Moxikind CV 625 Tablet

Moxikind CV 625 Tablet एक कांबिनेशन एंटीबायोटिक दवा है, जिसका उपयोग बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में किया जाता है। इसमें दो दवाओं (Amoxicillin & Clavulanic acid) का संयोजन है। इसमें मौजूद Amoxicillin बैक्टीरिया की कोशिका भित्ति (cell wall) को बनने से रोकती है और Clavulanic acid बीटा लैक्टमेज एन्ज़ाइम को ब्लॉक करती है, जिससे Amoxicillin का प्रभाव बढ़ता है।

यह एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है। इसलिए इसे खुद से शुरू या बंद नहीं करना चाहिए है। यह दवा वायरल संक्रमण (जैसे सर्दी, जुकाम व फ्लू) में काम नहीं करती। इस दवा के कुछ साइड इफेक्ट होते हैं, जैसे मतली, उल्टी, दस्त व पेट दर्द। डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक नियमित समय पर और नियमित अवधि तक लेना चाहिए।

Moxikind CV 625 Tablet

Table of Contents

Moxikind CV 625 Tablet क्या है?

Moxikind CV 625 Tablet एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक दवा है, इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में किया जाता है। इस दवा में दो दवाएं मौजूद हैं, Amoxicillin 500 mg और Clavulanic acid 125 mg। यह डॉक्टर द्वारा लिखी जाने वाली दवाइयां में से एक प्रमुख दवा है।

Moxikind CV 625 Tablet Uses in Hindi | Moxikind CV 625 Tablet के उपयोग

यह दवा निम्नलिखित बैक्टीरिया इन्फेक्शन में दी जाती है। जैसे

  • नाक, कान, गले का इन्फेक्शन (टॉन्सिलाइटिस, सिनुसाइटिस, फैरिंजाइटिस)
  • फेफडों का संक्रमण (ब्रोंकाइटिस, निमोनिया)
  • दांत और मसूड़े का इन्फेक्शन (टूथ इनफेक्शन, डेंटल एब्सेस)
  • त्वचा और सॉफ्ट टिशु इन्फेक्शन (फोड़े-फुंसी, घाव पर बैक्टीरियल संक्रमण)
  • UTI संक्रमण (पेशाब में जलन बार-बार पेशाब आना)
  • सर्जरी के बाद होने वाले बैक्टीरिया इन्फेक्शन
  • एक्सीडेंटल इंजरी
  • टाइफॉइड

Moxikind CV 625 Tablet के फायदे | Moxikind CV 625 Tablet benefits in Hindi

  • कई प्रकार के बैक्टीरिया इन्फेक्शन में उपयोग आता है
  • रेजिस्टेंट बैक्टीरिया पर प्रभावशाली दवा है
  • दो दवाओं का शक्तिशाली कांबिनेशन है
  • तेजी से बैक्टीरिया को मारती है
  • डॉक्टर द्वारा लिखी जाने वाली और भरोसेमंद दवा मानी जाती है

Moxikind CV 625 Tablet Composition (संरचना)

  • Amoxicillin 500 mg
  • Clavulanic acid 125 mg

Moxikind CV 625 Tablet Price

  • MRP 191/-

Moxikind CV 625 Tablet के विकल्प | Moxikind CV 625 Tablet Substitute

Moxikind CV 625 Tablet कैसे काम करती है?

इसमें मौजूद Amoxicillin बैक्टीरिया की कोशिका भित्ति बनने (cell wall synthesis) को रोकती है, जिससे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। Clavulanic acid एक बीटा लेक्टमेज इंसिबिटर दवा है। जो बैक्टीरिया के एंजाइम को रोकती है, जिससे अमाक्सीसिलिन का प्रभाव बढ़ जाता है। क्योंकि बैक्टीरिया द्वारा निर्मित बीटा लेक्टमेज एंजाइम अमाक्सीसिलिन के प्रभाव को निष्क्रिय करता है। यह दवा रेजिस्टेंट बैक्टीरियल संक्रमण में असरदार मानी जाती है।

Moxikind CV 625 Tablet की खुराक | Moxikind CV 625 Tablet Dosage in Hindi)

Moxikind CV 625 Tablet की खुराक कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे मरीज की उम्र, वजन, रोग का प्रकार, रोग की गंभीरता, उपचार की प्रतिक्रिया, दवा का रिस्पांस, मरीज की स्थिति, पुराना मेडिकल इतिहास व दवा लेने का तरीका आदि।

  • वयस्क व्यक्ति के लिए सामान्य खुराक दिन में दो बार और अवधि 5 से 7 दिन या डॉक्टर सलाह अनुसार
  • बच्चों के लिए नहीं देना चाहिए। क्योंकि वजन और उम्र के अनुसार डोज तय की जाती है। इसी कांबिनेशन के ओरल ड्रॉप्स, सिरप, सस्पेंशन बच्चों को देना चाहिए
  • बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए यह दवा दी जा सकती है। लेकिन लीवर व किडनी की बीमारी में Dose Adjustment जरूरी होता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह अनुसार ही लेना चाहिए
  • इसे भोजन के बाद लें
  • पानी के साथ निगलें और चबाएं नहीं
  • सही समय पर और नियमित लें
  • डॉक्टर द्वारा निर्धारित अवधि तक ले
  • अगर कोई खुराक छूट जाती है, तो याद आते ही उसे जल्दी लें। लेकिन ध्यान रखें डबल खुराक ना लें

Moxikind CV 625 Tablet के साइड इफेक्ट (Moxikind CV 625 Side Effects in Hindi)

Moxikind CV 625 Tablet के कुछ सामान्य और कुछ गंभीर साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं। जैसे

सामान्य साइड इफैक्ट्स

  • उल्टी
  • मतली
  • दस्त/डायरिया
  • पेट में दर्द या ऐंठन

गंभीर साइड इफैक्ट्स

  • एलर्जिक रिएक्शन (त्वचा पर चकत्ते, सूजन)
  • सांस लेने में परेशानी
  • लंबे समय तक दस्त लगना

Moxikind CV 625 Tablet का इंटेरक्शन

  • शराब के साथ इसका सीधा इंटरेक्शन नहीं है लेकिन पेट खराब और चक्कर बढ़ सकते हैं। इसलिए इलाज के दौरान शराब का सेवन नहीं करना चाहिए
  • कुछ अन्य दवाइयां के साथ इंटरेक्शन हो सकता है। जैसे-
  • Methotrexate
  • Allopurinol
  • Blood thinner medicines
  • Oral contraceptive

Moxikind CV 625 Tablet Uses in Pregnancy (प्रेग्नन्सी में उपयोग)

  • प्रेगनेंसी में यह दवा सुरक्षित मानी जाती है। लेकिन बिना सलाह के ना लें।
  • स्तनपान के दौरान भी इसे लिया जा सकता है।

Moxikind CV 625 Tablet Precautions (सावधानियाँ)

  • पेनिसिलिन ग्रुप की एंटीबायोटिक दवाओं से एलर्जिक मरीज इसे ना लें
  • लिवर व किडनी रोगी इसे बिना सलाह की ना लें
  • बिना सलाह के लंबे समय तक नहीं लेना चाहिए

FAQS

  1. Moxikind CV 625 Tablet किस बीमारी में इस्तेमाल होती है?

    Moxikind CV 625 Tablet का उपयोग बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में किया जाता है। यह गले का संक्रमण, टॉन्सिलाइटिस, नाक, कान, गले का संक्रमण, फेफड़े का संक्रमण, त्वचा का संक्रमण, सॉफ्ट टिशु का संक्रमण, दातों का संक्रमण, यूरिन संक्रमण जैसी स्थितियों में उपयोग की जाती है।

  2. Moxikind CV 625 Tablet क्यों दी जाती है?

    जब साधारण एंटीबायोटिक असर नहीं कर पाती और जब इन्फेक्शन गंभीर हो, तब यह दवा दी जाती है। इसमें मौजूद Clavulanic acid बैक्टीरिया के रेजिस्टेंस को खत्म करने में मदद करती है, जिससे इलाज ज्यादा प्रभावशाली बनता है।

  3. Moxikind CV 625 Tablet कैसे काम करती है?

    इसमें मौजूद Amoxicillin बैक्टीरिया की कोशिका भित्ति (Cell wall) को बनने से रोकती है, जिससे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। Clavulanic acid बैक्टीरिया के रेजिस्टेंस को खत्म करता है, जिससे Amoxicillin का प्रभाव बढ़ जाता है।

  4. Moxikind CV 625 Tablet में कौन-कौन सी दवाएं मिली होती हैं?

    Moxikind CV 625 Tablet एक कांबिनेशन दवा है। जिसमें Amoxicillin 500 mg और Clavulanic acid 125 mg होती है।

  5. क्या Moxikind CV 625 Tablet एक एंटीबायोटिक है?

    हां, यह एक एंटीबायोटिक दवा है। जिसका उपयोग बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में किया जाता है।

  6. Moxikind CV 625 Tablet कितनी ताकतवर दवा है?

    Moxikind CV 625 Tablet एक शक्तिशाली एंटीबायोटिक दवा है। क्योंकि इसमें Amoxicillin 500 mg और Clavulanic acid 125 mg है। यह अपने संयुक्त प्रभाव से बैक्टीरिया को मारने में ज्यादा सक्षम है। इसलिए जब साधारण एंटीबायोटिक दवाइयां असर नहीं करती हैं, तब डॉक्टर गंभीर इन्फेक्शन में इस दवा को लिखते हैं।

  7. Moxikind CV 625 Tablet का सही उपयोग क्या है?

    Moxikind CV 625 Tablet का सही उपयोग बैक्टीरियल संक्रमण में किया जाता है। डॉक्टर द्वारा प्रिसक्राइब करने पर ही इसको लेना चाहिए और बताई गई मात्रा, समय और अवधि को पूरा करना चाहिए। अपनी मर्जी से ना शुरू करें, ना बंद करें क्योंकि गलत उपयोग से रजिस्टेंस का खतरा बढ़ सकता है।

  8. Moxikind CV 625 Tablet कितने दिनों तक लेनी चाहिए?

    आमतौर पर इसे 5 से 7 दिन तक दिया जाता है। लेने की अवधि संक्रमण के प्रकार, रोग की गंभीरता, मरीज की स्थिति के अनुसार बदल सकती है। किसी भी तरह के बैक्टीरियल संक्रमण में इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

  9. Moxikind CV 625 Tablet दिन में कितनी बार लेनी चाहिए?

    अधिकतर मामलों में इसे दिन में दो बार, 12-12 घंटे के अंतर से दी जाती है। लेकिन मरीज की स्थिति के अनुसार Moxikind CV 625 Tablet लेने की आवृत्ती बदल सकती है।

  10. Moxikind CV 625 Tablet खाने के बाद लें या पहले?

    इसे हमेशा खाने के बाद लेना चाहिए। खाने के बाद लेने से पेट में ऐंठन व दर्द नहीं होगा। अगर आप इसे खाली पेट लेते हैं तो स्टमक अपसेट, पेट में जलन व दर्द हो सकता है।

  11. क्या Moxikind CV 625 Tablet खाली पेट ली जा सकती है?

    नहीं, भोजन के बाद लेना बेहतर होता है। खाली पेट लेने से पेट में दर्द, ऐंठन, गैस, उल्टी व मतली की समस्या हो सकती है। इसलिए ज्यादातर डॉक्टर इसे भोजन के बाद लेने की सलाह देते हैं, ताकि दवा का असर अच्छा हो और मरीज को कोई परेशानी भी ना हो।

  12. क्या Moxikind CV 625 Tablet वायरल इंफेक्शन में असर करती है?

    नहीं, Moxikind CV 625 Tablet वायरल इन्फेक्शन में असर नहीं करती। यह केवल बैक्टीरियल इनफेक्शन में असरदार है। अगर इसे वायरल इन्फेक्शन में लिया जाए तो एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस बढ़ सकता है।

  13. Moxikind CV 625 Tablet बुखार में दी जाती है क्या?

    अगर बुखार की वजह बैक्टीरियल संक्रमण है, तो यह दवा दी जा सकती है। यह दवा वायरल इंफेक्शन में नहीं दी जाती है।

  14. Moxikind CV 625 Tablet सर्दी-जुकाम में ले सकते हैं क्या?

    सामान्य सर्दी जुकाम अधिकतर मामलों में वायरल इंफेक्शन की वजह से होता है, जिसमें यह दवा काम नहीं करती है। इसीलिए सर्दी जुकाम में लेने से कोई फायदा नहीं मिलेगा। बल्कि एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस बढ़ सकता है।

  15. क्या Moxikind CV 625 Tablet गले के इंफेक्शन में काम करती है?

    हां, बैक्टीरियल इंफेक्शन से होने वाले गले के इंफेक्शन जैसे टॉन्सिलाइटिस या थ्रोट इनफेक्शन में यह दवा दी जा सकती है। और यह काफी असरदार होती है।

  16. Moxikind CV 625 Tablet UTI में दी जाती है क्या?

    हां, Moxikind CV 625 Tablet यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन (UTI) में दी जा सकती है। लेकिन हर UTI में नहीं दी जाती है। जब UTI बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से होता है, तब कई बार डॉक्टर इस दवा को लिखते हैं। लेकिन बिना सलाह के यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन में यह दवा नहीं लेना चाहिए।

  17. Moxikind CV 625 Tablet स्किन इंफेक्शन में काम करती है क्या?

    हां, यदि त्वचा पर फोड़े-फुंसी, जख्म के इन्फेक्शन या अन्य कोई बैक्टीरियल इनफेक्शन जो त्वचा पर हो उसमें यह दवा दी जा सकती है। और यह दवा काफी असरदार है। अन्य संक्रमण में इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जैसे फंगल इन्फेक्शन व वायरल इनफेक्शन।

  18. क्या Moxikind CV 625 Tablet साइनस इंफेक्शन में दी जाती है?

    हां, साइनस के इन्फेक्शन में इसे दिया जा सकता है। अगर कारण बैक्टीरियल इंफेक्शन है तब।

  19. Moxikind CV 625 Tablet कान के इंफेक्शन में उपयोगी है क्या?

    हां, अगर कान में किसी तरह का बैक्टीरियल संक्रमण होता है, तो यह दवा दी जा सकती है।

  20. क्या Moxikind CV 625 Tablet दांत के दर्द या इंफेक्शन में दी जाती है?

    Moxikind CV 625 Tablet दांत के इन्फेक्शन, मसूड़े की सूजन, डेंटल एक्सेस या सर्जरी के बाद होने वाले बैक्टीरिया इन्फेक्शन में डॉक्टर द्वारा लिखी जाती है। यह दांत दर्द को सीधे कम नहीं करती, बल्कि इन्फेक्शन को खत्म करके दर्द में राहत देती है।

  21. Moxikind CV 625 Tablet से एलर्जी हो सकती है क्या?

    हां, कुछ लोगों में त्वचा पर चकत्ते, खुजली, सूजन, सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर दवा को तुरंत बंद कर देना चाहिए और डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

  22. Moxikind CV 625 Tablet से पेट दर्द क्यों होता है?

    Moxikind CV 625 Tablet पेट की अंदरूनी परत में हल्की जलन पैदा करती है, जिससे पेट दर्द और भारीपन महसूस हो सकता है। अगर दर्द ज्यादा या लगातार बना रहे तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

  23. क्या Moxikind CV 625 Tablet से उल्टी या मतली होती है?

    हां, कुछ मरीजों में मतली व उल्टी की समस्या देखी जाती है। खासकर जब दवा खाली पेट ली जाए, भोजन के बाद दवा लेने से यह समस्या बहुत ही कम होती है। अगर भोजन के बाद लेने पर भी यह समस्या हो तो अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

  24. क्या Moxikind CV 625 Tablet से दस्त हो सकते हैं?

    हां, अगर इसे लंबे समय तक लिया जाए तो दस्त लगने की समस्या हो सकती है। यह दवा आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को भी मार सकती है, जिससे दस्त हो सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और आवश्यकता अनुसार प्रोबायोटिक लेना चाहिए। लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह से ना लें।

  25. Moxikind CV 625 Tablet के साइड इफेक्ट क्या हैं?

    इस दवा के सामान्य साइड इफेक्ट में उल्टी, दस्त, मतली, पेट दर्द, गैस व सिर दर्द आदि शामिल है। यह साइड इफेक्ट अधिकतर मामलों में हल्के होते हैं, दवा का कोर्स पूरा होने पर अपने आप ठीक हो जाते हैं। लेकिन बहुत कम मामलों में कुछ गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं जैसे त्वचा पर चकत्ते निकलना, सांस लेने में कठिनाई होना और लंबे समय तक लेने पर दस्त लगना।

  26. बीच में दवा छोड़ देने से क्या नुकसान हो सकता है?

    बीच में दवा छोड़ने से इन्फेक्शन गंभीर हो जाता है। भविष्य में वही एंटीबायोटिक असर नहीं करती है। इसीलिए डॉक्टर ने जितनी अवधि तक दवा लेने को कहा है, उतने दिन तक लेना चाहिए। बीच में नहीं छोड़ना चाहिए और ना ही अपनी मर्जी से शुरू करना चाहिए।

  27. Moxikind CV 625 Tablet का पूरा कोर्स क्यों जरूरी है?

    पूरा कोर्स लेने से सभी बैक्टीरिया पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं। अगर आप दवा को बीच में छोड़ देते हैं, तो इन्फेक्शन फिर वापस आ सकता है और एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस बढ़ सकता है।

  28. क्या 3 दिन में Moxikind CV 625 Tablet असर दिखाती है?

    हां, अधिकतर मरीजों में 3 दिन में ही लक्षण कम होने लगते हैं। लेकिन इंफेक्शन पूरी तरह से ठीक नहीं होता। केवल सुधार देखकर दवा को बंद नहीं करना चाहिए। दवा का पूरा कोर्स करना चाहिए, जितना आपके डॉक्टर ने बताया है।

  29. Moxikind CV 625 Tablet से कितने दिन में आराम मिलता है?

    अधिकतर मामलों में 2-3 दिन में लक्षणों में आराम मिलने लगता है। लेकिन डॉक्टर द्वारा बताए गए पूरे समय तक लेना चाहिए, ताकि समस्या पूरी तरह से ठीक हो सके।

  30. Moxikind CV 625 Tablet लेने के कितनी देर बाद असर दिखता है?

    इसका असर आमतौर पर 24 से 48 घंटे के भीतर दिखने लगता है। लेकिन इंफेक्शन को पूरी तरह से ठीक होने में अधिक समय लगता है, इसलिए डॉक्टर द्वारा निर्धारित समय अवधि तक इसका इस्तेमाल करना चाहिए ताकि बैक्टीरिया रेजिस्टेंस ना बढ़े। अपनी मर्जी से कोई दवा ना शुरू करें और ना बंद करें।

  31. क्या Moxikind CV 625 से लिवर को नुकसान हो सकता है?

    हां, Moxikind CV 625 से कुछ मामलों में लिवर को नुकसान हो सकता है, लेकिन यह बहुत कम होता है। इस दवा में मौजूद Clavulanic acid की वजह से कभी-कभी लीवर एंजाइम बढ़ सकते हैं। जिन्हें पहले से लिवर की बीमारी है, बुजुर्ग व्यक्ति, शराब का अधिक सेवन करने वाले व्यक्तियों को ज्यादा नुकसान हो सकता है।

  32. Moxikind CV 625 Tablet से कमजोरी महसूस होती है क्या?

    हां, यह दवा लेने से कुछ लोगों में कमजोरी हो सकती है, लेकिन यह सामान्य साइड इफेक्ट नहीं है। कुछ मामलों में संक्रमण की वजह से, पाचन संबंधी समस्याओं से, एलर्जी से, लिवर एंजाइम बढ़ने की वजह से भी कमजोरी महसूस हो सकती है।

  33. Moxikind CV 625 लेने से रैश या खुजली हो तो क्या करें?

    अगर Moxikind CV 625 tablet लेने के बाद त्वचा रैश, खुजली, रेडनेस, जलन, चकत्ते दिखाई दें तो दवा को बंद कर दें। यह एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं। इन लक्षणों मे आपके डॉक्टर एंटीहिस्टामिन दवा दे सकते हैं। अगर तेज खुजली, ज्यादा सूजन व सांस लेने में कठिनाई होने पर अपने नजदीकी डॉक्टर या अस्पताल में संपर्क करें।

  34. क्या डायबिटीज के मरीज Moxikind CV 625 ले सकते हैं?

    हां, डायबिटीज के मरीज यह दवा ले सकते हैं, लेकिन कुछ सावधानियां जरूरी है। कभी-कभी इंफेक्शन की वजह से शुगर बढ़ सकती है, डिहाइड्रेशन से शुगर लेवल ऊपर नीचे हो सकता है, किडनी या लीवर की समस्या से शुगर ऊपर नीचे हो सकती है, दूसरी दवाओं के साथ इंटरेक्शन की वजह से भी शुगर ऊपर नीचे हो सकती है। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

  35. क्या BP के मरीज Moxikind CV 625 ले सकते हैं?

    हां, बीपी के मरीज Moxikind CV 625 ले सकते हैं। यह आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है लेकिन कुछ सावधानी जरूरी है। अगर बहुत ज्यादा कमजोरी, चक्कर, उल्टी, दस्त, किडनी की समस्या हो या साथ में बीपी की दवाइयां ले रहे हो तो इन स्थितियों में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं।

  36. Moxikind CV 625 Tablet दिल के मरीज ले सकते हैं क्या?

    हां, यह आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है। लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह से ना लें।

  37. क्या Moxikind CV 625 किडनी पर असर डालती है?

    हां, Moxikind CV 625 टैबलेट किडनी पर असर डाल सकती है। लेकिन यह असर ज्यादातर मामलों में हल्का और अस्थाई होता है। किडनी के मरीजों के लिए विशेष ध्यान की जरूरत है, क्योंकि अमाक्सीसिलिन शरीर में किडनी के जरिए बाहर निकलती है। इसलिए जिन लोगों की किडनी पहले से कमजोर है, उनमें दवा का जमाव हो सकता है। कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं जैसे पेशाब की मात्रा कम होना, पेशाब में जलन होना, पेशाब में खून आना, किडनी इन्फेक्शन बढ़ना और कुछ मामलों में acute kidney injury हो सकती है।

  38. क्या एसिडिटी वालों के लिए Moxikind CV 625 सुरक्षित है?

    हां, अगर एसिडिटी में सही तरीके से और सावधानी के साथ ली जाए तो सुरक्षित होती है। लेकिन कुछ लोगों में एसिडिटी, पेट में दर्द, गैस, मतली व उल्टी हो सकती है। हमेशा खाने के बाद लें, खाली पेट बिल्कुल ना लें, ज्यादा मसालेदार, ताला भुना खाना ना खाएं, शराब, स्मोकिंग से दूर रहें, पूरा कोर्स करें व बीच में ना छोड़ें।

  39. Moxikind CV 625 Tablet शराब के साथ ले सकते हैं क्या?

    नहीं, शराब के साथ लेना सुरक्षित नहीं माना जाता है। शराब के साथ लेने से कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं जैसे मतली, उल्टी, एसिडिटी, पेट में जलन, चक्कर, सिर दर्द, दस्त, कमजोरी आदि। कुछ लोगों को शराब का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए जिनको पहले से लीवर की बीमारी, गैस्ट्राइटिस, बार-बार उल्टी या दस्त की समस्या है।

  40. क्या गर्भावस्था में Moxikind CV 625 सुरक्षित है?

    हां, गर्भावस्था में Moxikind CV 625 टैबलेट आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है। यह दवा प्रेगनेंसी में होने वाले बैक्टीरिया इन्फेक्शन जैसे UTI, नाक, कान, गले का संक्रमण, त्वचा का इन्फेक्शन में डॉक्टर प्रिसक्राइब करते हैं। इसे FDA प्रेगनेंसी कैटिगरी B माना जाता है, यानी जानवरों में नुकसान नहीं पाया गया और इंसानों में भी इसे आमतौर पर सुरक्षित माना गया है। इसलिए प्रेगनेंसी में यह सुरक्षित मानी जाती है। अगर आपको पेनिसिलिन से एलर्जी है, किडनी व लीवर की बीमारी है तो बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से ना लें।

  41. क्या स्तनपान के दौरान Moxikind CV 625 ली जा सकती है?

    हां, स्तनपान के दौरान Moxikind CV 625 आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है। यह दवा बहुत कम मात्रा में दूध में जाती है, शिशु पर गंभीर नुकसान के प्रमाण नहीं मिले हैं, इसलिए इसे स्तनपान में सुरक्षित माना जाता है। कुछ बच्चों में हल्का दस्त, पेट फूलना, मुंह में सफेद दाने, त्वचा पर हल्का रैश हो सकता है। अगर आपका बच्चा premature है, एक महीने से कम उम्र का है या पहले से पेट की समस्या है। तो डॉक्टर को जरूर बताएं, यहां सावधानी की जरूरत है।

  42. क्या बच्चों को Moxikind CV 625 दी जा सकती है?

    नहीं, Moxikind CV 625 टैबलेट बच्चों को सीधे नहीं दी जाती। बच्चों के लिए Moxikind CV ड्रॉप/सिरप इसी फार्मूले में दी जाती है। वह भी डॉक्टर की सलाह से। 625 mg डोज वयस्कों के लिए होती है। बच्चों में डोज वजन और उम्र के आधार पर तय की जाती है। ज्यादा डोज देने से साइड इफेक्ट का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बच्चों के लिए नहीं देनी चाहिए।

  43. Moxikind CV 625 Tablet की सही खुराक क्या है?

    Moxikind CV 625 Tablet की खुराक मरीज की उम्र, वजन, संक्रमण की गंभीरता और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करती है। एक वयस्क व्यक्ति में सामान्य खुराक 1 टैबलेट दिन में 2 बार दी जाती है या हर 12 घंटे के अंतर से दी जाती है। इसे खाना खाने के बाद लेने की सलाह दी जाती है। इसे आमतौर पर 5 से 7 दिन दिया जाता है। अगर गंभीर संक्रमण है, तो 7 से 10 दिन भी दिया जा सकता है।

  44. Moxikind CV 625 के साथ पैरासिटामोल ले सकते हैं क्या?

    हां, Moxikind CV 625 के साथ पेरासिटामोल लिया जा सकता है। दोनों दवाओं के बीच कोई खतरनाक इंटरेक्शन नहीं माना जाता। Moxikind CV 625 टैबलेट बैक्टीरियल इन्फेक्शन के लिए एक अच्छी एंटीबायोटिक है जबकि पेरासिटामोल दर्द और बुखार कम करने की दवा है, दोनों अलग-अलग तरीके से काम करती हैं इसलिए साथ लेने पर आमतौर पर कोई परेशानी नहीं होती। जिन लोगों को लीवर की बीमारी या रोज शराब पीने की आदत है तो ऐसे व्यक्तियों के लिए विशेष सावधानी की जरूरत है। बिना डॉक्टर की सलाह के इसे एक साथ नहीं लेना चाहिए।

  45. क्या ज्यादा डोज लेने से नुकसान हो सकता है?

    हां, ज्यादा डोज लेने से नुकसान हो सकता है और कुछ मामलों में गंभीर साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ज्यादा डोज लेने से पेट और आंतों पर असर, तेज उल्टी, पानी जैसे दस्त, पेट दर्द, ऐंठन, तेज एसिडिटी, पेशाब कम आना, शरीर में सूजन, लिवर एंजाइम बढ़ना, पीलिया, थकान, भूख न लगना, एलर्जी, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना, बेचैनी और कभी-कभी दौरे जैसी समस्याएं हो सकती है।

  46. एक डोज भूल जाएं तो क्या करना चाहिए?

    अगर Moxikind CV 625 टेबलेट की डोज भूल जाते हैं तो जैसे ही याद आए तुरंत लें। लेकिन अगर अगली डोज का समय पास हो तो भूली हुई खुराक छोड़ दें। अगर डोज में 4-5 घंटे से ज्यादा समय बाकी है, तो भूली हुई डोज तुरंत लें। 2 टैबलेट एक साथ ना लें, बार-बार डोज भूलने से इंफेक्शन पूरी तरह ठीक नहीं होता, बैक्टीरिया में रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, बीमारी फिर से बढ़ सकती है। खुराक के लिए आसान तरीका मोबाइल में अलार्म लगाएं, दवा को रोज एक ही समय पर लें, खाने के बाद लेने की आदत बनाएं।

  47. Moxikind CV 625 के साथ पेनकिलर लेना सुरक्षित है क्या?

    हां, Moxikind CV 625 के साथ कुछ पेनकिलर सुरक्षित है, लेकिन सभी नहीं। सही दर्द निवारक चुनना जरूरी है। पेरासिटामोल एक सुरक्षित विकल्प है। जिसे इस दवा के साथ लिया जा सकता है। डाइक्लोफिनेक जैसे पैंकिलर इसके साथ नहीं लेना चाहिए। क्योंकि कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। दवा हमेशा खाने के बाद लें। 2-3 दिन से ज्यादा ना लें। किडनी, पेट या दिल के मरीज को डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए।

  48. क्या Moxikind CV 625 के साथ पैंटोप्राजोल ले सकते हैं?

    Moxikind CV 625 के साथ पैंटोप्राजोले लेना सुरक्षित है। इन दोनों दवाओं के बीच कोई खतरनाक ड्रग इंटरेक्शन नहीं देखा गया है। लेकिन पैंटोप्राजोल खाली पेट या खाने से 30 मिनट पहले लिया जाता है। जबकि Moxikind CV 625 टेबलेट खाने के साथ या खाने के बाद ली जाती है। पैंटोप्राजोले पेट में बनने वाले एसिड को कम करता है। Moxikind CV 625 टेबलेट एंटीबायोटिक दवा है, जो बैक्टीरिया संक्रमण को खत्म करती है।

  49. Moxikind CV 625 के साथ प्रोबायोटिक लेना चाहिए क्या?

    हां, Moxikind CV 625 tablet के साथ प्रोबायोटिक लेना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि Moxikind CV 625 tablet पेट के अच्छे बैक्टीरिया को भी मार सकती है, जिससे दस्त और पेट की गड़बड़ी जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं। प्रोबायोटिक दस्त और पेट की गड़बड़ी को कम करने में मदद करते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रोबायोटिक लेने का समय थोड़ा अलग होना चाहिए। जैसे अगर आपने सुबह 9:00 बजे एंटीबायोटिक लिया है, तो प्रोबायोटिक दोपहर में लेना चाहिए।

  50. Moxikind CV 625 tablet और कफ सिरप साथ ले सकते हैं क्या?

    हां, Moxikind CV 625 tablet के साथ ज्यादातर कफ सिरप एक साथ लेना सुरक्षित है। लेकिन कफ सिरप के एक्टिव इनग्रेडिएंट्स पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होता है।

  51. Moxikind CV 625 बार-बार लेने से रेजिस्टेंस होता है क्या?

    हां, Moxikind CV 625 Tablet (Amoxicillin + Clavulanic acid) को बार-बार या गलत तरीके से लेने पर एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस हो सकता है। रेजिस्टेंस का खतरा तब बढ़ता है, जब बिना डॉक्टर की सलाह बार-बार लेना, वायरल इन्फेक्शन में लेना, पूरा कोर्स ना करना, बार-बार वही एंटीबायोटिक लेना, जरूरत से ज्यादा या कम डोज लेना।

  52. अगर Moxikind CV 625 असर न करे तो क्या करना चाहिए?

    अगर Moxikind CV 625 लेने के बाद भी असर न करें तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको खुद को जांचना है, जैसे क्या आपने दवा ठीक से ली, सही डोज ली या नहीं, पूरा कोर्स किया या बीच में छोड़ दिया, रोज समय पर ली या नहीं। अगर कोर्स अधूरा है तो असर ना दिखाना सामान्य है। अगर 3-5 दिन में कोई सुधार न दिखे या हालत बिगड़ रही हो तो अपने डॉक्टर को दिखाएं। आपके डॉक्टर दवा बदल सकते हैं, डोज या अवधि बदल सकते हैं, जरूरत पड़ने पर ब्लड, यूरीन, थूक की जांच करा सकते हैं या एंटीबायोटिक के साथ दूसरी दवाएं भी जोड़ सकते हैं।

  53. Moxikind CV 625 और 375 में क्या अंतर है?

    दोनों टैबलेट्स में एक ही एंटीबायोटिक का (Amoxicillin + Clavulanic acid) संयोजन है। Moxikind CV 625 tablet में Amoxicillin 500 mg + Clavulanic acid 125 mg होता है, जबकि Moxikind CV 375 tablet में Amoxicillin 250 mg + Clavulanic acid 125 mg होता है।

  54. Moxikind CV 625 Tablet का सस्ता विकल्प क्या है?

    Amoxyclav 625 Tablet, Almox cv 625 Tablet, Moxikem 625 Tablet

  55. Moxikind CV 625 का सब्स्टीट्यूट कौन-सा है?

    Sensiclav 625 Tablet, Blumox CA, Moxiforce 625 Tablet, Flemiclav 625 Tablet, Amoxyclav 625 Tablet, Almox cv 625 Tablet, Moxikem 625 Tablet

Conclusion(निष्कर्ष)

Moxikind CV 625 Tablet एक प्रभावी एंटीबायोटिक दवा है, जिसका उपयोग बैक्टीरियल इनफेक्शन के इलाज में किया जाता है। इसमें मौजूद Amoxicillin + Clavulanic acid बैक्टीरिया को खत्म करने के साथ-साथ एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस को भी कम करने में मदद करता है।

हालांकि यह दवा काफी असरदार होती है, लेकिन इसे डॉक्टर की सलाह बिना नहीं लेना चाहिए। गलत डोज, अधूरा कोर्स या बार-बार उपयोग करने से रेजिस्टेंस, एलर्जी लीवर पर असर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

REFERENCE

Written & Reviewed By

  • Pharmacist Sevpal Kumar (Pharmacy)
  • 8+ वर्षों का अनुभव

Disclaimer

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top