Igcon Gold Cream

Igcon Gold Cream एक कांबिनेशन क्रीम है। जिसका इस्तेमाल मुहाँसे, बैक्टीरियल संक्रमण, सूजन, लालिमा, हल्के दाग धब्बे और त्वचा की रंगत सुधारने के लिए किया जाता है। यह एक संयोजित क्रीम है, जिसमें (Betamethasone + Clindamycin + Vitamin E acetate + Niacinamide) मौजूद है। यह चारों दवाइयां मिलकर तेजी से काम करती हैं और त्वचा की समस्याओं को दूर करती है।

Igcon Gold Cream

इस लेख में आगे हम Igcon Gold Cream के फायदे, सही इस्तेमाल का तरीका, साइड इफैक्ट्स, सावधानियाँ और अन्य जानकारी को विस्तार से समझेंगे।

Table of Contents

Igcon-Gold Cream क्या है?

Igcon Gold Cream एक संयोजित क्रीम है। जिसका इस्तेमाल बैक्टीरियल एक्ने, इनफेक्टेड पिंपल्स, खुजली, सूजन, लालिमा व त्वचा की रंगत सुधारने के लिए किया जाता है। Igcon Gold Cream में स्टेरॉयड+ एंटीबायोटिक+ स्किन रिपेयर विटामिन का संयोजित संयोजन है। जिसके कारण इसका तेजी से असर दिखाई देता है, लेकिन गलत या लंबे समय तक प्रयोग त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इस क्रीम का प्रयोग हमेशा डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

Highlights/ParameterShort Summary
दवा का नामIgcon Gold Cream
कीमत MRP Rs 195/15gm
निर्माता/MarketerLifeCom Prima (India) Pvt. Ltd.
श्रेणी टॉपिकल
मुख्य उपयोगपिंपल्स, बैक्टीरियल स्किन इन्फेक्शन, एलर्जिक कंडीशंस व अन्य स्किन संबंधी समस्याओं के लिए
उपयोग का स्थानमुख्य रूप से चेहरा व अन्य त्वचा पर
प्रमुख घटकBetamethasone + Clindamycin + Vitamin E acetate + Niacinamide
लगाने का तरीकासाफ की हुई त्वचा पर पतली परत
काम करने का तरीकाबैक्टीरिया को मार कर सूजन कम करती है+स्किन को हील करती है
लगाने का सही समयदिन में 1 से 2 बार (डॉक्टर की सलाह अनुसार)
उपयोग की अवधि1-2 हफ्ते (डॉक्टर सलाह अनुसार)
साइड इफैक्ट्सहल्की जलन, खुजली, रेडनेस, त्वचा पतली होना
गर्भावस्था में उपयोगनहीं (डॉक्टर सलाह अनुसार)
स्टेरॉयड की मौजूदगीहां (Betamethasone)
अच्छी सलाहडॉक्टर की सलाह अनुसार लगाएं और लंबे समय तक इस्तेमाल न करें

Igcon Gold Cream uses in hindi | आईजीकोन गोल्ड क्रीम के उपयोग

Igcon Gold Cream का प्रयोग निम्नलिखित समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।

  • पिंपल्स/एक्ने/मुहाँसे
  • बैक्टीरियल संक्रमण
  • त्वचा की खुजली
  • लालिमा
  • सूजन/इन्फ्लेमेशन
  • त्वचा की मरम्मत में सहायक
  • सांवलापन
  • झाइयां
  • काले घेरे
  • झुर्रियां
  • हल्के दाग धब्बे
  • शुष्क त्वचा
  • सूर्य की गर्मी से झुलसापन

Igcon Gold Cream के फायदे | Igcon Gold Cream benefits

Igcon Gold Cream के मुख्य फायदे निम्नलिखित हैं।

  • जब मुहांसों में पस, सूजन या दर्द हो तब यह क्रीम बैक्टीरिया को खत्म करके पिंपल्स को ठीक करने में मदद करती है।
  • एलर्जी या इन्फेक्शन के कारण होने वाली तेज खुजली में भी राहत देती है।
  • त्वचा पर लाल दाने, जलन, सूजन को जल्दी कम करने में मदद करती है।
  • इसमें मौजूद Vitamin E acetate + Niacinamide त्वचा को रिपेयर करने में मदद करती है।

Igcon Gold Cream लगाने का सही तरीका | How to Use

  • सबसे पहले त्वचा को किसी फेसवॉश से साफ करें
  • फिर त्वचा को सुखाएं
  • मामूली सी मात्रा लेकर प्रभावित जगह पर लगाएं
  • दिन में 1-2 बार लगाएं या (जैसे आपके डॉक्टर ने बताया हो)
  • दिन में हमेशा सनस्क्रीन लगाएं

Igcon Gold Cream कैसे काम करती है? | Mechanism of Action

इसमें मौजूद चारों दवाइयां (Betamethasone + Clindamycin + Vitamin E acetate + Niacinamide) अलग-अलग तरीके से काम करती हैं।

  • Betamethasone- यह एक कॉर्टिकोस्टेरॉइड है, जो यह इम्यून रिस्पांस को शांत करता है, खुजली और सूजन को कम करता है।
  • Clindamycin- यह एक एंटीबायोटिक दवा है, जो बैक्टीरिया को नष्ट करती है। खासकर यह बैक्टीरिया से उत्पन्न एक्ने को कम करती है।
  • Vitamin E acetate- यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो UV क्षति और फ्री रेडिकल से त्वचा की रक्षा करता है। इसके अलावा इसका कार्य त्वचा को मॉइश्चराइज करना और पोषण देना भी है।
  • Niacinamide (B3)- यह त्वचा के बैरियर को मजबूत करती है, तेल नियंत्रित करती है और स्किनटोन को भी सुधारती है।

Igcon Gold Cream को कितने समय तक उपयोग करें?

यह एक स्टेरॉयड+एंटीबायोटिक कॉन्बिनेशन क्रीम है। इसलिए इसे लंबे समय तक लगाना सुरक्षित नहीं होता है। उपयोग की अवधि समस्या के आधार पर और डॉक्टर की सलाह के आधार पर निर्भर करती है। आमतौर पर इसे 1-2 हफ्ते तक ही लगाना चाहिए।

  • 2 हफ्ते से ज्यादा लगातार नहीं लगाना चाहिए
  • चेहरे पर रोजाना लंबे समय तक नहीं लगाना चाहिए
  • बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार नहीं दोहराना चाहिए
  • दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए
  • अगर 1 से 2 हफ्ते में सुधार ना हो या जलन, खुजली, सूजन बढ़ जाए तो इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए और तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Igcon Gold Cream के साइड इफैक्ट्स क्या है? | Igcon Gold Cream Side effects

सभी दवाइयों की तरह Igcon Gold Cream के भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जो निम्नलिखित हैं।

  • त्वचा में जलन
  • खुजली
  • सूखापन
  • लालिमा
  • त्वचा पतली होना
  • धूप में त्वचा जलना

Igcon Gold Cream की सावधानियां | Precautions

  • लंबे समय तक ना लगाएं।
  • आंख, होंठ, नाक के आसपास ना लगाएं।
  • खुले घाव या कट पर ना लगाएं।
  • जली त्वचा पर ना लगाएं।
  • कम उम्र के बच्चों के लिए ना लगाएं।
  • गर्भावस्था और स्तनपान में ना लगाएं।
  • फेयरनेस क्रीम समझ कर उपयोग न करें।
  • दिन में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • लगाने के बाद जलन, खुजली, सूजन या दाने बढ़ जाए तो क्रीम को तुरंत बंद कर दें।

किन लोगों को Igcon Gold Cream नहीं लगानी चाहिए?

  • फंगल इन्फेक्शन (दाद, खुजली, सफेद दाग) पर कभी नहीं लगानी चाहिए।
  • वायरल इनफेक्शन (हरपीज, चेचक) पर भी बिल्कुल नहीं लगानी चाहिए।
  • बिना कारण त्वचा पर रोजाना इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।
  • स्टेरॉयड से एलर्जी वाले मरीजों को कभी नहीं लगानी चाहिए।
  • जली त्वचा, कट और घाव पर कभी नहीं लगानी चाहिए।

Igcon Gold Cream का अन्य दवाइयां के साथ प्रतिक्रिया | Drug Interactions

कुछ अन्य दवाइयां के साथ आईजीकोन गोल्ड क्रीम का इंटरेक्शन हो सकता है। जैसे कि

  • एक साथ अन्य स्टेरॉइड क्रीम ना लगाएं जैसे betnovate, skinshine, lobate gm आदि।
  • अन्य एंटीबायोटिक क्रीम/जेल के साथ लगाएं, जैसे fusidic acid, mupirocin, nadifloxacin
  • अन्य एंटीफंगल क्रीम (दाद, खुजली की दवा) एक साथ बिल्कुल ना लगाएं।
  • अन्य कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट्स एक साथ ना लगाएं। इससे त्वचा में जलन बढ़ सकती है।

अल्टरनेटिव क्रीम/Substitute Cream

  1. Igcon Gold Cream क्या है?

    यह एक कांबिनेशन क्रीम है, जिसमें Betamethasone, Clindamycin, Vitamin E acetate, Niacinamide होता है। यह बैक्टीरियल इनफेक्शन, मुहाँसे, लालिमा, सूजन, हल्के दाग धब्बे कम के लिए उपयोग की जाती है।

  2. Igcon Gold Cream किस लिए इस्तेमाल करते हैं?

    मुहाँसे, लालिमा, सूजन, बैक्टीरियल स्किन इन्फेक्शन आदि को कम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

  3. Igcon Gold Cream दिन में कितनी बार लगाएं?

    आमतौर पर दिन में 1-2 बार लगा सकते हैं या डॉक्टर के निर्देशानुसार

  4. क्या Igcon Gold Cream चेहरे पर लगा सकते हैं?

    हां। इसे चेहरे पर लगाया जा सकता है। लेकिन लंबे समय तक ना लगाएं।

  5. Igcon Gold Cream के साइड इफैक्ट्स क्या है?

    त्वचा में जलन, खुजली, लालिमा, स्किन पतली होना आदि साइड इफैक्ट्स हो सकते हैं।

  6. क्या गर्भवती महिलाएं Igcon Gold Cream लगा सकती हैं?

    नहीं। डॉक्टर सलाह अनुसार

  7. Igcon Gold Cream कितने दिनों तक लगा सकते हैं?

    आमतौर पर इसे 1-2 हफ्ते लगाना बेहतर रहता है।

  8. क्या यह दाग कम करती है?

    हां। यह दाग कम करने में मदद कर सकती है। Vitamin E acetate, Niacinamide हल्के पिगमेंटेशन में मदद कर सकती है।

  9. क्या बच्चों में उपयोग कर सकते हैं?

    कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल न करें। डॉक्टर की सलाह अनुसार

  10. क्या यह ऑयली स्किन वालों के लिए अच्छी है?

    Igcon Gold Cream ऑयली स्किन वाले भी लगा सकते हैं।

  11. क्या इसे बिना डॉक्टर की सलाह के ले सकते हैं?

    नहीं। डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि यह स्टेरॉइड क्रीम है। इसके गलत और लंबे समय तक उपयोग से कई तरह के साइड इफैक्ट्स हो सकते हैं।

  12. यह त्वचा पर कब असर दिखाती है?

    आमतौर पर 2 से 7 दिन में असर दिखना शुरू हो जाता है।

  13. क्या इसे रात में लगाना बेहतर है?

    हां। रात में पतली परत लगाना और ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

  14. क्या आईजीकोन गोल्ड क्रीम ड्राई स्किन वालों के लिए ठीक है?

    हां। ड्राई स्किन वाले भी लगा सकते हैं। इसमें मौजूद Vitamin E नमी प्रदान करता है। पर ज्यादा ड्राई स्किन में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।

  15. क्या आईजीकोन गोल्ड क्रीम सनस्क्रीन के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं?

    पहले इस क्रीम को लगाएं। फिर 20 से 30 मिनट बाद सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों एक साथ ना लगाएं।

  16. क्या आईजीकोन गोल्ड क्रीम से त्वचा पतली हो सकती है?

    हां। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से त्वचा पतली हो सकती है। इसका कारण इसमें मौजूद स्टेरॉयड है।

  17. क्या Igcon Gold Cream दाग बिल्कुल मिटा सकती है?

    नहीं। यह दाग को सिर्फ कम कर सकती है, लेकिन पूरी तरह मिटाने के लिए अलग ट्रीटमेंट दिया जाता है।

  18. क्या आईजीकोन गोल्ड क्रीम स्किन ब्लीच या ग्लो क्रीम है?

    नहीं। यह एक उपचारक क्रीम है ना कि ब्लीच या ग्लो।

  19. किन स्थितियों में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

    अगर त्वचा पर तेज जलन, सूजन या किसी एलर्जी के संकेत हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

निष्कर्ष (Conclusion)

Igcon Gold Cream एक प्रभावी कांबिनेशन क्रीम है, जो मुहांसे, बैक्टीरियल इनफेक्शन, लालिमा, स्किन इरिटेशन और सूजन में राहत देने में मदद करती है। इसमें मौजूद Clindamycin बैक्टीरिया को खत्म करती है, Betamethasone सूजन और खुजली को तेजी से कम करता है, Vitamin E acetate त्वचा को पोषण देता है और Niacinamide स्किन बैरियर को मजबूत करके दाग धब्बों को हल्का करने में सहायक होता है।

हालांकि यह एक स्टेरॉइड क्रीम है, इसलिए इसका लंबे समय तक प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि लंबे समय तक और गलत इस्तेमाल से त्वचा का पतला होना या रिबाउंड एक्ने की समस्या हो सकती है। बेहतर परिणाम और सुरक्षा के लिए इसे सीमित अवधि तक और चिकित्सक की सलाह अनुसार ही इस्तेमाल करना चाहिए। यह क्रीम कॉस्मेटिक या फेयरनेस क्रीम नहीं है, बल्कि एक मेडिकेटेड क्रीम है।

Reference

Written & Reviewed By

  • Pharmacist Sevpal Kumar (B. Pharma)
  • 8+ वर्षों का अनुभव

Disclaimer

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top