Nice Glow Cream एक कांबिनेशन क्रीम है, जिसका इस्तेमाल मेलास्मा, पिगमेंटेशन व दाग धब्बे के इलाज के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस क्रीम का इस्तेमाल झाइयां, मुहासे के दाग, त्वचा की रंगत सुधारने और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए भी किया जाता है।
Nice Glow Cream का उपयोग आमतौर पर डॉक्टर की सलाह से किया जाता है। इस क्रीम में कुछ ऐसे एक्टिव इनग्रेडिएंट होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसे साधारण फेयरनेस क्रीम की तरह नहीं बल्कि एक ट्रीटमेंट क्रीम की तरह इस्तेमाल करना चाहिए।

Nice Glow Cream क्या है?
Nice Glow Cream एक ट्रीटमेंट बेस्ड क्रीम है। जिसका इस्तेमाल मेलास्मा और पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें तीन दवाओं (Hydroquinone+ Tretinoin+ Mometasone furoate) का कंपोजीशन है। तीनों अलग-अलग तरीके से काम करती हैं और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करती है।
| Highlights/Parameter | Short Summary |
| दवा का नाम | Nice Glow Cream |
| कीमत | MRP Rs 130/15gm |
| निर्माता/Marketer | NIX Pharma Pvt. Ltd. |
| श्रेणी | टॉपिकल |
| मुख्य उपयोग | पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट, मेलास्मा, मुंहासे के निशान |
| उपयोग का स्थान | मुख्य रूप से चेहरा व अन्य त्वचा पर |
| प्रमुख घटक | Hydroquinone+ Tretinoin+ Mometasone furoate |
| लगाने का तरीका | साफ की हुई त्वचा पर पतली परत |
| काम करने का तरीका | मेलानिन बनने की प्रक्रिया को कम करना |
| लगाने का सही समय | रात में |
| उपयोग की अवधि | 2-4 हफ्ते (डॉक्टर सलाह अनुसार) |
| साइड इफैक्ट्स | हल्की जलन, खुजली, रेडनेस, त्वचा पतली होना |
| गर्भावस्था में उपयोग | नहीं (डॉक्टर सलाह अनुसार) |
| स्टेरॉयड की मौजूदगी | हां (Mometasone furoate) |
| अच्छी सलाह | केवल रात में लगाएं और लंबे समय तक इस्तेमाल न करें |
Nice Glow Cream के उपयोग | Nice Glow Cream Uses in Hindi
Nice Glow Cream का इस्तेमाल निम्नलिखित समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।
- पिगमेंटेशन
- मेलास्मा
- मुंहासे के निशान
- चेहरे के दाग धब्बे
- झाइयां
- असमान स्किन टोन
Nice Glow Cream के फायदे | Nice Glow Cream benefits in Hindi
- पुराने पिंपल्स के निशान और काले दाग धब्बों को धीरे-धीरे हल्का करने में मदद करती है।
- त्वचा पर होने वाली असमान रंगत को सुधारती है।
- हार्मोनल बदलाव से होने वाले भूरे पैंच को कम करती है।
- मुहाँसे के निशान घटाती है।
- अस्थाई त्वचा साफ और चमकदार बनाती है।
- मेलानिन बनने की प्रक्रिया को नियंत्रित करती है।
Nice Glow Cream कैसे काम करती है? | Mechanism of Action
यह एक कॉन्बिनेशन डीपिगमेंटिंग क्रीम है, जो मेलास्मा, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट के इलाज के लिए उपयोग की जाती है।
- Hydroquinone मेलानिन के उत्पादन को कम करती है, जिससे दाग धब्बे हल्के दिखाई देने लगते हैं या अस्थाई रूप से हट जाते हैं।
- Tretinoin त्वचा की पुरानी ऊपरी परत को हटाने में मदद करती है। जिससे त्वचा साफ नजर आने लगती है।
- Mometasone furoate सूजन, लालिमा और जलन को कम करने वाली स्टेरॉयड दवा है। जो Tretinoin से होने वाली जलन, लालिमा और सूजन को कम करती है।
तीनों मिलकर तेजी से पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करती हैं।
Nice Glow Cream लगाने का सही तरीका | How to Use
- किसी फेसवॉश से चेहरा धोएं
- साफ तौलिएं से सुखाएं
- मटर के दाने जितनी मात्रा लगाएं
- केवल दाग धब्बों, पिगमेंटेशन वाली जगह पर ही लगाएं
- पतली परत बनाते हुए हल्के हाथों से फैलाएं
- आंखों के आसपास, होठों, कट, घाव व जली त्वचा पर ना लगाएं
- इसे केवल रात में लगाएं
- सुबह फेसवॉश से चेहरा धो लें
- दिन में SPF 30-50 सनस्क्रीन जरूर लगाएं
- सामान्यत: 2 से 4 हफ्ते तक ही लगाएं
Nice Glow Cream लगाने का सही समय
- सिर्फ रात में
- सोने से 30 मिनट पहले
- लगाकर सीधे सो जाएं
Nice Glow Cream किन लोगों को नहीं लगानी चाहिए?
- गर्भवती महिलाओं को
- स्तनपान करने वाली महिलाओं को
- 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए
- जिनकी त्वचा बहुत संवेदनशील हो
- जिनको स्किन इन्फेक्शन हो
- खुले घाव व जली त्वचा पर
- लंबे समय से स्टेरॉयड इस्तेमाल करने वालों को
- जिन्हें क्रीम से एलर्जी हो
Nice Glow Cream गर्भावस्था और स्तनपान में सुरक्षित है या नहीं
- गर्भावस्था में यह सुरक्षित नहीं है।
- Tretinoin गर्भ में बच्चे पर बुरा असर डाल सकती है।
- Hydroquinone त्वचा से शरीर में ज्यादा मात्रा में अवशोषित हो सकती है।
- Mometasone furoate के लंबे या गलत उपयोग से गर्भ में पल रहे बच्चे में जोखिम हो सकता है।
इसलिए गर्भावस्था में इसका इस्तेमाल न करें, जब तक आपके डॉक्टर विशेष रूप से ना कहें।
Nice Glow Cream साइड इफैक्ट्स
- जलन
- लालिमा
- त्वचा पतली होना
- त्वचा में सूखापन
- हल्की सूजन
- त्वचा छिलना
- मुंहासे निकलना
- सनलाइट से जल्दी जलना
- चेहरे की नसें दिखने लगना
- चेहरे पर बाल उगना
- स्किन का रंग असमान होना
- जलन के साथ काले या नीले धब्बे होना
Nice Glow Cream लगाने से पहले सावधानियाँ | Precautions
- फेयरनेस क्रीम समझ कर ना लगाएं
- बिना डॉक्टर की सलाह लंबे समय तक ना लगाएं
- गर्भावस्था में उपयोग न करें
- बच्चों में ना लगाएं
- आंखों, होंठों और नाक के अंदर ना लगाएं
- दिन में ना लगाएं। अगर दिन में लगाते हैं तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं
- कट, घाव या जली त्वचा पर ना लगाएं
- अन्य स्टेरॉइड क्रीम के साथ मिलाकर ना लगाएं
- तेज जलन, लालिमा या सूजन हो तो तुरंत बंद कर दें और अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
Nice Glow Cream की अन्य दवाइयां के साथ प्रतिक्रिया | Drug Interactions
Nice Glow Cream की आमतौर पर अन्य दवाइयां के साथ प्रतिक्रिया कम होती है, क्योंकि यह टॉपिकल क्रीम है। लेकिन अन्य क्रीम/दवाइयों के साथ लगाने पर कुछ रिस्क बढ़ सकते हैं।
- क्लोबेटासोल
- मोमेटासोन
- हाइड्रोकॉर्टिसोन
- क्लोट्रिमाजोल
- केटोकोनाजोल
- लुलिकॉनाजोले
- टर्बिनाफाइन
- सैलिसिलिक एसिड
- ग्लाइकोलिक एसिड
- लैक्टिक एसिड
- ओरल इरिथ्रोमाइसिन
- मैथोट्रेक्जेट
- हर्बल/कॉस्मेटिक प्रोडक्ट
Nice Glow Cream के साथ कोई अन्य क्रीम डॉक्टर को बिना बताए एक ही जगह पर उपयोग न करें।
अल्टरनेटिव क्रीम/Substitute Cream
Nice Glow Cream के साइड इफैक्ट्स क्या है?
त्वचा पतली होना, जलन, लालपन, खुजली, नसें दिखना आदि साइड इफैक्ट्स देखने को मिलते हैं।
क्या मैं Nice Glow Cream इस्तेमाल कर सकता हूं?
हां। लेकिन अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
क्या Nice Glow Cream काम करती है?
हां। अस्थाई रूप मेलास्मा व पिगमेंटेशन को कम करती है।
क्या Nice Glow Cream इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
कम समय के लिए और डॉक्टर की निगरानी में इस्तेमाल करना सुरक्षित है।
NiceGlow Cream कितने दिनों तक इस्तेमाल करें?
आमतौर पर 2-4 हफ्ते ही इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद (Mometasone) स्टेरॉयड त्वचा को नुकसान कर सकती है।
NiceGlow Cream क्या है?
यह एक मेडिकेटेड क्रीम है। जिसमें (Hydroquinone+ Tretinoin+ Mometasone furoate) है। यह त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करती है।
क्या Nice Glow Cream चेहरे के लिए अच्छी है?
सीमित समय के लिए इस्तेमाल की जाए तो सुरक्षित है। रोजाना या लंबे समय तक इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है।
क्या Nice Glow Cream पिगमेंटेशन के लिए अच्छी है?
हां। लेकिन थोड़े समय के लिए अच्छी है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से पिगमेंटेशन और अधिक बढ़ा सकती है।
Nice Glow Cream बिना साइड इफेक्ट कैसे इस्तेमाल करें?
इस क्रीम को सिर्फ रात में लगाना चाहिए। मटर के दाने जितनी मात्रा लेकर केवल दाग धब्बे वाली जगह पर ही लगाएं और दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
NiceGlow Cream कैसे इस्तेमाल करें?
चेहरे को किसी फेसवॉश से अच्छी तरह धोंएं। फिर किसी साफ तौलिए से सुखाएं और मटर के दाने जितनी मात्रा लेकर दाग धब्बों पर लगाएं।
NiceGlow Cream कैसे बंद करें?
अचानक बंद ना करें। धीरे-धीरे मात्रा कम करें, फिर धीरे-धीरे दिन कम करें और मॉइश्चराइजर व सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
क्या प्रेगनेंसी में NiceGlow Cream लगा सकते हैं?
नहीं गर्भावस्था में सुरक्षित नहीं है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
क्या Nice Glow Cream हानिकारक है?
नहीं। सही तरीके से और कम समय के लिए इस्तेमाल की जाए तो यह फायदेमंद भी होती है। गलत या लंबे समय तक इस्तेमाल करने से हानिकारक हो सकती है।
नाइस ग्लो क्रीम क्या करती है?
यह डार्क स्पॉट, मेलास्मा, पिगमेंटेशन आदि समस्याओं को अस्थाई रूप से ठीक करती है।
क्या NiceGlow Cream में एस्टेरॉइड होता है?
हां। इसमें मौजूद Mometasone एक एस्टेरॉइड (Steroids) है।
क्या नाइस ग्लो क्रीम त्वचा गोरी करती है?
नहीं। यह स्किन व्हाइटनिंग क्रीम नहीं है। यह सिर्फ अस्थाई रूप से दाग धब्बों, मेलास्मा और पिगमेंटेशन को ठीक करती है।
नाइस ग्लो क्रीम असर दिखाने में कितना समय लेती है?
नाइस ग्लो क्रीम अपना असर दिखाने में लगभग 7 से 14 दिन ले सकती है।
नाइस ग्लो क्रीम के उपयोग क्या है?
नाइस ग्लो क्रीम मेलास्मा, डार्क स्पॉट, एक्ने के दाग, पिगमेंटेशन आदि समस्याओं को अस्थाई रूप से दूर करती है।
नाइस ग्लो क्रीम कैसे अप्लाई करें?
सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश साफ करें। फिर साफ तौलिए से सुखाएं और मटर के दाने जितनी मात्रा लेकर दाग धब्बों वाली जगह पर लगाएं।
नाइस ग्लो क्रीम चेहरे पर कैसे लगाएं?
सबसे पहले किसी फेसवॉश से चेहरे को साफ करें। फिर सुखाएं, मटर के दाने जितनी मात्रा लेकर प्रभावित जगह पर लगाना चाहिए ।
क्या नाइस ग्लो क्रीम स्टेरॉइड क्रीम है?
हां। लेकिन पूरी तरह से स्टेरॉयड नहीं है। इसमें कुछ अन्य दवाइयां भी मौजूद है, जैसे Hydroquinone जो मेलानिन के उत्पादन को कम करती है, जिससे दाग धब्बे हल्के दिखाई देने लगते हैं या अस्थाई रूप से हट जाते हैं। Tretinoin त्वचा की पुरानी ऊपरी परत को हटाने में मदद करती है। जिससे त्वचा साफ नजर आने लगती है। Mometasone यह एक स्टेरॉइड है।
क्या नाइस ग्लो क्रीम त्वचा के लिए सुरक्षित है?
अगर कम समय के लिए इस्तेमाल की जाए तो सुरक्षित है। गलत और लंबे समय इस्तेमाल करने से साइड इफैक्ट्स हो सकते हैं।
क्या नाइस ग्लो क्रीम अच्छी है?
सीमित समय के लिए इस्तेमाल की जाए और डॉक्टर की निगरानी में इस्तेमाल की जाए तो सुरक्षित है।
नाइस ग्लो क्रीम किस काम आती है?
दाग धब्बे, मेलास्मा और पिगमेंटेशन के इलाज के लिए उपयोग की जाती है।
नाइस ग्लो क्रीम के फायदे क्या हैं?
यह डार्क स्पॉट, मेलास्मा व पिगमेंटेशन को हल्का करने के लिए उपयोग की जाती है।
नाइस ग्लो क्रीम कब लगानी चाहिए?
इसे रात में ही इस्तेमाल करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह से इस्तेमाल करना चाहिए।
नाइस ग्लो क्रीम क्यों इस्तेमाल की जाती है?
यह क्रीम मेलास्मा, पिगमेंटेशन व डार्क स्पॉट को कम करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। कुछ लोग इसका गलत उपयोग भी करते हैं, जैसे चेहरा गोरा करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। यह स्किन व्हाइटनिंग या ब्राइटनिंग क्रीम नहीं है। इसके गलत इस्तेमाल से त्वचा पर गंभीर साइड इफैक्ट्स भी देखे गए हैं।
Conclusion (निष्कर्ष)
Nice Glow Cream कांबिनेशन क्रीम है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से मेलास्मा, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट और त्वचा के दाग धब्बों को हल्का करने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद तीनों दवाएं (Hydroquinone + Tretinoin + Mometasone furoate) त्वचा की ऊपरी परत पर प्रभाव डालकर दाग धब्बों को कम करने में मदद करती हैं। हालांकि यह क्रीम सभी के लिए सुरक्षित नहीं है। गलत तरीके से या लंबे समय तक उपयोग करने पर त्वचा पतली होना, जलन, लालिमा, दाग धब्बे और ज्यादा होना जैसे साइड इफैक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए Nice Glow Cream का उपयोग हमेशा डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह से ही इस्तेमाल करना चाहिए।
REFERENCE
- https://my.clevelandclinic.org/health/drugs/19764-hydroquinone
- https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/tretinoin-topical
- https://www.1mg.com/generics/mometasone
Written & Reviewed By
- Pharmacist Sevpal Kumar (B. Pharma)
- 8+ वर्षों का अनुभव
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI












