Asthakind LDP Syrup एक कांबिनेशन दवा है, जिसमें दो मुख्य एक्टिव इनग्रेडिएंट (Levodropropizine & Chlorpheniramine maleate) होते हैं। Asthakind LDP Syrup का उपयोग मुख्य रूप से सूखी खांसी (Dry Cough) और एलर्जी से होने वाली खांसी के इलाज में किया जाता है।

Asthakind LDP Syrup क्या है?
Asthakind LDP Syrup एक कांबिनेशन कफ सिरप है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से सूखी खांसी और एलर्जिक लक्षणों (जैसे नाक से पानी बहना, खुजली, छींके आना) के इलाज में किया जाता है। इस सिरप में प्रमुख दो सक्रिय दवाइयां (Levodropropizine & Chlorpheniramine maleate) मौजूद है।
यह सिरप डॉक्टर द्वारा तब प्रिसक्राइब किया जाता है, जब खांसी बार-बार हो, गले में जलन और बिना बलगम वाली खांसी हो। Asthakind LDP Syrup के बारे में जानना बेहद जरूरी है ताकि दवा का सही और सुरक्षित उपयोग किया जा सके। इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
| Highlights | Short Summary |
| निर्माता/Marketer | Mankind Pharma |
| कीमत | MRP 110/- |
| कैटिगरी | Anticough & Antiallergic |
| गर्भावस्था में उपयोग | नहीं (डॉक्टर की सलाह जरूरी) |
| स्टेरॉयड की मौजूदगी | नहीं |
Asthakind LDP Syrup Composition (मुख्य एक्टिव इनग्रेडिएंट्स)
Asthakind LDP Syrup में दो मुख्य दवाइयां होती हैं:
- Levodropropizine (खांसी को दबाने वाली दवा और Dry cough में सबसे ज्यादा प्रभावी है)
- Chlorpheniramine Maleate (यह एंटी एलर्जिक दवा है जो छींक आना, नाक बहना, गले की एलर्जी को कम करने में मदद करती है)
Asthakind LDP Syrup Uses In Hindi | उपयोग व फायदे
Asthakind LDP Syrup का उपयोग निम्नलिखित समस्याओं में किया जाता है।
- सूखी खांसी
- छींक आना
- नाक बहना
- रात में खांसी ज्यादा होती हो
- गले में खुजली व जलन रहती है
- धूल, कण व धुआँ
- बदलते मौसम से खांसी
- AC या ठंडी हवा से खांसी
Asthakind LDP Syrup कैसे काम करती है?
- Levodropropizine मस्तिष्क के खांसी केंद्र पर काम करके खांसी के रिफ्लक्स को कम करती है।
- Chlorpheniramine Maleate एक एंटीहिस्टामाइन दवा है, जो हिस्टामाइन रसायन को ब्लॉक करता है। जिससे एलर्जी की प्रतिक्रिया घटती है और छींक आना व नाक बहना जैसी लक्षणों में राहत मिलती है।
Asthakind LDP Syrup Dosage & How to Use in Hindi (खुराक और कैसे लें)
Asthakind LDP Syrup की खुराक डॉक्टर की सलाह, उम्र और लक्षणों के अनुसार अलग-अलग होती है। इसकी सामान्य खुराक वयस्क व्यक्ति के लिए
- 5-10 ml 2 से 3 बार दी जा सकती है।
- बच्चों के लिए डॉक्टर की सलाह अनिवार्य है।
- इसे रोजाना नियमित समय पर और डॉक्टर के निर्देशानुसार लिया जाता है।
- बोतल को हिलाकर और मापने वाले कप से इस्तेमाल करना चाहिए
Asthakind LDP Syrup Side Effects In Hindi (साइड इफेक्ट)
- नींद या नींद जैसा अनुभव
- मुंह सूखना
- मतली
- उल्टी
- चक्कर आना
- चिड़चिड़ापन
- एकाग्रता में कमी
यह साइड इफेक्ट आमतौर पर हल्के होते हैं और समय के साथ अपने आप ठीक हो जाते हैं। लेकिन अगर यह लगातार बढ़ते जाएं, ठीक ना हो या चिंताजनक हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
Asthakind LDP Syrup Precautions & Warning (सावधानियां एवं चेतावनी)
- यदि इस दवा में मौजूद सक्रिय घटकों से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें
- अगर ज्यादा नींद, चक्कर या ध्यान में कमी हो, तो ड्राइविंग या भारी मशीनरी ऑपरेट नहीं करना चाहिए
- गंभीर लीवर की बीमारी में विशेष सावधानी रखनी चाहिए
- गंभीर किडनी की बीमारी में सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करना चाहिए
- गर्भावस्था और स्तनपान में डॉक्टर की सलाह अनुसार लेना चाहिए
Asthakind LDP Syrup कब न लें (Contraindications)
- यदि आप Levodropropizine या Chlorpheniramine Maleate से एलर्जिक है
- यदि आपको बलगम वाली खांसी है
- गंभीर लीवर की बीमारी है
- ऐसे मामलों में डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
Asthakind LDP Syrup Storage (भंडारण)
- इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए
- सीधे धूप से बचाएं
- बच्चों की पहुंच से दूर रखें
- बोतल का ढक्कन खुला ना छोड़ें
FAQS (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Asthakind LDP Syrup किस काम आता है?
Asthakind LDP Syrup का उपयोग मुख्य रूप से सूखी खांसी के इलाज में किया जाता है। यह सिरप खांसी को दबाने के साथ-साथ गले की जलन, खराश, बार-बार आने वाली खांसी में भी आराम देती है। इस सिरप में मौजूद दवाएं खांसी के रिफ्लक्स को कंट्रोल करती है और एलर्जी के लक्षणों को कम करती है। जिससे खांसी की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाती है और मरीज को आराम मिलता है।
Asthakind LDP Syrup सिरप के फायदे क्या है?
Asthakind LDP Syrup बार-बार आने वाली सूखी खांसी को कंट्रोल करती है, धूल, धुआँ, ठंडी हवा या पोलन से होने वाली खांसी को कम करती है, गले की खराश और जलन को कम करती है, रात में आने वाली खांसी को कम करती है, वायरल खांसी के बाद बची खांसी में भी उपयोगी होती है।
Asthakind LDP Syrup खांसी के लिए कैसे काम करता है?
इसमें मौजूद Levodropropizine दिमाग में सीधे असर करने की बजाय फेफड़ों की नसों पर काम करता है, जिससे खांसी का रिफ्लक्स कम हो जाता है। Chlorpheniramine Maleate एक एंटीहिस्टामाइन दवा है, जो एलर्जी के कारण होने वाली छींक, नाक बहना जैसे लक्षणों को कम करती है। जिससे खांसी कम होती है, खांसी के दौरे घटते हैं, रात की खांसी में बेहतर आराम मिलता है और मरीज को अच्छी नींद आती है।
Asthakind LDP Syrup सूखी खांसी या गीली खांसी के लिए है?
यह सिरप मुख्य रूप से सूखी खांसी को कंट्रोल करती है। यह बलगम वाली खांसी के लिए नहीं है। गीली खांसी में आमतौर पर नहीं दी जाती है क्योंकि ऐसी खांसी में बलगम को पतला करके बाहर निकालना जरूरी होता है। यह सिरप बलगम निकालने का काम नहीं करती, बल्कि खांसी को दबाती है, जिससे बलगम अंदर ही जमा रह सकता है और परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए अगर खांसी के साथ ज्यादा बलगम, सांस लेने में दिक्कत या सीने में भारीपन हो तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
Asthakind LDP Syrup का डोज क्या है?
Asthakind LDP Syrup की खुराक मरीज की उम्र, वजन, खांसी की गंभीरता और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करती है। आमतौर पर वयस्कों को 5-10 ml दिन में 2-3 बार दिया जाता है। जबकि बच्चों में इसकी खुराक उम्र और वजन के अनुसार कम रखी जाती है। बच्चों को यह सिरप डॉक्टर की सलाह अनुसार देना चाहिए। दवा को मापने वाले कप से लेना चाहिए और निर्धारित मात्रा से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
Asthakind LDP Syrup बच्चों को दे सकते हैं या नहीं
Asthakind LDP Syrup बच्चों को दिया जा सकता है, लेकिन सिर्फ डॉक्टर की सलाह से। बच्चों में खांसी की वजह, उम्र और वजन के अनुसार दवा की मात्रा अलग-अलग हो सकती है, इसलिए बिना परामर्श के देना सुरक्षित नहीं माना जाता। यह सिरप बच्चों में होने वाली सूखी खांसी और एलर्जी से जुड़ी खांसी में राहत देने के लिए उपयोग की जाती है।
Asthakind LDP Syrup के साइड इफैक्ट्स क्या है?
इस सिरप के कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं हालांकि यह सभी लोगों में नहीं दिखते और आमतौर पर हल्के होते हैं। इस सिरप को लेने के बाद कुछ लोगों में नींद आना, चक्कर आना, मुंह सूखना, सिर दर्द, हल्की थकान महसूस हो सकती है। ऐसा इसमें मौजूद Chlorpheniramine दवा की वजह से होता है, जो कुछ समय के लिए सुस्ती पैदा कर सकती है। अगर सिरप लेने के बाद ज्यादा नींद, सांस लेने में दिक्कत, त्वचा पर रैश, सूजन या कोई गंभीर समस्या हो तो दवा तुरंत बंद करके डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। सही खुराक और डॉक्टर की सलाह अनुसार लेने पर आमतौर पर यह सिरप सुरक्षित मानी जाती है।
Asthakind LDP Syrup खाने के बाद लेना चाहिए या पहले?
इस सिरप को आमतौर पर खाने के बाद लेना ज्यादा सुरक्षित और बेहतर माना जाता है। खाने के बाद लेने से पेट में दवा का असर कम पड़ता है और मतली, उल्टी या पेट में जलन जैसी समस्याओं की संभावना कम हो जाती है। इसलिए ज्यादातर डॉक्टर इसे भोजन के बाद लेने की सलाह देते हैं। हालांकि कुछ मामलों में डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार इसे खाने से पहले या अलग समय पर लेने की सलाह भी दे सकते हैं। इसलिए सबसे सही तरीका यह है कि दवा डॉक्टर द्वारा बताई गई समय सारणी के अनुसार ली जाए। अगर सिरप लेने के बाद चक्कर, ज्यादा नींद या पेट में परेशानी महसूस हो, तो अगली खुराक लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।
Asthakind LDP Syrup की प्राइस कितनी है?
MRP Rs 100/100ml
Asthakind LDP Syrup में कौन-कौन से इंग्रेडिएंट्स होते हैं?
इस सिरप में दो एक्टिव इनग्रेडिएंट्स (Levodropropizine & Chlorpheniramine Maleate) हैं। यह दोनों मिलकर खांसी और एलर्जी से जुड़े लक्षणों को कम करती है।
Asthakind LDP Syrup कैसे काम करता है?
इसमें मौजूद Levodropropizine फेफड़ों में मौजूद खांसी से जुड़े नर्व एंडिंग्स पर काम करती है और खांसी के रिफ्लेक्स को कम करती है। जिससे बार-बार आने वाली खांसी की उत्तेजना कम हो जाती है। Chlorpheniramine Maleate शरीर में हिस्टामाइन नामक केमिकल के असर को रोकती है, जिससे एलर्जी के लक्षणों से राहत मिलती है। इससे छींक आना, नाक बहना, गले में जलन, एलर्जी खांसी कम हो जाती है। इन दोनों दवाओं के संयुक्त प्रभाव से खांसी की तीव्रता घटती है, खांसी के दौरे कम होते हैं और मरीज को आरामदायक सांस और बेहतर नींद में मदद मिलती है।
Asthakind LDP Syrup एलर्जी कफ में इफेक्टिव है या नहीं?
हां, Asthakind LDP Syrup एलर्जिक खांसी में प्रभावी मानी जाती है। जब खांसी धूल, धुआँ, पोलन, ठंडी हवा या किसी एलर्जी की वजह से होती है तब यह सिरप राहत देती है। इसमें मौजूद Chlorpheniramine Maleate एलर्जी के दौरान निकलने वाले हिस्टामाइन के असर को कम करती है, जिससे छींक, नाक बहना, गले की जलन, एलर्जी से जुड़ी खांसी नियंत्रित होती है। साथ में Levodropropizine खांसी के रिफ्लेक्स को शांत करती है, जिससे बार-बार आने वाली खांसी और एलर्जी खांसी के दौरे कम होते हैं। इस तरह Asthakind LDP Syrup एलर्जी के कारण होने वाली सूखी खांसी में मदद करती है।
Asthakind LDP Syrup सोने से पहले ले सकते हैं?
हां। इसे सोने से पहले लिया जा सकता है खासकर जब रात में खांसी ज्यादा बढ़ जाती हो। यह सिरप खांसी के रिफ्लक्स को कंट्रोल करती है और एलर्जी के लक्षणों को कम करती है। रात में लगातार आने वाली खांसी में राहत मिलती है और नींद बेहतर होती है। हालांकि इस सिरप को लेने के बाद कुछ लोगों को नींद या हल्की सुस्ती महसूस हो सकती है, इसलिए इसे लेने के बाद गाड़ी चलाना या कोई भारी मशीनरी का काम नहीं करना चाहिए। डॉक्टर द्वारा बताए गए समय पर ही इसको लेना चाहिए। आमतौर पर इसे नियमित और सही तरीके से लेने पर इस सिरप से कम नुकसान होते हैं।
Asthakind LDP Syrup प्रेगनेंसी में सेफ है या नहीं?
Asthakind LDP Syrup को गर्भावस्था में बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए। खासतौर पर पहली तिमाही में किसी भी दवा का उपयोग बहुत सावधानी से किया जाता है। अगर गर्भावस्था के दौरान खांसी हो, तो खुद से यह सिरप लेने की बजाय डॉक्टर से सलाह लेना सबसे सुरक्षित तरीका है। डॉक्टर स्थिति के अनुसार सुरक्षित विकल्प और सही डोज बताकर इलाज करते हैं।
Asthakind LDP Syrup स्तनपान में ले सकते हैं?
Asthakind LDP Syrup को स्तनपान के दौरान डॉक्टर की सलाह अनुसार लेना चाहिए। इस सिरप में मौजूद कुछ दवाएं थोड़ी मात्रा में मां के दूध के जरिए बच्चे तक पहुंच सकती है, जिससे शिशु में ज्यादा नींद सुस्ती या चिड़चिड़ापन हो सकता है। अगर स्तनपान करने वाली महिला को ड्राई कफ या एलर्जी कफ की समस्या हो, तो डॉक्टर फायदे और जोखिम को देखकर यह सिरप लिख सकते हैं। दवा लेते समय बच्चों के व्यवहार पर नजर रखना जरूरी होता है। यदि बच्चे में अत्यधिक नींद, दूध पीने में कमी या कोई असमान्य लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Asthakind LDP Syrup कितने दिन तक लेना चाहिए?
Asthakind LDP Syrup आमतौर पर 5 से 7 दिनों तक ली जा सकती है, लेकिन इसकी सही अवधि, मरीज की खांसी की गंभीरता और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करती है। हल्की सूखी खांसी या एलर्जिक खांसी में कुछ दिनों के लिए नियमित उपयोग से आराम मिलने लगता है जबकि पुरानी या ज्यादा परेशान करने वाली खांसी में डॉक्टर इसे थोड़े ज्यादा समय तक लेने की सलाह देते हैं। अगर 5 से 7 दिन लेने के बाद भी खांसी ठीक ना हो या खांसी के साथ बलगम, बुखार, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द हो, तो इस दवा को खुद से जारी नहीं रखना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए ताकि खांसी की सही जांच हो सके और उचित इलाज हो सके।
Asthakind LDP Syrup अस्थमा के मरीज ले सकते हैं? check
हां, लेकिन यह सिरप अस्थमा के इलाज के लिए नहीं है। वह सिरप मुख्य रूप से सूखी खांसी और एलर्जी खांसी के लिए है। अस्थमा के मरीजों में सांस की नलियों में सूजन और जकड़न होती है, जिसके लिए इनहेलर या अन्य विशेष दवाइयां की जरूरत पड़ती है। अगर अस्थमा के मरीज को एलर्जी के कारण सूखी खांसी हो रही हो, तो डॉक्टर की सलाह से इसे दिया जा सकता है। लेकिन अगर खांसी के साथ सांस फूलना, सीटी जैसी आवाज या ज्यादा बलगम हो तो यह सिरप अकेले पर्याप्त नहीं है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है और अस्थमा की नियमित दवाएं बंद नहीं करनी चाहिए।
Asthakind LDP Syrup और Honitus सिरप में क्या फर्क है?
Asthakind LDP Syrup एक एलोपैथिक दवा है। जिसमें Levodropropizine & Chlorpheniramine Maleate जैसी दवाइयां होती हैं। यह ड्राई कफ और एलर्जी कफ में तेजी से असर करती है। यह खासतौर पर बार-बार आने वाली खांसी और रात की खांसी को कंट्रोल करने के लिए उपयोग की जाती है। जबकि Honitus एक आयुर्वेदिक सिरप है, जो जड़ी बूटियां से बनी होती है और आमतौर पर हल्की खांसी, गले की खराश, सर्दी जुकाम में इस्तेमाल की जाती है। Honitus का असर धीरे-धीरे होता है और यह लंबे समय तक उपयोग करने के लिए सुरक्षित मानी जाती है। तेज और ज्यादा परेशान करने वाली खांसी में डॉक्टर Asthakind LDP Syrup लेने की सलाह देते हैं जबकि हल्की खांसी में Honitus।
Asthakind LDP Syrup ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सुरक्षित है?
Asthakind LDP Syrup को ब्लड प्रेशर के मरीज आमतौर पर ले सकते हैं क्योंकि इसमें ऐसे तत्व नहीं होते जो सीधे तौर पर बीपी को बढ़ाते हो या घटाते हो। फिर भी हर मरीज की स्थिति अलग-अलग होती है और कुछ लोगों में दवाओं के प्रति संवेदनशीलता होती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए। अगर मरीज ब्लड प्रेशर की दवाइयां पहले से ले रहा है, तो पहले डॉक्टर को बताना जरूरी है। सही डोज और सीमित समय तक लेने पर आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है।
Asthakind LDP Syrup डायबिटीज के मरीज ले सकते हैं?
यह सिरप डायबिटीज को कंट्रोल करने वाली दवा नहीं है। लेकिन इस सिरप को शुगर के मरीज सावधानी से लेना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर या स्वीटनर हो सकता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। अगर डायबिटीज के मरीज को ड्राई कफ या एलर्जी कफ है, तो डॉक्टर की सलाह से सिरप लिया जा सकता है। दवा लेते समय ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करते रहना चाहिए। अगर ब्लड शुगर लेवल असामान्य रूप से बढ़ने लगे, तो बंद करके डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Asthakind LDP Syrup अल्कोहल के साथ लेना सुरक्षित है?
Asthakind LDP Syrup को शराब के साथ लेना सुरक्षित नहीं है। शराब और इस सिरप में मौजूद दवाइयां एक-दूसरे के असर को बढ़ा सकती हैं, जिससे ज्यादा नींद, चक्कर, कमजोरी और ध्यान में कमी हो सकती है। अगर सिरप लेने के दौरान शराब पी ली जाए, तो दुर्घटना या गिरने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इलाज के समय शराब से दूरी बनाकर रहना चाहिए। यदि गलती से दोनों एक साथ ले ली जाए और कोई आसमान लक्षण महसूस हो रहे हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Asthakind LDP Syrup की ओवरडोज हो जाए तो क्या करें?
Asthakind LDP Syrup गलती से ज्यादा मात्रा ले ली जाए तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करना चाहिए। घर पर खुद से कोई इलाज करने या इंतजार करने की बजाय डॉक्टर की मदद लेना जरूरी है। भविष्य में ओवरडोज बचने के लिए दवा हमेशा मापने वाले कप से लें और डॉक्टर द्वारा निर्धारित डोज लेना चाहिए।
Asthakind LDP Syrup वायरल खांसी में काम करती है?
वायरल खांसी में तभी उपयोगी होती है, जब खांसी सूखी और एलर्जी हो। वायरल इंफेक्शन के दौरान अक्सर शुरुआत में सूखी खांसी होती है, जिसमें यह सिरप खांसी के रिफ्लक्स को कम करके और गले की जलन शांत करके राहत देती है। ऐसी मामलों में यह खांसी की तीव्रता और बार-बार आने वाले खांसी के दौरे को कम करने में मदद कर कर सकती है। अगर वायरल खांसी के साथ-साथ बलगम, बुखार, सीने में जकड़ या सांस लेने में दिक्कत हो तो Asthakind LDP Syrup अकेले पर्याप्त नहीं होती। ऐसी स्थिति में डॉक्टर आमतौर पर अलग दवाएं जैसे Expectorant, एंटीपायरेटिक या अन्य सपोर्टेड मेडिसिन लेने की सलाह देते हैं। इसलिए वायरल खांसी में इसे लेने से पहले खांसी के प्रकार को समझना पड़ता है और डॉक्टर की सलाह लेने जरूरी है।
Asthakind LDP Syrup के अल्टरनेटिव्स कौन से हैं?
Ascoril LDP, Zedex LDP
Asthakind LDP Syrup और Ascoril LDP में क्या अंतर है?
दोनों सिरप सूखी खांसी और एलर्जिक लक्षणों को कम करने के लिए उपयोग की जाती है। लेकिन कीमत और ब्रांड का फर्क हो सकता है। दोनों सिरप दो एक्टिव इनग्रेडिएंट्स (Levodropropizine & Chlorpheniramine Maleate) शामिल है। अर्थात दोनों के काम भी समान है।
Asthakind LDP Syrup फेफड़ों के संक्रमण में काम करती है?
यह फेफड़ों के संक्रमण के इलाज के लिए नहीं है। यह सिरप मुख्य रूप से ड्राई कफ और एलर्जिक खांसी को कंट्रोल करती है, ना कि बैक्टीरियल या गंभीर वायरल इंफेक्शन को। फेफड़ों के इन्फेक्शन में खांसी के साथ बलगम, बुखार, सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द जैसे लक्षण होते हैं जिनके लिए एंटीबायोटिक या अन्य विशेष प्रकार की दवाइयां की जरूरत पड़ती है। अगर किसी मरीज को फेफड़े के संक्रमण के दौरान सूखी खांसी आ रही है, तो डॉक्टर की सलाह अनुसार उपयोग करना चाहिए।
Asthakind LDP Syrup लेने के बाद खांसी कब तक ठीक होती है?
Asthakind LDP Syrup लेने के बाद खांसी में सुधार आमतौर पर 1 से 2 दिन के भीतर दिखने लगता है। कई मरीजों में 2-3 दिन खुराक लेने के बाद ही खांसी की तीव्रता कम होने लगती है। पूरी तरह खांसी ठीक होने में आमतौर पर 5 से 7 दिन लग सकते हैं। जो खांसी की वजह, शरीर की इम्युनिटी और दवा के नियमित उपयोग पर निर्भर करता है। अगर 5 से 7 दिन के बाद भी खांसी बनी रहे या खांसी के साथ बलगम, बुखार, सांस लेने में दिक्कत या सीने में दर्द होने लगे, तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
Asthakind LDP Syrup डॉक्टर की सलाह के बिना ले सकते हैं?
Asthakind LDP Syrup डॉक्टर की सलाह बिना नहीं लेना चाहिए, खासतौर पर जब खांसी लंबे समय से बनी हुई हो या मरीज को पहले से कोई बीमारी हो। हालांकि हल्की सूखी खांसी या एलर्जिक खांसी में कुछ लोग इसे खुद से ले लेते हैं, लेकिन हर खांसी का कारण एक जैसा नहीं होता। गलत स्थिति में यह सिरप लेने से असली बीमारी छुप सकती है या परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। बच्चों, गर्भवती या स्तनपान करने वाली महिलाओं, अस्थमा, डायबिटीज, बीपी वाले मरीजों को यह सिरप बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। सही जांच के बाद डॉक्टर यह तय करते हैं कि Asthakind LDP Syrup जरूरी है या किसी और दवा की जरूरत है। इसलिए सुरक्षित और प्रभावी इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह लेना सबसे बेहतर तरीका है।
अन्य दवाएं
Reference
- https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Levodropropizine
- https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682543.html
Written & Reviewed By
- Pharmacist Sevpal Kumar (Pharmacy)
- 8+ वर्षों का अनुभव
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI

















