Clavam 625 Tablet एक कांबिनेशन एंटीबायोटिक दवा है, जो बैक्टीरियल इनफेक्शन को खत्म करती हैI यह दवा श्वसन पथ, यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन, स्किन इन्फेक्शन, दांतों के संक्रमण, हड्डी व जोड़ों के संक्रमण के इलाज के लिए उपयोग की जाती हैI इस दवा में मौजूद Amoxycillin एक पेनिसिलिन ग्रुप की एंटीबायोटिक दवा है, जो बैक्टीरिया की cell wall सिंथेसिस को रोककर बैक्टीरिया को मारती हैI और clavulanic acid एक beta lactamase inhibitor है, जो बैक्टीरिया के beta lactamase एंजाइम को रोककर Amoxycillin का प्रभाव बढ़ाती हैI
Clavam 625 Tablet को आमतौर पर दिन में दो बार प्रिसक्राइब किया जाता है, लेकिन मरीज की रोग की गंभीरता के आधार पर कभी-कभी डॉक्टर Clavam 625 Tablet दिन में तीन बार भी प्रिसक्राइब करते हैंI Clavam 625 Tablet एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है, इसलिए इसे हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिएI
Clavam 625 Tablet के कुछ साइड इफैक्ट्स होते हैं। जैसे कि उल्टी, मतली, दस्त लगना, अपच, पेट में दर्द, मुंह का स्वाद बदलना आदिI
| Highlights | Short Summary |
| Marketed/Manufacturer by | Alkem health science |
| केटेगरी | पेनिसिलिन ग्रुप एंटीबायोटिक |
| एक्टिव इनग्रेडिएंट्स/साल्ट | Amoxycillin 500mg+Clavulanic acid 125 mg |
| Price | Rs 195/10 टैबलेट |
| Clavam 625 Tablet का उपयोग | बैक्टीरियल इनफेक्शन खत्म करने के लिए |
| कैसे काम करती है | बैक्टीरिया की Cell Wall तोड़ती है और रेजिस्टेंस को रोकते है |
| सही खुराक | आमतौर पर वयस्कों में 625mg हर 8 घंटे पर डॉक्टर की सलाह से |
| खाली पेट या खाने के साथ | हमेशा खाने के साथ लेना चाहिए |
| साइड इफैक्ट्स | दस्त, उल्टी, पेट दर्द, एलर्जी, मतली |
| किसे नहीं लेनी चाहिए | पेनिसिलिन ग्रुप की एंटीबायोटिक से एलर्जी व गंभीर लिवर समस्या में |
| वायरल इन्फेक्शन में | वायरल फीवर कोल्ड और फ्लू में यह दवा काम नहीं करती है |
| प्रेगनेंसी में | डॉक्टर की सलाह अनुसार |
| अल्कोहल के साथ | पेट और लीवर पर असर पड़ सकता हैI अल्कोहल के साथ नहीं लेना चाहिए |
| ओटीसी या प्रिसक्रिप्शन | प्रिसक्रिप्शन |
| सबसे अच्छी सलाह | बिना डॉक्टर की सलाह से कोई भी एंटीबायोटिक ना लें और कोर्स पूरा करें |
Clavam 625 Tablet के उपयोग | Clavam 625 Tablet Uses in Hindi
Clavam 625 Tablet का उपयोग निम्नलिखित संक्रमणों में किया जाता हैI
- ऊपरी और निचला स्वतंत्र श्वसन तंत्र के संक्रमण जैसे- साइनस, ब्रोंकाइटिस, टॉन्सिलाइटिस/फैरिंजाइटिस व निमोनिया (यदि बैक्टीरियल संक्रमण हो)
- त्वचा व मुलायम ऊतकों का संक्रमण जैसे – सेल्यूलाइटिस, इनफेक्टेड घाव, कट और animal/human bite इन्फेक्शन
- मूत्र पथ का संक्रमण जैसे – पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना व बदबूदार पेशाब आदिI
- हड्डी व जोड़ों का संक्रमण जैसे -Osteomyelitis & Septic arthritis
- Gynecological & Pelvic संक्रमण जैसे- पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज (PID), Post delivery या Post Surgical Infections
- GI & biliary संक्रमण जैसे Gall bladder इन्फेक्शन & Appendicitis
- ENT Infections (कान, नाक, गला)
- Dental/Oral infections (दांत व मुंह के संक्रमण)
Clavam 625 Tablet कैसे काम करती है? | Mechanism of Action in Hindi
Clavam 625 Tablet में मौजूद दोनों दवाइयां (Amoxycillin 500mg+Clavulanic acid 125mg) मिलकर काम करती हैंI
Amoxycillin का काम
Amoxycillin बैक्टीरिया की कोशिका दीवार बनने से रोकती हैI कोशिका दीवार कमजोर होते ही बैक्टीरिया टूट जाता है और मर जाता हैI इसे Bactericidal एक्शन कहा जाता हैI
Clavulanic acid का काम
कुछ बैक्टीरिया beta lactamase एंजाइम बनाते हैंI यह दवा beta lactamase एंजाइम को ब्लॉक करती हैI Beta lactamase एंजाइम Amoxycillin के प्रभाव को कम करता हैI जिससे Amoxycillin का प्रभाव बढ़ जाता हैI
Clavulanic acid, Amoxycillin को बचाता हैI Amoxycillin फिर आसानी से बैक्टीरिया को मार देती है। इसलिए Clavam 625 Tablet resistant बैक्टीरिया पर भी असरदार होती है।
Clavam 625 Tablet Dosage & Administration in Hindi
सामान्यत: Clavam 625 Tablet एक वयस्क व्यक्ति के लिए 24 घंटे में 2-3 बार दी जाती है। लेकिन दवा की खुराक कई कारकों पर भी निर्भर करती है, जैसे मरीज की उम्र, वजन, लिंग, रोग की गंभीरता, रोग का प्रकार, उपचार की प्रितिक्रिया, मेडिकल कंडिशन्स व मरीज की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री आदिI यह दवा हमेशा डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए। छोटे बच्चों के लिए ओरल ड्रॉप या सिरप का उपयोग कराना चाहिए।
खुराक के नियम/दिशानिर्देश
- इसे खाने के साथ लेना चाहिए, पेट मे अप्सेट की समस्या कम होगी।
- डॉक्टर द्वारा निर्धारित कोर्स पूरा लें व लक्षण ठीक होने के बाद भी दवा का सेवन बीच में बंद न करें।
- दवा का सेवन तभी बंद करें जब कोई गंभीर साइड इफेक्ट नजर आ रहा हो या डॉक्टर ने बंद करने को कहा हो।
- अगर आप कोई खुराक भूल जाते हैं, तो जब याद आए तुरंत लें, लेकिन दूसरी खुराक का समय नजदीक हो तो न लें।
Clavam 625 Tablet Side effects in Hindi
आम साइड इफैक्ट्स (Normal Side effects)
- मतली
- उल्टी
- दस्त
- अपच
- पेट दर्द/ऐंठन
- मुंह का स्वाद बदलना
गंभीर साइड इफैक्ट्स (Serious side effects)
- त्वचा पर रैश
- खुजली
- सूजन
- सांस लेने में कठिनाई
- गंभीर दस्त और बुखार
- सिर दर्द व चक्कर
- seizure
अगर आपको या किसी मरीज में ये गंभीर साइड इफैक्ट्स दिखाई देते हैं, तो दवा का सेवन बंद करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
Contraindications & Precautions in Hindi
Clavam 625 Tablet के निषेध
इन स्थितियों में दवा नहीं लेनी चाहिए। जैसे –
- यदि मरीज को पेनिसिलिन वर्ग की दवा से एलर्जी हो या Amoxicillin और Clavulanic acid एसिड से एलर्जी हो।
- गंभीर लिवर फैल्यर की समस्या हो।
Clavam 625 Tablet की सावधानियाँ
- लीवर की बीमारी वाले मरीज इस दवा का उपयोग सावधानी से करें।
- गंभीर किडनी की बीमारी में।
- गर्भावस्था और स्तनपान में आमतौर पर सुरक्षित होती है, लेकिन हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही इस्तेमाल करना चाहिए।
- अधिक दिनों तक लेने से दस्त या फंगल संक्रमण हो सकता है।
- यदि पहले से पाचन तंत्र की बीमारी है, तो गंभीर दस्त की समस्या हो सकती है।
- बुजुर्ग रोगियों के लिए विशेष निगरानी से इस दवा का उपयोग कराना चाहिए, क्योंकि उनके सभी अंग कमजोर होते हैं।
Drug Interactions
- कुछ एंटीबायोटिक के साथ Warfarin का प्रभाव बदल सकता है।
- Methotrexate प्लाज्मा स्तर बढ़ सकता है।
- Oral contraceptives की efficacy कम हो सकती है।
- Allopurinol से rash का रिस्क बढ़ सकता है ।
Clavam 625 Tablet के Alternative Brands (Substitute Medicines)
- Augmentin 625
- Moxikind cv 625
- Sensiclav 625
- Blumox CA
-
क्या Clavam 625 Tablet वायरल इन्फेक्शन में काम करेगा?
नहीं। यह केवल बैक्टीरियल संक्रमण के लिए है। कोल्ड व फ्लू में भी काम नहीं करती है।
-
क्या मैं Clavam 625 Tablet बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के ले सकता हूं?
नहीं। यह हमेशा डॉक्टर की सलाह/प्रिस्क्रिप्शन पर ही लेना चाहिए। गलत उपयोग से रेजिस्टेंस बढ़ सकता है।
-
क्या Clavam 625 Tablet लेने से वजन बढ़ता है?
नहीं। यह सीधे वजन बढ़ाने की दवा है। पर कुछ लोगों में भूख में बदलाव हो सकता है।
-
क्या मैं शराब पी सकता हूं Clavam 625 Tablet लेते समय?
शराब से उल्टी, दस्त या लीवर पर असर पड़ सकता है। इसलिए शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
-
Clavam 625 Tablet किस काम आती है?
Clavam 625 Tablet एक शक्तिशाली एंटीबायोटिक दवा है, जो बैक्टीरिया इन्फेक्शन को खत्म करती है। जैसे गले का इन्फेक्शन, साइनस, फेफड़े का संक्रमण, UTI, त्वचा व जोड़ों का इन्फेक्शन, दांतों का इन्फेक्शन आदि। यह वायरल फीवर, सर्दी व फ्लू में असर नहीं करती है।
-
Clavam 625 Tablet दिन में कितनी बार लेनी चाहिए?
आमतौर पर एक वयस्क व्यक्ति को दिन में 2 से 3 बार (हर 8 से 12 घंटे में) दी जाती है। लेकिन सही खुराक मरीज की उम्र, वजन, बीमारी की गंभीरता और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करती है।
-
Clavam 625 Tablet खाने से पहले या बाद में लें?
Clavam 625 Tablet को खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद लेना सबसे अच्छा होता है। इससे पेट दर्द, उल्टी और एसिडिटी की समस्या कम होती है।
-
Clavam 625 Tablet के साइड इफेक्ट कितने दिनों तक रहते हैं?
हल्के साइड इफेक्ट जैसे मतली, दस्त या पेट खराब होना 2 से 3 दिनों में अपने आप ठीक हो जाते हैं। अगर गंभीर दस्त, एलर्जी या पीलिया के लक्षण देखे तो तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
-
क्या Clavam 625 Tablet से दस्त होना सामान्य है?
हां। यह एंटीबायोटिक होने के कारण हल्का दस्त होना सामान्य है। लेकिन अगर खून के साथ दस्त, तेज बुखार या पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो तो यह गंभीर साइड इफेक्ट का संकेत हो सकता है।
-
क्या Clavam 625 Tablet गर्भावस्था में सुरक्षित है?
गर्भावस्था में Clavam 625 Tablet आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है। लेकिन सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही लेनी चाहिए, क्योंकि हर प्रेगनेंसी के मामले अलग-अलग हो सकते हैं।
-
क्या Clavam 625 Tablet बच्चों को दी जा सकती है?
Clavam 625 Tablet नहीं दी जाती है। बच्चों के लिए ओरल ड्रॉप्स और सिरप दी जाती है। जो कि वजन के अनुसार तय की जाती है।
-
Clavam 625 Tablet वायरल बुखार में क्यों नहीं लेनी चाहिए?
क्योंकि यह दवा केवल बैक्टीरिया को मारती है। वायरस पर इसका कोई असर नहीं होता। वायरल बुखार में लेने से एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस बढ़ सकता है। इसलिए वायरल बुखार में यह दवा नहीं लेनी चाहिए।
-
Clavam 625 Tablet और Augmentin में क्या फर्क है?
दोनों में same कंपोजिशन/साल्ट (Amoxycillin 500mg+Clavulanic acid 125 mg) है। फर्क सिर्फ ब्रांड और कीमत का होता है। असर भी लगभग समान रहता है।
-
Clavam 625 Tablet खाली पेट लेने से क्या होगा?
खाली पेट लेने से पेट दर्द, एसिडिटी, उल्टी और मतली की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए इसे हमेशा खाने के बाद ही लेना चाहिए।
-
क्या Clavam 625 Tablet एलर्जी कर सकती है?
हां। जिन लोगों को पेनिसिलिन ग्रुप की एंटीबायोटिक से एलर्जी होती है। उन्हें स्किन पर चकत्ते, खुजली, सूजन और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। ऐसी स्थिति में दवा को बंद करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
-
Clavam 625 Tablet कितने दिन लेनी चाहिए?
जब तक आपकी समस्या ठीक ना हो तब तक आपको पूरा कोर्स करना चाहिए, लेकिन डॉक्टर की सलाह अनुसार ही लेना चाहिए।
Conclusion
Clavam 625 Tablet (Amoxycillin 500mg+Clavulanic acid 125mg) एक व्यापक उपयोगी एंटीबायोटिक है। जिसे बैक्टीरिया संक्रमणों के इलाज के लिए डॉक्टर की निगरानी में इस्तेमाल किया जाता है। सही खुराक, दवा इंटरेक्शन की जानकारी और मरीज को दिए जाने वाले काउंसलिंग पॉइंट इस दवा की सफल और सुरक्षित उपयोग के अहम हिस्से हैं।
References
- https://www.alkemlabs.com/pdf/adverse/Clavam%20Tablet.pdf
- https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/amoxicillin-and-clavulanate-oral-route/description/drg-20072709
Written & Reviewed By/Experience
Pharmacist Sevpal Kumar (B. Pharma) 8+ वर्षों का अनुभव
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य हैI यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा, डॉक्टर की कंसल्टेशन या उपचार का विकल्प नहीं हैI किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या योग स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेंI
अन्य पोस्ट–










