्बों को कम करने में मदद करती हैं। हालांकि यह क्रीम सभी के लिए सुरक्षित नहीं है। गलत तरीके से या लंबे समय तक उपयोग करने पर त्वचा पतली होना, जलन, लालिमा, दाग धब्बे और ज्यादा होना जैसे साइड इफैक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए Ibcon beauty cream का उपयोग हमेशा डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह से ही करना चाहिए।

REFERENCE

Written & Reviewed By

  • Pharmacist Sevpal Kumar (B. Pharma)
  • 8+ वर्षों का अनुभव

Disclaimer

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top