Broxyl AP Cough Syrup एक कॉन्बिनेशन कफ सिरप है। जिसका उपयोग बलगम वाली खांसी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा से जुड़ी खांसी और सांस की नालियों में जकड़न के इलाज के लिए किया जाता है। इस कफ सिरप में चार प्रभावशाली दवाइयां (Ambroxol HCL+ Terbutaline Sulphate + Guaiphenesin + Menthol) मौजूद हैं। चारों के संयुक्त प्रभाव से खांसी में तेजी से आराम मिलता है।
यह प्रिसक्रिप्शन दवा है। इसे हमेशा डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए। आमतौर पर इसे खाने के बाद लिया जाता है। अच्छे परिणाम के लिए संतुलित मात्रा और नियत समय पर लेना चाहिए। इस सिरप में मौजूद Ambroxol बलगम को पतला करता है, Guaiphenesin बाहर निकलता है, Terbutaline सांस की नालियों को ढीला करता है और Menthol गले में जलन, ठंडक और ताजकी महसूस कराता है।

Broxyl AP Cough Syrup क्या है?
Broxyl-AP Cough Syrup चार प्रभावशाली दवाइयां (Ambroxol HCL+ Terbutaline Sulphate + Guaiphenesin + Menthol) के संयोजन से बनी है। यह मुख्य रूप से बलगम वाली खांसी, सीने में जकड़न, सांस फूलना, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा से जुड़ी खांसी जैसी समस्याओं को ठीक करती है।
| Highlights/Parameter | Short Summary |
| दवा का नाम | Broxyl AP Cough Syrup |
| निर्माता/Marketer | Austro labs limited |
| कीमत | MRP 135/- 100ml |
| श्कैटिगरी | Cough Syrup |
| मुख्य उपयोग | बलगम वाली खांसी, ब्रोंकाइटिस & अस्थमा से जुड़ी खांसी |
| उपयोग का सही तरीका | डॉक्टर सलाह अनुसार |
| काम करने तरीका | बलगम को पतला करके बाहर निकालना और खांसी में राहत |
| उपयोग कीअवधि | 5-7 दिन |
| साइड इफैक्ट्स | उल्टी, मतली, सिर दर्द, दिल की धड़कन तेज होना, एलर्जी |
| गर्भावस्था में उपयोग | डॉक्टर सलाह अनुसार |
| स्टेरॉयड की मौजूदगी | नहीं |
| अच्छी सलाह | लंबे समय तक उपयोग न करें & डॉक्टर की सलाह अनुसार लें |
Broxyl AP Cough Syrup Composition | ब्रॉक्सिल एपी सिरप की संरचना
| Ambroxol HCL | 15 mg/5 ml |
| Terbutaline Sulphate | 1.25 mg/5 ml |
| Guaiphenesin | 50 mg/5 ml |
| Menthol | 2.5 mg/5 ml |
Broxyl AP Cough Syrup Mechanism of Action In Hindi | ब्रॉक्सिल एपी सिरप कैसे काम करती है?
- Ambroxol HCL एक Mucolytic agent है। यह गाढ़े बलगम को पतला करता है, जिससे बलगम आसानी से बाहर निकल जाता है। Ambroxol खांसी को Productive बनाता है। जिससे फेफड़ों की सफाई में मदद मिलती है और सांस लेने में भी राहत मिलती है।
- Terbutaline Sulphate एक Bronchodilator है। यह सांस की नलियों की मांसपेशियों को ढीला करता है। जिससे घरघराहट कम होती है, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में राहत मिलती है।
- Guaiphenesin एक expectorant है। यह बलगम को पतला करके खांसी के साथ बाहर निकालने में सहायता करता है, सीने की जकड़न कम करता है और खांसी में आराम देता है।
- Menthol एक cooling और soothing agent है। यह गले की जलन कम करता है, खांसी में राहत देता है, ठंडक और ताजगी का एहसास कराता है।
इन चारों के संयुक्त प्रभाव से खांसी, बलगम और सांस लेने की तकलीफ में तेजी से आराम मिलता है।
Broxyl AP Cough Syrup Uses In Hindi | ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप के उपयोग
इस सिरप का उपयोग निम्नलिखित स्थितियों में किया जाता है।
- बलगम वाली खांसी
- ब्रोंकाइटिस
- अस्थमा से जुड़ी खांसी
- COPD
- छाती में जकड़न
- घरघराहट
- सर्दी जुकाम में बलगम
- सांस फूलना
Broxyl AP Cough Syrup Benefits In Hindi | ब्रॉक्सिल एपी सिरप के फायदे
Broxyl AP Cough Syrup सिरप के निम्नलिखित फायदे हैं।
- बलगम पतला करती है
- खांसी को प्रोडक्टिव बनाती है
- फेफड़ों की सफाई में मदद करती है
- सांस लेने में राहत देती है
- सांस की नालियों को खोलने में मदद करती है
- घरघराहट कम करती है
- अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में राहत प्रदान करती है
- सीने की जकड़न कम करती है
- खांसी में आराम मिलता है
- गले की जलन कम करती है
- गले में ठंडक और ताजगी महसूस कराती है
Broxyl AP Cough Syrup Dosage In Hindi | ब्रॉक्सिल एपी सिरप की खुराक
अन्य दवाइयां की तरह इस सिरप की खुराक निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती है।
- मरीज की उम्र
- वजन
- रोग की गंभीरता
- रोग का प्रकार
- उपचार की प्रतिक्रिया
- मरीज की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री
आमतौर पर अधिकतर मामलों में इसे दिन में 2-3 बार दिया जाता है। लेकिन डॉक्टर की सलाह से ही इस्तेमाल करना चाहिए।
How to Use Broxyl AP Cough Syrup | ब्रॉक्सिल एपी सिरप इस्तेमाल करने का सही तरीका
Broxyl AP Cough Syrup की खुराक डॉक्टर की सलाह अनुसार लेना चाहिए।
- इसे भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जा सकता है
- डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक समय पर लेना चाहिए
- अगर कोई खुराक भूल जाते हैं तो याद आते ही तुरंत लेना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे अगर दूसरी खुराक का समय नजदीक हो तो दोनों खुराक एक साथ नहीं लेना चाहिए।
- दवा खाने के बाद पर्याप्त पानी पीना चाहिए।
- बोतल को हर बार अच्छी तरह हिलाएं।
- हमेशा मापने वाले कप या चम्मच से ही लें।
Broxyl AP Cough Syrup Side Effects In Hindi | ब्रॉक्सिल एपी सिरप के दुष्प्रभाव
ज्यादातर लोगों में यह सिरप सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ लोगों में कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसे
- उल्टी
- मतली
- सिर दर्द
- पेट खराब होना
- हाथ पैर कापना
- दिल की धड़कन तेज होना
- एलर्जी (गंभीर)
- सांस लेने में दिक्कत (गंभीर)
- सीने में दर्द (गंभीर)
अगर गंभीर लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Broxyl AP Cough Syrup Precautions In Hindi | ब्रॉक्सिल एपी सिरप की सावधानियाँ
निम्नलिखित परिस्थितियों में विशेष सावधानी रखें।
- यह प्रिस्क्रिप्शन दवा है। डॉक्टर की सलाह से ही लें
- त्वचा पर चकत्ते, खुजली, सूजन, सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- हृदय रोगियों के लिए सावधानी पूर्वक और डॉक्टर की निगरानी में इस्तेमाल करना चाहिए।
- हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों में दवा की खुराक कम करनी पड़ सकती है।
- थायराइड रोगियों के लिए
- डायबिटीज के मरीजों के लिए
- गर्भावस्था और स्तनपान में
- कम उम्र के बच्चों के लिए
- बुजुर्ग मरीजों के लिए
- शराब के साथ ना लें
- ओवरडोज ना लें
- इस दवा से एलर्जी वाले व्यक्तियों को
अल्टरनेटिव दवाइयाँ /Substitute Syrup
- Macbery XT Syrup
- Roxihel AT Syrup
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
-
Broxyl AP Cough Syrup के उपयोग क्या है?
ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप एक कांबिनेशन सिरप है। जिसका इस्तेमाल बलगम वाली खांसी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा से जुड़ी खांसी, COPD, छाती में जकड़न, घरघराहट, सर्दी जुकाम में बलगम, सांस फूलना आदि समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।
-
Broxyl AP Cough Syrup किसके लिए प्रयोग किया जाता है?
यह एक कफ सिरप है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से बलगम वाली खांसी के लिए किया जाता है। लेकिन ब्रोंकाइटिस, अस्थमा से जुड़ी खांसी, COPD, छाती में जकड़न, घरघराहट, सर्दी जुकाम में बलगम और सांस फूलना आदि समस्याओं में भी आराम मिलता है।
-
Broxyl-AP Cough Syrup किसे नहीं लेना चाहिए?
जिन्हें Broxyl-AP Cough Syrup से ऐलर्जी हो, गंभीर हृदय रोगियों को, हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को, सूखी खांसी में, लिवर या किडनी की गंभीर बीमारी में, इन समस्याओं में इस सिरप का उपयोग नहीं करना चाहिए।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup गर्भावस्था में सुरक्षित है?
गर्भावस्था में डॉक्टर की सलाह अनुसार लेना चाहिए। खासतौर पर यह सिरप पहली तिमाही में नहीं लेना चाहिए।
-
क्या ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप स्तनपान में सुरक्षित है?
स्तनपान में डॉक्टर की सलाह अनुसार उपयोग करनी चाहिए।
-
Broxyl AP Cough Syrup सूखी खांसी में क्यों नहीं दिया जाता है?
क्योंकि यह प्रोडक्टिव कफ के लिए बनाया गया है। सूखी खांसी में बलगम नहीं होता जबकि यह दवा बलगम को पतला कर बाहर निकालने का काम करती है। सूखी खांसी में इसका उपयोग करने से कोई लाभ नहीं मिलता।
-
ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप कितने दिन तक ले सकते हैं?
आमतौर पर Broxyl AP Cough Syrup 5 से 7 दिन तक लिया जाता है। यदि एक सप्ताह के बाद भी खांसी या सांस की समस्या बनी रहे, तो डॉक्टर से जांच करना जरूरी है।
-
ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप खाने से पहले लें या बाद में?
Broxyl AP Cough Syrup को खाने के बाद लेना ज्यादा सुरक्षित है। क्योंकि इससे पेट से जुड़ी समस्या जैसे मतली, उल्टी, जलन, पेट दर्द आदि समस्याएं कम होगी। इसलिए खाने के बाद ही लेना चाहिए।
-
ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप बच्चों के लिए सुरक्षित है?
हां, यह सिरप बच्चों के लिए दिया जा सकता है। लेकिन डॉक्टर की सलाह से, क्योंकि इसकी खुराक मरीज की उम्र, वजन और रोग की गंभीरता के आधार पर दी जाती है। प्रत्येक बच्चे के लिए खुराक अलग-अलग हो सकती है।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup से नींद आती है?
नहीं, हालांकि कुछ लोगों में हल्का सिर भारी लगना या थकान हो सकती है।
-
ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप के साइड इफेक्ट्स क्या है?
इसके सामान्य साइड इफेक्ट्स में मतली, उल्टी, पेट खराब, सिर दर्द, हाथ का कापना और दिल की धड़कन तेज होना आदि शामिल है। अधिकतर साइड इफेक्ट हल्के और अस्थाई होते हैं। अगर गंभीर साइड इफेक्ट्स दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
-
ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप कैसे काम करता है?
यह चार तरीके से काम करता है। Ambroxol HCL बलगम को पतला करता है, Guaiphenesin बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है, Terbutaline Sulphate सांस की नलियों को खोलता है, Menthol गले की जलन कम करता है। इससे खांसी और सांस की समस्या में तेजी से राहत मिलती है।
-
क्या ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप अस्थमा के मरीज ले सकते हैं?
हां, इसमें मौजूद Terbutaline Sulphate सांस की नलियों को खोलने में मदद करता है। जिससे घरघराहट और सांस फूलने में राहत मिलती है। लेकिन अस्थमा के मरीज को डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।
-
क्या ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप दिल के मरीजों के लिए सुरक्षित है?
दिल के मरीजों को इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद Terbutaline दिल की धड़कन बढ़ा सकता है।
-
क्या ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप से आदत लग सकती है?
नहीं, इसमें कोई नशे या आदत डालने वाली दवा नहीं है। इसे जरूरत के अनुसार सीमित समय के लिए लेना चाहिए।
-
ब्रॉक्सिल एपी कफ सिरप बलगम सुखाता है या निकलता है?
यह सिरप बलगम को सुखाता नहीं, बल्कि बलगम को पतला करके बाहर निकालने में मदद करता है।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup के साथ एंटीबायोटिक ले सकते हैं?
हां, एंटीबायोटिक का काम संक्रमण खत्म करना है जबकि सिरप का काम खांसी को ठीक करना।
-
Broxyl AP Cough Syrup लेने के बाद आराम कब मिलता है?
ज्यादातर मरीजों को 1-2 दिन में खांसी में आराम मिल जाता है। पूरी तरह से ठीक होने में 5-7 दिन लग सकते हैं।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup एलर्जी वाली खांसी में उपयोगी है?
हा, यदि एलर्जी के कारण बलगम वाली खांसी आ रही है तो यह सिरप लाभदायक होगी।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup से BP बढ़ सकता है?
हां, कुछ मरीजों में Terbutaline से BP या हार्ट रेट बढ़ सकती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup से वजन बढ़ता है?
नहीं, इस सिरप से वजन बढ़ने का कोई सीधा संबंध नहीं होता।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup लंबे समय तक ले सकते हैं?
नहीं, इसे लंबे समय तक लेना सुरक्षित नहीं है। लगातार खांसी के कारण की जांच जरूरी है।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup को COPD में क्यों दिया जाता है?
COPD में बलगम जमा हो जाता है और सांस की नलियाँ सिकुड़ जाती हैं। यह सिरप बलगम को पतला करके बाहर निकालता है और सांस की नलियों को खोलता है। जिससे मरीज को COPD में राहत मिलती है।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup से उल्टी हो सकती है?
कुछ लोगों में मतली और उल्टी हो सकती है। खासकर शुरुआती दिनों में।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup बच्चों में घरघराहट में दिया जाता है?
हां, डॉक्टर की सलाह से घरघराहट (Wheezing) में बच्चों को दिया जा सकता है।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup से हाथ कापते हैं?
Terbutaline के कारण कुछ लोगों में हाथ कापने की समस्या महसूस हो सकती है।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup एलर्जी रिएक्शन कर सकता है?
हां, लेकिन दुर्लभ मामलों में त्वचा पर चकत्ते, खुजली या सूजन हो सकती है।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup बुजुर्गों के लिए सुरक्षित है?
हां, लेकिन कम खुराक और डॉक्टर की निगरानी जरूरी होती है।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup का स्वाद कैसा होता है?
थोड़ा ठंडक देने वाला और मीठा होता है। यह मेंथॉल की वजह से होता है।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup फेफड़ों को साफ करती है?
हां, यह फेफड़ों में जमा बलगम को बाहर निकालने में मदद करती है।
-
Broxyl AP Cough Syrup कितनी जल्दी राहत देता है?
अधिकतर मरीजों में 24 से 48 घंटे में अच्छा सुधार दिखने लगता है।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup वायरल खांसी में दिया जाता है?
यदि वायरल खांसी की वजह से बलगम बन रहा है, तो यह सिरप दिया जा सकता है।
-
Broxyl AP Cough Syrup को कैसे स्टोर करें?
इसे सूखी, ठंडी जगह पर रखें और धूप से बचाएं।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup शराब के साथ ले सकते हैं?
नहीं, शराब के साथ लेने से साइड इफेक्ट बढ़ सकते हैं।
-
क्या Broxyl AP Cough Syrup लेने के बाद ड्राइविंग सुरक्षित है?
आमतौर पर सुरक्षित होती है। लेकिन चक्कर और कमजोरी महसूस हो तो ड्राइविंग ना करें।
-
Broxyl AP Cough Syrup कब बंद कर देना चाहिए?
जब खांसी और बलगम बनना बंद हो जाए या जब आपके डॉक्टर बंद करने को कहें।
CONCLUSION (निष्कर्ष)
Broxyl AP Cough Syrup एक कांबिनेशन कफ सिरप है। जो विशेष रूप से बलगम वाली खांसी, सीने में जकड़न, सांस फूलना, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा से जुड़ी खांसी में उपयोग किया जाता है। इसमें मौजूद Ambroxol & Guaiphenesin बलगम को पतला करके बाहर निकलने में मदद करते हैं। जबकि Terbutaline सांस की नलियों को खोलकर सांस लेने में राहत देता है और Menthol गले की जलन को शांत करता है।
Broxyl AP Cough Syrup खांसी को दबाने की बजाय खांसी के कारण पर काम करती है, जिससे मरीज को तेजी से और लंबे समय तक राहत मिलती है। सही खुराक, उचित अवधि और डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपयोग करने पर यह दवा सामान्यत: सुरक्षित और असरदार होती है।
REFERENCE
- https://www.1mg.com/generics/ambroxol
- https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Terbutaline-Sulfate
- https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Guaifenesin
- https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Menthol
Written & Reviewed By
Pharmacist Sevpal Kumar (B. Pharma)
8+ वर्षों का अनुभव
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI














